header ads

NEP 2020: राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश, सरकार ने टास्क फोर्स का किया गठन

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। हिमाचल की जयराम सरकार ने तत्काल प्रभाव से नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा सचिव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए 43 सदस्यों की टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

जयराम सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही 43 सदस्यों की टास्क फोर्स के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को दी है। इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को बतौर सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही टास्क फोर्स में विभिन्न विभागों के सचिव, विश्वविद्यालयों के कुलपति और स्कूल व कॉलेजों के शिक्षकों को सदस्य के रूप में शामिल किया है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Implementing national education 2020 to be implemented in Himachal Pradesh with immediate effect
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget