Articles by "CAREER"

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना संकट में पहले सुरक्षा फिर परीक्षा के नियम को अपनाते हुए सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी सीटीईटी की परीक्षाएं अगले वर्ष में कराने का अहम निर्णय लिया है। यह परीक्षा इसी वर्ष जुलाई में होनी थी। कोरोना संकट के कारण सीटीईटी परीक्षा लगातार निलंबित की जा रही थी। हालांकि अब यह परीक्षा अगले वर्ष जनवरी में तय की गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस विषय में अधिक जानकारी देते हुए बुधवार शाम कहा, कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सीबीएसई द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सीटीईटी परीक्षा अब 31 जनवरी 2021 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 23 और शहरों में नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के स्थान के विकल्प में सुधार का अवसर भी दिया गया है। सभी प्रतिभागियों को उज्‍जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं।

सीटीईटी परीक्षा पहले देश भर के 112 शहरों में होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा पूरे देश भर में के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस पूरी स्थिति पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कहा, पहले सुरक्षा फिर शिक्षा। यानी छात्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। कोई भी कदम उठाने से पहले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। सुरक्षित माहौल में ही छात्र कक्षा या फिर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण ही तीन बार जेईई (मेन) और नीट की परीक्षा स्थगित करनी पड़ी थी। हालांकि अब जेईई एडवांस की परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक फॉर्म भरने वाले अधिकांश छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए। गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान जेईई मेन, एडवांस और नीट सबसे बड़ी परीक्षाएं रहीं।

यह परीक्षाएं आईआईटी दिल्ली द्वारा आयोजित की गई। जेईई एडवांस के लिए पंजीकरण और फीस भरने वाले कुल छात्रों में से 96 फीसदी छात्र रविवार को आयोजित की गई परीक्षाओं में शामिल हुए। परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। यह परीक्षाएं पूरे देश में 222 शहरों में आयोजित की गईं और इन परीक्षाओं के लिए एक हजार एक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 1 से 6 सितंबर के बीच जेईई मेन परीक्षा आयोजित की गई थी। जेईई मेन के लिए 8.58 लाख छात्रों ने फॉर्म भरा था। इनमें से 82 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने जेईई की परीक्षा दी। जो छात्र जेईई मेन की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं उन्हें नतीजों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CBSE: Central Teachers Eligibility Test to be held in January next year
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को UGC नेट की नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर बचे हुए एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले NTA ने 24 सितंबर को होने वाली एग्जाम के लिए 19 सितंबर को हॉल टिकट जारी किया था। वहीं, 29 सितंबर को होने वाली एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 24 सितंबर को जारी हुआ था। कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड के साथ ही सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी भरना होगा। इसमें पेरेंट्स और कैंडिडेट्स के हस्ताक्षर होंगे। यह सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म एग्जाम के दौरान निरीक्षक के पास जमा होगा।

ऐसे डाउनलोड करें UGC नेट की नवंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड-

  • सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड की लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही मांगी गई जानकारी दर्ज करें 
  • अब एडमिट कार्ड खुलने पर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UGC NET 2020: NTA released admit card for NET examinations in November
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने बुधवार को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कई रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL), सिलेक्शन पोस्ट फेज-VIII, जुनियर इंजिनियर एंड स्टेनोग्राफर Grade ‘C’ & ‘D’ रिक्रूटमेंट एग्जाम की तारीखों की घोषणा की है। कैंडिडे्स SSC रिवाइज्ड शेड्यूल को ssc.nic.in पर ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं।

रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, बिहार में एग्जाम सेंटर का चयन करने वाले कैंडिडे्स के लिए, SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) पेपर -1 एग्जाम 2019 11 दिसंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। जबकि SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज-VIII 2020 की एग्जाम 14 दिसंबर 2020 को आयोजित की जाएगी।

बाकी कैंडिडे्स के लिए, SSC जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) पेपर -1 परीक्षा 2019 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। जबकि SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज-VIII 2020 एग्जाम 6 से 10 नवंबर 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर -2 एग्जाम 2019 15 से 18 नवंबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। जबकि जूनियर इंजीनियर पेपर -2 एग्जाम 2019 21 मार्च 2021 को होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' एग्जाम 2019 का आयोजन 24 से 30 दिसंबर 2020 तक किया जाना है।

SSC के ऑफिशियल नोटिस में लिखा गया है कि, '' कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10 + 2) लेवल एग्जामिनेशन (CHSLE) -2019 टियर-I के शेड्यूल में 12.10.2020 से 26.10.2020 तक कोई बदलाव नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडे्स को ऑफिशियल नोटिस पढ़ने की सलाह दी जाती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Staff Selection Commission revised exam schedule released for CGL, JE, stenographer and other exams
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D 2020 की भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। SSC ने गुरुवार को जारी अपने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, JE 2020 और स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D 2020 एग्जाम देने के इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें और अंतिम तिथियों तक इंतजार न करें। 

SSC ने जूनियर इंजीनियर की भर्ती के लिए 1 अक्टूबर और स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D 2020 की भर्ती के लिए 10 अक्टूबर को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। जूनियर इंजीनियर 2020 एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D 2020 एग्जाम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है।

SSC ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा, जूनियर इंजीनियर और स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D 2020 की भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है की वह अपने ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 30.10.2020 और 04.11.2020 से पहले ही कर दें, इंतजार न करें। क्योंकि आखिरी तारीखों के दौरान सर्वर पर भारी ट्रैफ़िक हो सकता है
 
SSC जूनियर इंजीनियर का एग्जाम (टियर 1)  22 मार्च से 25 मार्च 2021 तक आयोजित करवाएगा। स्टेनोग्राफर ग्रुप C और D के एग्जाम 29 से 31 मार्च 2021 तक होंगे।  इच्छुक उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
SSC junior engineer, Steno Recruitment 2020: Important notice released for candidates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG 2020) का रिजल्ट घोषित करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट शाम 4 बजे तक जारी किया जाएगा। कैंडिडेट्स जो NEET-UG 2020 एग्जाम में शामिल हुए हैं, वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in.पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट जारी करने के साथ ही NTA देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेस के लिए कॉलेज-वाइज कट-ऑफ भी जारी करेगा। इसके अलावा रिजल्ट से जुड़ी किसी भी तरह की अपडेट के लिए कैंडिडेट्स NTA की वेबसाइट nta.nic.in पर जा सकते हैं। 

कोरोनावायरस महामारी के बीच NEET 2020 के एग्जाम 13 सितंबर को आयोजित हुए थे। इस एग्जाम में जो कैंडिडेट्स शामिल नहीं हो पाए थे उनके के लिए दूसरे चरण में 14 अक्टूबर को NEET एग्जाम आयोजित कराए गए थे। जो कैंडिडेट्स कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से दूसरे चरण में भी शामील नहीं हो पाए हैं। उनके लिए तीसरे चरण में NEET एग्जाम आयोजित कराए जाएंगे। जिसकी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। NEET 2020 एग्जाम के लिए 15.97 लाख में से 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। NTA रिजल्ट के साथ NEET फाइनल अंसर की (NEET final answer keys) भी जारी करेगा। फाइनल अंसर की भी कैंडिडेट्स NEET की ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in.पर जाकर देख सकते हैं। 

NEET 2020 का रिजल्ट ऐसे चेक करें - 

  • ऑफिशियल वेबसाइट ntaneet.nic.in पर जाएं
  • NEET Result के लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, जन्मतिथि डालें और सबमिट करें
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NEET- UG 2020 Results Live Updates: NTA NEET 2020 result to be announced today
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फार्मा, उपभोक्ता वस्तुओं में तेजी से हो रहे प्रसार, शिक्षा, आईटी जैसे उद्योगों से प्रेरित होकर भारत में पिछले महीनों की तुलना में सितंबर महीने में नियुक्ति प्रक्रिया में 24 फीसदी तक की वृद्धि देखी गई। सोमवार को जॉब पोर्टल नौकरी ने अपनी एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। सितबंर के लिए नौकरी के जॉबस्पीक इंडेक्स में हुए खुलासे के मुताबिक, अनलॉक की प्रक्रिया के बढ़ने के साथ और कामकाज की गति में तेजी आने के बाद अगस्त के मुकाबले इस महीने रियल इस्टेट, ऑटो और हॉस्पिटिलिटी/ट्रैवल जैसे उद्योगों में नियुक्ति की प्रक्रिया में सुधार आया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ प्रमुख उद्योगों जैसे कि बीपीओ, आईटी, बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में भी क्रमिक विकास जारी है। नौकरी डॉट कॉम के चीफ बिजनेस ऑफिसर पवन गोयल ने अपने एक बयान में कहा है, नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले साल के मुकाबले कम है। सितंबर 2019 से सितंबर 2020 तक इसमें 23 फीसदी तक की गिरावट आई है, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसमें आई 35-60 फीसदी तक की गिरावट से यह सुधार की सिथति को भी दर्शाता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Appointment rates in India rise 24 percent in September: naukri.com
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। इंडियन इंस्टीटूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) दिल्ली ने सोमवार को JEE Advanced 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कैंडिडेट्स जो JEE Advanced 2020 एग्जाम में शामिल हुए हैं, वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) के लिए टोटल 1.6 लाख कैंडिडेट्स ने JEE-Main एग्जाम पास करने के बाद JEE Advanced एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें से 96% कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। 

JEE एडवांस्ड 2020 का एग्जाम 27 सितंबर 2020 देश भर के कई सेंटरों पर आयोजित किया गया था। एग्जाम दो स्लॉट में आयोजित की गई - सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2.30 से 5.30 बजे के बीच। बता दें कि JEE Advanced के रिजल्ट के बाद 23 IIT में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) IIT में एडमिशन का संचालन करेगा।

JEE Advanced 2020 का रिजल्ट ऐसे देखें -

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर JEE Advanced result 2020 लिंक पर क्लिक करें
  • डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा
  • अपने क्रेडेंशियल्स के जरिए लॉगिन करें 
  • JEE Advanced का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट लें


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
JEE advanced result 2020 announced atofficial website jeeadv.ac.in, here’s how to check
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

100 फीसदी भरा बाँध, शहरवासियों को साल भर मिलेगा पेयजल
डिजिटल डेस्क जबलपुर ।
मानसून सीजन का समापन हो गया लेकिन बरगी बाँध के कैचमेंट एरिया में खासकर जंगली इलाकों से अब भी बारिश का पानी आ रहा है। बारिश का अधिकृत सीजन 30 सितंबर तक माना जाता है लेकिन बरगी बाँध में आसपास के एरिया, जंगल, पहाड़ों से पानी 15 अक्टूबर तक आता रहता है। आगे अभी सँभावना है कि कुछ दिनों तक बारिश का पानी पहाड़ी हिस्सों से आता रहेगा। इस साल के मानसून सीजन में  कैचमेंट एरिया में औसत रूप से 45 इंच के करीब बरसात हुई। बाँध का जल प्रबंधन देखने वाले अधिकारियों के अनुसार बाँध के सभी गेटों को अब बंद कर दिया गया है। बाँध का जल स्तर गेटों के बंद किये जाने के  बाद शुक्रवार की शाम 422.76 था जो अब फुल रिजर्व वायर पर है।
जानकारों का कहना है कि जितना पानी बाँध में आकर जमा हुआ है उससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश के बड़े इलाके में आने वाले गर्मियों और उससे पहले के रवि सीजन में अब कोई जल संकट नहीं होगा।  गौरतलब है िक बरगी बाँध बहुत बड़े इलाके की जरूरतों को पूरा करता रहेगा। इसी तरह नर्मदा में भी कुछ जल स्तर कम होने की स्थिति में पॉवर जनरेशन के बाद छोड़े जाने वाले पानी से बहाव तेज बना रहेगा। जल प्रबंधन देखने वाले ईई अजय सुरे के अनुसार बाँध में पर्याप्त पानी है,  सिंचाई, पॉवर और पेयजल सहित सभी जरूरतें पूरी होंगी। अब भी बाँध अपने उच्चतम स्तर पर है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Monsoon rains end but water still coming in Bargi Dam, all gates closed
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अलग-अलग केंद्रीय मंत्रालयों और प्रमुख सरकारी निकायों में सोमवार को संयुक्त सचिवों या इसके समकक्ष 16 नई नियुक्तियों को मंजूरी दे दी।

1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी को कोयला मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि 1992 बैच के आईआरएस अधिकारी अमिताभ कुमार को वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

एम. अंगामुथु को कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए) का अध्यक्ष बनाया गया जो वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस बीच, आशीष चटर्जी को प्रतिष्ठित नेशनल डिफेंस कॉलेज में नया सीनियर डायरेक्टिंग स्टाफ, एसडीएस (सिविल) बनाया गया।

अनुराग बाजपेयी रक्षा उत्पादन विभाग के नए संयुक्त सचिव हैं। संजय लोहिया खनिज मंत्रालय में नए जेएस (संयुक्त सचिव) हैं और सुखेंदु ज्योति सिन्हा को नीति आयोग में सलाहकार बनाया गया है। पंचायती राज को रेखा यादव के रूप में एक नया जेएस भी मिला है, जबकि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को आशीष शर्मा और राहुल सिंह के रूप में दो संयुक्त सचिव मिले हैं।

नितिन गडकरी के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को महमूद अहमद के रूप में नया जेएस मिला है।

केसांग यांगजोम शेरपा को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद का सदस्य सचिव बनाया गया जो स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अंतर्गत आता है। चेतन प्रकाश जैन वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) में नए जेएस और वित्तीय सलाहकार हैं।

1995 बैच के आईएएस अधिकारी एम. महेश्वर राव को बेंगलुरु में अंतरिक्ष विभाग में जेएस और वित्तीय सलाहकार बनाया गया। इस बीच, जी. जयंती संयुक्त सचिव के रूप में अंतरिक्ष विभाग में उनके साथ शामिल होंगी।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अदिति दास राउत को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Cabinet Appointments Committee Approves 16 New Appointments
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज JEE Main Results 2020 का रिजल्ट घोषित करेगी। जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। JEE Main की परीक्षा 1 से 6 सितंबर तक आयोजित की गई थी, जिसके लिए लगभग 8.58 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से लगभग 6.3 लाख स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे।

NTA ने इस साल कोरोनावायरस महामारी के बीच JEE MAIN 2020 का आयोजन कराया। हालांकि, टोटल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स में से लगभग 74% ने परीक्षा दी थी। NTA ने एग्जाम के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए थे और सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखा था।

JEE MAIN रिजल्ट 2020: स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें - 

ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं

“JEE Mains 2020 results” पर क्लिक करें 

डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा

अपने क्रेडेंशियल सबमिट कर लॉगिन करें

JEE MAIN्स 2020 का आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
JEE Main Results 2020: JEE Main Result 2020 LIVE Updates, NTA to declare results today, all you need to know
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस साल बंपर भर्तीयां करने वाला है। SBI ने बताया कि, इस साल वह 14 हजार नियुक्तियां करने की योजना बना रहा है। बयान में  SBI ने आगे कहा कि, वर्तमान में देशभर में हमारे 2.50 लाख के करीब कर्मचारी हैं। बैंक अपने कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने और उनके जीवनकाल में मदद के लिए हमेशा आगे रहता है। यह खबर ऐसे समय में आई है, जब SBI द्वारा ऑन टेप वीआरएस (On Tap VRS) योजना लाने की चर्चा हो रही है। 

हालांकि SBI ने इस बात पर जोर दिया कि, वह परिचालन का विस्तार कर रहा है और उसे लोगों की आवश्यकता है। बैंक ने इसके साथ-साथ यह भी कहा कि, VRS की योजना बैंक की लागत में कटौती करने के लिए नहीं है। बैंक ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना तैयार की है, जिसके दायरे में करीब 30,190 कर्मचारी आ सकते हैं। 

बयान में कहा गया, बैंक हमेशा से कर्मचारियों के प्रति दोस्ताना नजरिया रखता आया है और वह अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। इसके लिए लोगों की आवश्यकता होगी। यह इस बात से साबित होता है कि बैंक की इस साल 14,000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति करने की योजना है। 

बता दें कि SBI की VRS योजना के ड्राफ्ट के मुताबिक ‘VRS- 2020 योजना’ के तहत बैंक में 25 साल की सेवा अथवा 55 साल की आयु पूरी कर चुके सभी स्थायी अधिकारी और स्टाफ कर्मचारियों के लिए यह खुली होगी। बता दें कि कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने बैंक की प्रस्तावित VRS की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, मौजूदा संकट के दौर में यदि देश का सबसे बड़ा बैंक यदि नौकरियों में कटौती करता है तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि, अन्य बड़े नियोक्ता और एमएसएमई क्या कर रहे होंगे। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
State Bank of India Vacancy 2020: Bumper recruitment will be done in SBI this year, vacancy for more than 14 thousand posts, know full update
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लैरिकल कैडर (CRP Clerks -X) के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं।  IBPS के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1557 पदों पर नियुक्ती की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2020 है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क
GEN / EWC / OBC - 850 रुपए
SC / ST / PwD / EXSM - 175 रुपए
पेमेंट मोड: डेबिट कार्ड (RuPay / Visa / MasterCard / Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड / मोबाइल वॉलेट

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करने की शुरुआती तारीख: 02-09-2020
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख: 23-09-2020
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीखें: 17-11-2020
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग की तारीखें: 23-11-2020 से 28-11-2020
  • ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीख- प्रिलिमनरी: 18-11-2020
  • ऑनलाइन एग्जाम की तारीख- प्रिलिमनरी: 05, 12 और 13-12-2020
  • ऑनलाइन एग्जाम के रिजल्ट की तारीख- प्रिलिमनरी: 31-12-2020
  • ऑनलाइन एग्जाम के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीखें - मेंस: 12-01-2021
  • ऑनलाइन एग्जाम की तारीख - मेंस: 24-01-2021
  • अनंतिम आवंटन के लिए तारीखें:  01-04-2021

आयु सीमा (01-09-2020 तक)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आयु में छूट नियमानुसार लागू है

एज्युकेशनल क्वालिफिकेशन
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (स्नातक) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी समकक्ष योग्यता।

रिक्त पदों का विवरण - CRP Clerks – X

Sl No State Name Total
1 Andaman & Nicobar 00
2 Andhra Pradesh 10
3 Arunachal Pradesh 01
4 Assam 16
5 Bihar 76
6 Chandigarh 06
7 Chhattisgarh 07
8 Dadra & Nagar Haveli & Daman & Diu 04
9 Delhi 67
10 Goa 17
11 Gujarat 119
12 Haryana 35
13 Himachal Pradesh 40
14  Jammu & Kashmir 05
15 Jharkhand 55
16 Karnataka 29
17 Kerala 32
18 Ladakh 00
19 Lakshadweep 02
20 Madhya Pradesh 75
21 Maharashtra 334
22 Manipur 02
23 Meghalaya 01
24 Mizoram 01
25 Nagaland 05
26 Odisha 43
27 Puducherry 03
28 Punjab 136
29 Rajasthan 48
30 Sikkim 01
31 Tamil Nadu 77
32 Telangana 20
33 Tripura 11
34 Uttar Pradesh 136
35 Uttarakhand 18
36 West Bengal 125

महत्वपूर्ण लिंक: 

Apply Online Click Here
Eligibility Click Here
Selection Process Click Here
Exam Pattern Click Here
Notification Click Here
Official Website Click Here
Download Mobile App Click Here


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IBPS Clerk X Recruitment 2020 – Apply Online for 1557 Posts, IBPS clerical cadre Recruitment 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क,भोपाल। कोरोना संकट के दौर में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सरकारी नौकरी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अब मध्य प्रदेश की सभी सरकारी नौकरियां सिर्फ राज्य के लोगों को ही मिलेंगी। इसके लिए राज्य सरकार जल्द ही कानून भी लाएगी।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, मध्यप्रदेश के युवाओं का भविष्य ‘बेरोजगारी भत्ते’ की बैसाखी पर टिका रहे यह हमारा लक्ष्य ना कभी था और ना ही है। जो यहां का मूल निवासी है वही शासकीय नौकरियों में आकर प्रदेश का भविष्य संवारे यही मेरा सपना है। मेरे बच्चों, खूब पढ़ो और फिर सरकार में शामिल होकर प्रदेश का भविष्य गढ़ो।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CM Shivraj Singh Chouhan announces Madhya Pradesh govt jobs will only given to the state's youth
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget