September 2020

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में सामने आए 86,821 नए कोरोनावायरस मामलों और 1,181 मौतों के साथ गुरुवार को देश में संक्रमण के कुल मामले 63,12,584 हो गए।

दर्ज किए गए कुल मामलों में से 9,40,705 मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, वहीं 52,73,201 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 98,678 लोगों ने वायरल बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी की दर 83.53 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.56 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र कुल 13,84,446 मामलों के साथ सबसे अधिक खराब स्थिति वाला राज्य है, इसमें 36,662 मौतें भी शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने बुधवार को एक ही दिन में 14,23,052 सैंपल्स का टेस्ट किया, जिनके साथ कुल 7,56,19,781 सैंपल्स की जांच अब तक हो चुकी है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 infection cases cross 63 lakhs in India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भोपाल, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण का असर शिक्षा पर पड़ रहा है और ऑनलाइन शिक्षा ने छात्रों के सामने कई तरह की समस्याएं पैदा कर दी हैं। छात्रों की समस्याएं दूर हो और वो बेहतर तरीके से अपनी पढ़ाई जारी रख सकें, इसके प्रयास शुरू हो गए हैं। पढ़ाई के नए और बेहतर तरीके भी खोजे जा रहे हैं।

कोरोना महामारी के कारण देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्य प्रदेश में भी आठवीं तक के स्कूलों में पढ़ाई पूरी तरह बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ मोहल्ला कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं तो दूसरी ओर नवमी से 12वीं तक के सीमित संख्या में छात्र स्कूल जा सकते हैं मगर इसके लिए उनके परिजनों को लिखित में अनुमति देनी पड़ रही है।

बच्चों को लंबे समय तक मोबाइल पर रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने से कई तरह की समस्याएं आ रही हैं। कई बच्चे ऐसे हैं जिनके पास मोबाइल ही नहीं है, जिनके पास मोबाइल है वे ज्यादा देर तक ऑनलाइन पढ़ाई करते हैं तो आंखों में दर्द होता है, इतना ही नहीं, उन्हें शिक्षकों द्वारा कहीं बातें समझ में भी नहीं आती हैं।

बच्चों के अधिकारों की पैरवी करने वाली संस्था चाइल्ड राइट ऑब्जर्वेटरी भी बच्चों की समस्याओं का निदान करने की पहल कर रही हैं, साथ ही उसकी ओर से यह प्रयास किए जा रहे हैं कि पढ़ाई का तरीका ऐसा अपनाया जाए जिससे बच्चों को मुसीबतों के दौर से न गुजरना पड़े।

चाइल्ड राइट ऑब्जर्वेटरी की अध्यक्ष और प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बुच का कहना है कि बच्चे कितनी देर ऑनलाइन पढ़ाई करें, जिससे उन्हें तकलीफ न हो, इसके लिए चिकित्सकों से परामर्श लिया जाए। साथ ही पढ़ाई का कुछ काम टेक्स्ट के तौर पर दिया जाए, यानि कि यह पढ़ाई ऑफलाइन हो। यह कैसे संभव हो सकता है, इस दिशा में प्रयास जरुरी है। इसके लिए सरकार से भी संवाद किया जाएगा।

एसएनपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
MP: Looking for a better way to study in Corona era
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक बार फिर से दिल्ली सरकार की खिंचाई की है और कहा है कि दिल्ली रोजाना 15,000 आरटी-पसीआर परीक्षण कर सकती है, लेकिन वह 11,000 ही कर रही है ।

जस्टिस हेमा कोहली और सुब्रमोनियम प्रसाद की एक डिवीजन बेंच ने कहा, दिल्ली में आरटी-पीसीआर मोड के जरिए रोजाना 15 हजार परीक्षण करने की क्षमता है लेकिन 4,000 आरटी-पीसीआर परीक्षण कम हो रहे हैं, लिहाजा 14 सितंबर से 27 सितंबर 2020 के दौरान मामलों की संख्या के रोजाना 3,500-4,000 के बीच आने का कोई मतलब ही नहीं है।

अदालत ने आगे कहा कि सीरो सर्वे -3 की रिपोर्ट में आईजीजी एंटीबॉडीज 28.7 प्रतिशत से घटकर 25.1 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने कहा, उत्तर-पश्चिम और मध्य जिलों में गिरावट आई है, लेकिन पश्चिम, दक्षिण, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी जिलों में वृद्धि हुई है। जिससे निष्कर्ष निकलता है कि केन्द्रीय, पूर्वोत्तर और उत्तर जिलों में सर्वे के नूमनों पर ध्यान देने की जरूरत है।

अदालत के समक्ष दायर अपनी रिपोर्ट में सरकार ने कहा कि जियोस्पेशियल दिल्ली लिमिटेड ने ड्राफ्ट मैप में बदलावों को शामिल किया है।

आदेश में उल्लेख किया गया, मैप में दिल्ली के कुल 320 परीक्षण स्थलों का उल्लेख किया गया है। इस मेप को डीएमआरसी के साथ साझा किया गया है, जिन्हें सभी प्रमुख मेट्रो स्टेशनों और साइटों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे विभिन्न वेबसाइटों पर प्रदर्शित करने के लिए दिल्ली राज्य मिशन को भी भेजा गया है।

दिल्ली सरकार ने यह भी बताया कि मोहल्ला क्लीनिक और सामुदायिक केंद्रों के जरिए कोविड-19 परीक्षण की पहुंच प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ समिति बनाने पर भी विचार चल रहा है।

उच्च न्यायालय ने अगले सीरो सर्वे की तारीखें साझा करने के लिए कहते हुए मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।

अदालत ने यह निर्देश तब दिया है जब वह राकेश मल्होत्रा द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इस याचिका में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के परीक्षण बढ़ाने और जल्दी रिपोर्ट देने की मांग की गई है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Delhi is reducing 4 thousand tests from its capacity: High Court
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.38 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या लगभग 1,012,900 हो गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि गुरुवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 33,874,283 हो गई और मृत्यु संख्या बढ़कर 1,012,894 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक संक्रमण के मामलों 7,229,723 और उससे हुई 206,905 मौतों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।

वहीं भारत 6,225,763 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 97,497 हो गई है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,810,935), रूस (1,170,799), कोलम्बिया (829,679), पेरू (811,768), स्पेन (769,188), अर्जेंटीना (751,001), मेक्सिको (743,216), दक्षिण अफ्रीका ( 674,339), फ्रांस (604,031), चिली (462,991), ईरान (457,219), ब्रिटेन (455,846), बांग्लादेश (363,479), इराक (362,981) और सऊदी अरब (334,605) हैं।

संक्रमण से हुई मौतों के हिसाब से वर्तमान में ब्राजील 143,952 आंकड़ों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (77,646), ब्रिटेन (42,233), इटली (35,894), पेरू (32,396), फ्रांस (32,396), स्पेन (31,791), ईरान (26,169), कोलंबिया (25,998), रूस (20,630), अर्जेंटीना (16,937), दक्षिण अफ्रीका (16,734), चिली (12,741), इक्वाडोर (11,355), इंडोनेशिया (10,740) और बेल्जियम (10,001) है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases cross 3.38 crore globally
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बेंजामिन फ्रैंकलिन का जन्म 17 जनवरी 1706 को हुआ यूएसए में हुआ था। फ्रैंकलिन को कई विद्याओं में महारत हासिल थी। वे लेखक, राजनीतिज्ञ, वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने बिजली की ट्यूब, स्टोव जैसी कई चीजों का आविष्कार किया था। फ्रैंकलिन को संगीत भी बहुत पसंद था। उन्होंने ग्लास हारमोनिका बनाई थी। बेंजामिन ने अपने विचारों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र बताए हैं।

फ्रैंकलिन ने पोस्टमास्टर के रूप में भी काम किया था। इसी वजह से उन्होंने अमेरिका का पहला कम्यूनिकेशन नेटवर्क स्थापित किया था। इनकी मृत्यु 17 अप्रैल 1790 को हुई थी।

जानिए बेंजामिन फ्रैंकलिन के कुछ अनमोल विचार, जिन्हें अपनाने से हमारी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
benjamin franklin quotes in hindi, motivational quotes of benjamin franklin, inspirational quotes, life management tips


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जो लोग अपनी चीजों से संतुष्ट रहते हैं, वे हमेशा सुखी रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति दूसरों की चीजों के प्रति आकर्षित होता है और खुद की सुख-सुविधाओं को महत्व नहीं देता है, हमेशा असंतुष्ट रहता है तो वह कभी भी सुखी नहीं हो सकता है। एक लोक कथा के अनुसार ये बात एक संत ने राजा को बताई थी। जानिए ये लोक कथा...
कथा के अनुसार पुराने समय एक राजा अपने जन्मदिन पर बहुत खुश था। उसने सोचा कि आज मैं किसी एक व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी करूंगा। राजा के जन्मदिन पर दरबार में भव्य आयोजन हुआ। प्रजा अपने राजा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए दरबार में पहुंची थी।
प्रजा के साथ ही एक संत भी वहां पहुंचे। संत ने राजा को जन्मदिन को शुभकामनाएं दीं। राजा ने संत से कहा कि गुरुदेव आज मैं आपकी सारी इच्छाएं पूरी करना चाहता हूं। आप मुझसे कुछ भी मांग सकते हैं। संत ने राजा से कहा महाराज मुझे कुछ नहीं चाहिए।
राजा ने संत से फिर कहा कि गुरुदेव मेरे लिए कुछ भी असंभव नहीं है, आप नहीं इच्छाएं बताएं, मैं उन्हें जरूर पूरी करूंगा। राजा जिद कर रहा था तो संत ने कहा कि ठीक है राजन्, मेरे इस पात्र को स्वर्ण मुद्राओं से भर दो।
राजा ने कहा कि ये तो बहुत छोटा काम है। मैं अभी इसे भर देता हूं। राजा ने जैसे ही अपने पास रखी हुई मुद्राएं उसमें डालीं, सभी मुद्राएं गायब हो गईं। राजा ये देखकर हैरान हो गया।
राजा ने अपने कोषाध्यक्ष को बुलाकर खजाने से और स्वर्ण मुद्राएं मंगवाईं। राजा जैसे-जैसे उस बर्तन में स्वर्ण मुद्राएं डाल रहा था, वे सब गायब होती जा रही थीं। धीरे-धीरे राजा का पूरा खजाना खाली हो गया, लेकिन वह बर्तन नहीं भरा।
राजा सोचने लगा कि ये कोई जादुई पात्र है। इसी वजह से ये भर नहीं पा रहा है। राजा ने संत से पूछा कि इस बर्तन का रहस्य क्या है? मेरा पूरा खजाना खाली हो गया, लेकिन ये भरा नहीं। ऐसा क्यों?
संत ने कहा कि महाराज ये पात्र इंसान के मन का प्रतीक है। जिस तरह हमारा मन धन, पद और ज्ञान से कभी भी नहीं भरता है, ठीक उसी तरह ये पात्र भी कभी भर नहीं सकता।
हमारे पास चाहे जितना धन आ जाए, हम कितना भी ज्ञान अर्जित कर लें, पूरी दुनिया जीत लें, तब भी मन की कुछ इच्छाएं बाकी रह जाती हैं। हमारा मन इन चीजों से भरने के लिए बना ही नहीं है।
संत ने आगे कहा कि जब तक हमारे मन भक्ति की भावना नहीं आती है, तब तक ये खाली ही रहता है। इसीलिए व्यक्ति को इन सांसारिक चीजों की ओर नहीं भागना चाहिए। हमारी इच्छाएं अनंत हैं, ये कभी पूरी नहीं हो पाएंगी। इसीलिए जिस स्थिति में हैं, उसी में प्रसन्न रहना चाहिए। यही सुखी जीवन का सूत्र है। संतुष्ट रहें और भगवान की ओर मन लगाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Motivational story about happiness, how to be happy in life, life management tips in hindi, inspirational story about money and success


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक महीने का पहला दिन 9 राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने टारगेट और प्लानिंग दोनों में काफी तालमेल बनाना होगा। कुछ लोगों के लिए दिन रिश्तों में गलतफहमी और पुरानी बातों को भुलाकर आगे बढ़ने के बारे में सोचना होगा। वहीं, 3 राशियों के लिए समय सामान्य परिणाम देने वाला रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए मन की चंचलता पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता, वृष राशि वालों के लिए कुछ नई चीजें सीखने का है दिन, मिथुन राशि वालों के लिए जीवन शैली में बदलाव करने का समय। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - TWO OF SWORDS

आज आपको मन की चंचलता बेचैन करा सकती है। हर परिस्थिति का हल मिलने तक अपना प्रयत्न ना छोड़े। अपने लक्ष्य और योजना में तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। वक्त पर किया अपनी प्रगति का अभ्यास आपको अपने मार्ग पर बनाए रखने के लिए जरूरी होगा। पारिवारिक समस्याओं को अनदेखा न करें। परिवार के सदस्यों में भावनिक स्तर पर संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी
करियर - करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय दुविधा में रहकर ना लें।
लव - पार्टनर की भावनिक जरूरतों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ - गले संबंधित तकलीफ हो सकती है।

  • वृषभ - EIGHT OF CUPS

जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए अपने कंफर्ट से बाहर आकर नई बातों का आकलन और नई चीजों को सीखना आपके लिए जरूरी है। भूतकाल में जिन लोगों ने काम में रुकावट डालने की कोशिश की थी, उन लोगों से सावधान रहना जरूरी होगा। परिवार से मिली नाराजगी को भुलाने के लिए आपको अपने भावनात्मक स्तर पर अधिक काम करने की जरूरत होगी। लोगों के बारे में मन में रखा गुस्सा आपकी उन्नति के मार्ग में रुकावट डाल रहा है।
करियर - काम से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी या स्ट्रेटजी को सीखना जरूरी है।
लव - पार्टनर के भूतकाल के बारे में अधिक चर्चा ना करें।
हेल्थ - पुरानी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्तर पर काम करना जरूरी होगा।

  • मिथुन - FIVE OF CUPS

अपने भावनात्मक और मानसिक स्तर को अधिक बेहतर बनाने के लिए जीवन शैली में बदलाव व्यायाम और सात्विक आहार की आपको जरूरत है। बीती हुई घटनाओं को हम बदल नहीं सकते हैं, लेकिन उन से सीख कर आगे बढ़ने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। परिवार से मिली आलोचना आपको अपनी असफलता के बारे में और भी दुःखी बना सकती है। खुद पर विश्वास बनाए रखें।
करियर - काम की सफलता के लिए जरूरत से ज्यादा पैसा और मेहनत की जरूरत होगी।
लव - पार्टनर से हुआ विवाद आपको उदास बना सकता है ।
हेल्थ - दिन भर कोई ना कोई शारीरिक तकलीफ रहेगी।

  • कर्क - THE EMPEROR

जीवन में बार बार मिल रही असफलता और आसपास के लोगों का आप के प्रति दुर्व्यवहार आपके अंदर कटुता पैदा कर रहा है। जीवन में मिल रहे अनुभवों का असर अपने स्वभाव पर ना होने दें। परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति के परिचय के द्वारा आपका कोई काम आसान हो सकता है। अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत और लगन बढ़ाना जरूरी होगा।
करियर - आपके क्षेत्र में आपको उच्च स्थान प्राप्त हो सकता है।
लव - अपनी ही बात पर अड़े रहना पार्टनर के साथ विवाद खड़ा कर सकता है।
हेल्थ - स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

  • सिंह - THE HIEROPHANT

सिंह राशि के युवक अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करते रहेंगे। उच्च शिक्षण से जुड़ा निर्णय लेने के लिए आपको योग्य मार्गदर्शन मिलेगा। अविवाहित लोग अपने विचार में बदलाव लाकर परिस्थिति से समझौता करने की कोशिश करेंगे। मन के खिलाफ लिया हुआ निर्णय आपको भले ही अभी तकलीफ दे रहा हो, लेकिन इस निर्णय से जुड़ी अच्छी बातों का भी आकलन आपको धीरे-धीरे होगा। फिर भी परिवार के दबाव में आकर अपने स्वभाव के विरुद्ध जाकर कोई भी निर्णय या काम ना करें।
करियर - शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ज्ञान और बढ़ाने की कोशिश करेंगे ।
लव - वैवाहिक जीवन से जुड़ा निर्णय औरों की बातों में आकर ना ले ।
हेल्थ - बालों संबंधित समस्या सता सकती है।

  • कन्या - FOUR OF WANDS

खुशखबरी की वजह से परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्यों ने मिलकर लिया निर्णय कामयाब होगा और आपसी संबंध दृढ होंगे। काम में आई रुकावट के बावजूद भी आपको सफलता प्राप्त होगी। यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो खोज शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। योग्य अवसर और योग्य व्यक्ति से परिचय आज हो सकता है।
करियर - सहकर्मी के साथ संबंध अच्छे बने रहने की वजह से काम काम में प्रगति आसानी से होगी।
लव - अविवाहित लोग अपने विवाह से जुड़ी कठिनाइयों को दूर करने में सफल रहेंगे।
हेल्थ - पेट संबंधित तकलीफ दोपहर में सता सकती है।

  • तुला - KING OF CUPS

विदेश यात्रा का आपका सपना जल्दी पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा से जुड़ी कोई प्रगति की खबर आज आपको शाम तक मिल सकती है। परिवार के प्रति अधिक भावुक रहना आपका काम से मन विचलित करा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के भविष्य से जुड़ी। चिंता आपको सता सकती है। अपने अनुभव का और मिले हुए अधिकारों का उचित उपयोग करना सीखें।
करियर - विदेश से जुड़े व्यापार में आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लव - पार्टनर एक दूसरे को भावनिक रूप से समाधान दे सकते हैं।
हेल्थ - बुजुर्गों को अपनी सेहत की चिंता सता सकती है ।

  • वृश्चिक - THE TOWER

जीवन में सरलता होने के बावजूद भी आपको कोई ना कोई चिंता अपने सोच विचारों के कारण हो सकती है। भूतकाल में मिली असफलता नया काम शुरू करते वक्त आपके अंदर डर पैदा कर रहा है। इस डर को काबू करने की कोशिश करें। परिवार के सदस्य द्वारा आर्थिक नुकसान हो सकता है या फिर आपको आर्थिक उलझनों में कोई फंसा सकता है। अपने दायरे में रहकर ही औरों की मदद करना सीखें।
करियर - काम से जुड़ी असफलता के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
लव - जाने अनजाने में लिया निर्णय या कहीं बात पार्टनर्स में विवाद उत्पन्न करा सकती है।
हेल्थ - अचानक मिली हुई खबर या घटना का असर आपके स्वास्थ्य पर हो सकता है।

  • धनु - THE STAR

आज का दिन आपके लिए लकी दिन हो सकता है। आज आपकी मनोकामना पूरी होने की संभावना होगी, इसलिए सोच समझकर इच्छा रखें। हर स्तर पर मिल रही प्रगति आपका आत्मविश्वास और लगन बनाए रखने और बढ़ाए रखने के लिए मददगार होगी। मित्र परिवार में से कोई अपना हेतु साध्य करने के लिए आपके करीब आने की कोशिश कर सकता है। सतर्क रहें। अपने आसपास सकारात्मक उर्जा बनाए रखने की कोशिश जारी रखें। विचारों में आ रहा परिवर्तन आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा ही और दूसरों का आत्मविश्वास बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे।
करियर - काम में सफलता प्राप्त होगी ।
लव - भूतकाल के रिलेशनशिप से बाहर निकलने में आप कामयाब रहेंगे।
हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।

  • मकर - THE WORLD

सुखी जीवन के लिए आर्थिक प्रगति के साथ-साथ मन की शांति और समाधान भी जरूरी होता है। आज अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने की कोशिश करें। भूतकाल में मिली असफलता भी सफलता में तब्दील हो सकती है। पसंदीदा व्यक्ति का साथ सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। परिवार से जुड़ी समस्याएं मिटने की वजह से परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा
करियर - काम से जुड़ा लक्ष्य निश्चित करने के लिए अपनी पसंद और व्यक्तिमत्व के पहलुओं को ध्यान में रखना जरूरी होगा।
लव - एक दूसरे को जरूरत के वक्त सहयोग देने की वजह से पार्टनर्स में अच्छे संबंध बने रहेंगे।
हेल्थ - शारीरिक अस्वस्थता को दूर करने के लिए योग्य वैद्यकीय सहायता मिलेगी।

  • कुंभ - SEVEN OF CUPS

किसी और के अपयश की वजह से अपने अंदर डर पैदा ना होने दें। विद्यार्थियों को खासतौर पर इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। अपने निर्णय के बारे में चर्चा योग्य व्यक्ति से ही करें। गलत मार्गदर्शन मिलने की वजह से निर्णय में भी आप गलती कर सकते हैं। युवकों के बदलते व्यवहार की वजह से परिवार में तनाव पैदा हो सकता है।
करियर - मन में हो रही आशंका प्रोडक्टिविटी को कम करा सकती है।
लव - यदि पार्टनर के बारे में मन में कोई शंका हो तो उसको खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ - एंग्जाइटी और डिप्रेशन स्वास्थ्य पर असर कर सकते हैं।

  • मीन - KNIGHT OF CUPS

अपनी बातों को खुल कर बोलना और अपनी पसंद-नापसंद को सही तरीके से बताना आपको सीखना होगा। अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। मन की शंका को और डर को अपने मार्ग की रुकावट ना बनने दें। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन अपने लक्ष्य को पाने के लिए कुछ ना कुछ कर्म करने की आवश्यकता है। यदि आप माता-पिता से अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं, तो अपने विचारों को शांति से और बिना किसी को नीचा दिखाए रखने की कोशिश करें।
करियर - काम में हो रही धीरे-धीरे प्रगति मन की चंचलता बढ़ा सकती है।
लव - रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने में हड़बड़ी न करें।
हेल्थ - पानी को योग्य मात्रा में पीने की आवश्यकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thursday rashifal 1 October 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi daily horoscope


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अक्टूबर में गुरु और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। राहु-केतु भी उच्च स्थिति में होंगे। इन 4 बड़े ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण वृष, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिल सकता है। लेन-देन और निवेश में भी धन लाभ होने की संभावना है। इनके अलावा मेष, कर्क, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को पूरे महीने संभलकर रहना होगा। इन राशियों के लोगों को नए काम और फैसले सोच-समझकर करने होंगे। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक इस महीने 12 में से 8 राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं बाकी 4 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- माह का प्रथम सप्ताह पूर्णतः अनुकूल है। आप निश्चित तौर पर परिवार तथा आर्थिक मामलों के इर्द-गिर्द सोचेंगे। महिला वर्ग अपने घर तथा बाहर दोनों जगहों पर तालमेल बिठाते हुए आगे बढ़ेगी। फाइनेंस तथा वित्तीय मामलों में खासतौर पर संतोष रहेगा। रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है।
नेगेटिव- कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कभी-कभी आप अपने लक्ष्य से भटकने लगेंगे और अकेलेपन का सामना करेंगे। घर और दफ्तर दोनों जगह तालमेल न बिठा पाने से तनाव हावी रहेगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में परिश्रम के साथ धैर्य भी रखना पड़ेगा। माह के मध्य में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लगेगा। सरकार से जुड़े कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। मीडिया तथा कलात्मक कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह बेहतरीन समय है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस संबंधी कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती है।
लव- पति-पत्नी में किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार हो सकती है। इस बात को संभालने के लिए आपको ही कोशिश करनी पड़ेगी। घर का माहौल ठीक करने के लिए मनोरंजन व घूमने-फिरने संबंधी प्रोग्राम बनाना आवश्यक है।
स्वास्थ्य- इस महीने अत्यधिक व्यस्तता के कारण कमजोरी आ सकती है। जीवनशैली में कुछ नकारात्मक बदलाव भी आएंगे। बेहतर होगा कि अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। तथा कार्यों की रूपरेखा बनाकर कुछ समय अपने स्वास्थ्य के सुधार के लिए भी निकालें।

वृष - पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक होंगे। अपनी जीवनशैली को और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवन की मुख्य घटनाओं की तरफ ध्यान केंद्रित रहेगा। आस-पड़ोस में भी संबंध मधुर बनेंगे तथा घर में भी मेहमानों का आगमन रहेगा।
नेगेटिव- मास के प्रथम सप्ताह में आप किसी भारी संकट में फंस सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। कोई वस्तु रख कर भूलने से तनाव रहेगा। जीवन में सब कुछ होते हुए भी खालीपन सा महसूस होगा। मास के अंतिम सप्ताह में किसी परिजन के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं, ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे पिछले कुछ समय से चल रहे उलझे कार्यों में सफलता मिलेगी। काम गति पकड़ेंगे। कोई रुका या अटका हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। स्वयं के विकास के लिए स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन का भाव भी रहेगा। नौकरी से जुड़ी कुछ समस्याएं फिर से उठेगी। जिन कार्यों को आप सहज व सरल समझ रहे थे वे बहुत ही मुश्किलों से भरे होंगे।
लव- यह मास मनोरंजन व मौज मस्ती भरा रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी तथा ईश्वर की कृपा और आशीर्वाद भी बना रहेगा। नजदीकी रिश्तेदारों का घर में आना-जाना बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। कभी-कभी तनाव और अत्यधिक मेहनत की वजह से कमजोरी व मनोबल में गिरावट महसूस होगी।

मिथुन - पॉजिटिव- समान विचारधारा के लोग संपर्क में आएंगे जिससे आपकी कार्य क्षमता व कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। विलासिता संबंधी कार्यों का आवेग रहेगा लेकिन विवेक और चतुराई से आप हर मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। भविष्य की योजनाओं को गंभीरता से अंतिम रूप देने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपने अहंकार व जिद्दी स्वभाव पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ मामलों को लेकर मन मे असमंजस व अनिर्णय की स्थिति रहेगी। कामकाज में पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाने की चुनौती रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने के प्रयास में आपका खर्चा बढ़ सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में ठोस निर्णय व मेहनत द्वारा प्रतिद्वंद्वियों पर विजय हासिल करेंगे। आर्थिक मामले आगे बढ़ेंगे। कोई बढ़िया आर्डर मिल सकता है। परंतु अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखें। किसी अधिकारी वर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति से बहस या कलह हो सकती हैं। राजकीय कार्यों में भी सफलता के योग बने हुए हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। यह संबंध विवाह में भी परिणित हो सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधानी बरतना अति आवश्यक है। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

कर्क - पॉजिटिव- साधु-संतों तथा महापुरुषों का सानिध्य व आशीर्वाद प्राप्त होगा। समाज के लिए कुछ कर गुजरने की भी मन में इच्छा रहेगी। घर में किसी मांगलिक प्रसंग या शुभ आयोजन की प्लानिंग भी बनेगी। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे।
नेगेटिव- माह के दूसरे सप्ताह में ज्यादा सचेत रहें। बनते कार्यों में रुकावट एवं अवरोध आ सकते हैं। कोई आपके विरुद्ध गुप्त योजना या षड्यंत्र रच सकता है जिसकी वजह से मानहानि की आशंका है। शांति व सुकून के लिए जगह-जगह भटकना पड़ सकता है।
व्यवसाय- कामकाज में थोड़ी सी चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए सावधान रहें। परंतु धन संबंधी जो चिंता चल रही थी वह समाप्त हो जाएगी। कुछ नवीन कार्यों के बनने की संभावना है। किसी विशेष कार्य को आप उत्तम तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। तथा परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करना आपको सुकून प्रदान करेगा। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- कोई पुराना रोग फिर से उठ सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अपनी जांच अवश्य करवाएं। गला खराब होने की वजह से बुखार जैसी शिकायत भी रह सकती हैं।

सिंह - पॉजिटिव- जिंदगी को सुंदर और खुशहाल बनाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। भविष्य की योजनाओं को लेकर भी नई नीतियां बनेगी। तमाम रुकावटें और अड़चनें भी दूर होगी। कुल मिलाकर यह महीना प्रसन्नता व खुशी दायक रहेगा।
नेगेटिव- मास के प्रथम सप्ताह में वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट या दुर्घटना होने की संभावना है। कानूनी मामलों में बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। माह मध्य में अपने खर्चों की वजह से घर का बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी कोई नकारात्मक बात भी घर वालों के सामने उजागर हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी के साथ भी ज्यादा वाद-विवाद में ना पड़े अन्यथा आपकी हार हो सकती है। अधिकारियों के बीच आपकी छवि उत्तम बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्य सफल होंगे तथा तमाम रुकावटें भी दूर होंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के रास्ते में कई तरह की समस्याएं आएंगी।
लव- काम की व्यस्तता के अलावा आप परिवार और दोस्तों के बीच घूमने फिरने तथा मोजमस्ती में भी समय व्यतीत करेंगे। किसी समारोह में जाने का भी निमंत्रण प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। दुर्घटना व चोट जैसी स्थिति भी बन रही है इसलिए सावधानी बरतें।

कन्या - पॉजिटिव- आपकी जीवनशैली, सादगी से परिपूर्ण रहेगी। कानूनी रुकावटें दूर होगी तथा अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आपकी लोकप्रियता का ग्राफ भी ऊपर चढ़ेगा। धन प्राप्ति की योजनाएं सफल रहेंगी। मास का अंतिम सप्ताह उत्साह से परिपूर्ण रहेगा।
नेगेटिव- गलत सलाहकार व गलत संगति की वजह से कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं। जिससे आपकी अच्छाई भी बुराई साबित होगी। घरवालों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें कोई चीज भी खोने की आशंका है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधिक इन्वेस्टमेंट ना करें अन्यथा आपके लिए आर्थिक समस्या उठ सकती है। मास का दूसरा सप्ताह व्यापार में ठोस निर्णय लेने के लिए बहुत ही उचित है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। युवा वर्ग को कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।
लव- प्रेम संबंध तनावपूर्ण रहेंगे। संबंधों को ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। संतान के विवाह, कैरियर संबंधी कोई चिंता दूर होगी। पति-पत्नी के बीच में संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु हालत हावी हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों तथा माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

तुला - पॉजिटिव- भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। मनपसंद कार्यों को आप अधिक अहमियत देंगे। नए संपर्क बनेंगे तथा आप सही समय पर सही निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। कम मेहनत और अधिक फल की प्राप्ति जैसी उत्तम स्थिति रहेगी। कोई पुराना विवाद भी हल होगा।
नेगेटिव- परंतु माह के प्रथम सप्ताह में कुछ कार्य उल्टे पड़ सकते हैं। दूसरों की मदद के चक्कर में खुद को बुरा ना होने दें। किसी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लें क्योंकि अनुभव की कमीं की वजह से काम रुक सकते हैं। युवा वर्ग को लापरवाही की वजह से घर में डांट पड़ सकती है ।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय पर पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। काम के बोझ की अधिकता रहेगी इसलिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सही समय पर लिया गया सही निर्णय आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
लव- परिवार के साथ घर से संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों की पढ़ाई या विवाह से संबंधित चिंता भी दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह में परिणित होने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- कमर दर्द तथा पेट खराब होने जैसी समस्या रह सकती हैं। मौसमी बीमारी जैसे सर्दी, जुखाम भी हावी हो सकते हैं। अपने खानपान व दवाइयों का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक - पॉजिटिव- थोड़ी से संघर्ष के पश्चात किसी नवीन कार्य के संपंन होने के योग बन रहे हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। मित्रों और सहयोगियों से आशा के अनुसार सहयोग भी प्राप्त होगा। कोर्ट केस व संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएंगे। माह मध्य में धन प्राप्ति के प्रबल योग बने हुए हैं। तथा मेहमानों का आगमन भी रहेगा।
नेगेटिव- परंतु ख्याली पुलाव पर दृढ़ता से रोक लगाएं। और अपनी कार्य क्षमता व कार्य कुशलता को मजबूत करें। स्वभाव में कुछ तनाव व चिडचिड़ापन रह सकता है। आपके अपने ही लोग आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। युवा वर्ग ध्यान रखें कि प्रतिस्पर्धा अथवा किसी प्रतियोगिता में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कोई राजकीय परेशानी हो सकती है। इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मददगार साबित होगी। महिला वर्ग को विभागीय परीक्षा अथवा नौकरी से संबंधित परीक्षा में सफलता मिलेगी। भागीदारी व्यापारियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका डेट पर जा सकते हैं। परिजनों की ओर से चली आ रही कोई चिंता भी समाप्त होगी। बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मसालेदार खाने से परहेज करें। क्योंकि गैस, एसिडिटी जैसी स्थिति रहेगी। हल्की-फुल्की मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी, जुकाम से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों अधिक से अधिक सेवन करें।

धनु - पॉजिटिव- इस महीने पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। मीडिया, कला तथा रचनात्मक चीजों की तरफ आपका आकर्षण रहेगा। कोशिश करने पर मनचाहे कार्य भी पूरे हो सकते हैं। आप अपनी अंतर्निहित शक्तियों की तलाश में सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में योगदान के लिए सम्मान भी मिल सकता है
नेगेटिव- व्यर्थ की उलझन में पड़कर अपना समय बर्बाद ना करें। आर्थिक स्थिति डांवाडोल रह सकती हैं। अपने स्वभाव का अवलोकन अवश्य करें क्योंकि अहंकार व जिद में आकर कोई लाभदायी योजना गंवा सकते हैं। कोई रुका हुआ धन वसूल करना भी इस समय मुश्किल रहेगा।
व्यवसाय -व्यापार में भागीदार तथा कर्मचारियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। नेटवर्किंग तथा सेल्स में कार्यरत लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सारी योजनाओं में विस्तार की संभावना है। नौकरी में आपकी शिकायत किसी बड़े अधिकारी से हो सकती है इसलिए ध्यान रखें।
लव- घर का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। किसी प्रियजन से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। आप परिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी तथा गर्मी जनित परेशानी रह सकती हैं। साथ ही घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस समय खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

मकर - पॉजिटिव- अपनी क्षमता को कैरियर, प्रोफेशन, अध्यात्म व धर्म की प्रगति में इस्तेमाल करेंगे। इस समय आप अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करने में भी प्रयासरत रहेंगे। स्त्रियां अपने कैरियर तथा परिवार के मध्य उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगी। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखेंगे।
नेगेटिव- वित्तीय स्थिति कुछ डावाडोल रहने की वजह से मन खिन्न रहेगा। बच्चों को बिना मतलब डांटे-फटकारे नहीं। अन्यथा इसका नकारात्मक असर उनकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय गलत हो सकता है इस बात का ध्यान रखें। स्वयं को भावना में बहने से रोकना होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कड़ी प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा रहेगी। अनुचित कार्यों में किसी भी प्रकार का इंटरेस्ट ना लें अन्यथा फंस सकते हैं। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को बहुत अधिक सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता है। माह के अंतिम सप्ताह में व्यवसाय संबंधी कोई नई योजना बनेगी और लाभदायक भी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। और जल्दी ही संबंध मधुर भी हो जाएंगे। मंगेतर से छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है संबंधों को मधुर बनाने के लिए थोड़ा झुकना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। तनाव, अवसाद व मौसमी बीमारियों से थोड़ा बचकर रहें। डॉक्टर की सलाह समय-समय पर लेने के साथ-साथ दिनचर्या भी व्यवस्थित रखें।

कुंभ - पॉजिटिव- अपनी छवि व प्रतिभा को और अधिक दिखाने का मौका मिलेगा। धन आगमन के स्रोत भी खुलेंगे। परिवार को भी व्यस्तता के बावजूद पूरा-पूरा समय देंगे। विद्यार्थियों को अपने अध्ययन, शोध व सूचनाओं के आदान-प्रदान में अनुभवी लोगों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
नेगेटिव- अजनबी तथा अपरिचित व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। आवेश में आकर आप अपना बना बनाया काम बिगाड़ सकते हैं। मास के दूसरे सप्ताह में कोई आर्थिक परेशानी आएगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जी तोड़ मेहनत की आवश्यकता है। कुछ काम समय पर ना होने से मन में चिंता भी रहेगी।
व्यवसाय- माह के मध्य में कोई नया अनुबंध या समझौता आदि हो सकता है। आय को बढ़ाने के लिए आप बुद्धिमत्ता से कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। सहकर्मी जरूर आपको असहयोग कर सकते हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए समय व ग्रह स्थिति पक्ष में है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता की स्थिति रहेगी। परंतु पारिवारिक सदस्यों के मध्य किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं। इस महीने भावुकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी रहेगी।
स्वास्थ्य -वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। गलत आदतों जैसे नशा आदि से दूर रहें। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के कारण अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।

मीन - पॉजिटिव- यह मास बेहतरीन फलों को देने वाला है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भूमि अथवा नये वाहन की खरीदारी भी संभव है। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आप अपने किसी खास हुनर या ज्ञान को और अधिक निखारने का प्रयत्न करेंगे। यह समय भौतिक सुविधाएं भोगने का भी है।
नेगेटिव- बच्चों के विवाह हेतु संबंधों के मामले में देख-परखकर निर्णय लें अन्यथा धोखा हो सकता है। थकान की अधिकता रहेगी। कुछ विपरीत परिस्थितियां उभर सकती है। हालांकि आप उनसे उबरने में सक्षम भी रहेंगे। संबंधों की कीमत और महत्व समझना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- रोजगार में वृद्धि होगी। पहला सप्ताह धन और सफलता देने वाला रहेगा। इसलिए इन परिस्थितियों का उचित सदुपयोग करें। कार्यभार बढ़ने की वजह से मन मस्तिष्क पर कुछ भार रहेगा। आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ हो सकते हैं। परंतु मास का अंत आते-आते परिस्थितियां काफी हद तक आपके पक्ष में हो जाएंगी।
लव- परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उठ सकती है। प्रेम प्रसंग बदनामी का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर कुछ अनजाना सा भय रहेगा। कमर के नीचे के रोग परेशान करेंगे। रक्तचाप तथा डायबिटीज जैसी बीमारियों के प्रति विशेष सचेत रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
October Rashifal (Horoscope Monthly) | Monthly Rashifal (October 2020), October Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

4 अक्टूबर, रविवार को मंगल ग्रह टेढ़ी चाल से चलता हुआ अपनी राशि मेष से निकलकर एक राशि पीछे यानी मीन में चला जाएगा। मंगल अब मीन राशि में 23 दिसंबर तक रहेगा। जिसका शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल का प्रभाव युद्ध, भूमि, साहस, पराक्रम और बिजनेस पर भी होता है। साथ ही ये ग्रह वैवाहिक जीवन, भौतिक सुख-सुविधाओं और सफलता को भी प्रभावित करता है। मंगल का राशि परिवर्तन तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।

भविष्यवाणी: सोने-चांदी की कीमतें और शेयर बाजार बढ़ेगा
पं. मिश्र का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं। रेशमी कपड़े, प्लास्टिक और रसायनिक चीजों की कीमतें भी बढ़ने के योग बन रहे हैं। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद तेजी आएगी। मशीनरी भी महंगी हो सकती हैं। इनके अलावा खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना है। दलहन और तिलहन भी सस्ता होगा। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री के लिए सामान्य समय रहेगा।

  • मंगल की वजह से हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।

कुंभ सहित 7 राशियों के लिए अशुभ समय
वक्री मंगल के मीन राशि में आ जाने से मेष, वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 7 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

तुला और मकर राशि के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि परिवर्तन से तुला और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशियों के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mangal Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2020 | Mars Transit In Gemini Impact On Zodiac Signs Taurus, Virgo, Scorpio, Sagittarius, Aquarius and Pisces


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

2020 का दसवां महीना अक्टूबर शुरू हो गया है। ये महीना हिन्दी पंचांग के हिसाब से बहुत खास रहेगा। माह में नवरात्रि, दशहरा और शरद पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार जानिए अक्टूबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम...

  • गुरुवार, 1 अक्टूबर को अधिक मास की पूर्णिमा रहेगी। अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, इस वजह से इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन दान-पुण्य और विशेष पूजन करने की परंपरा है।
  • सोमवार, 5 अक्टूबर को गणेश चतुर्थी व्रत रहेगा। इस दिन गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं। ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करें।
  • मंगलवार, 13 अक्टूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे कमला एकादशी कहते हैं। इस तिथि भगवान विष्णु के लिए व्रत किया जाता है। पूजा-पाठ के बाद दान-पुण्य करना चाहिए।
  • शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अधिक मास की अमावस्या है। इस दिन अधिक मास खत्म होगा। अमावस्या पर नदी में स्नान के बाद जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करना चाहिए।
  • शनिवार, 17 तारीख को आश्विन मास की नवरात्रि शुरू हो रही है। इस दिन घट स्थापना होगी। शनिवार को ही तुला संक्रांति भी है। सूर्य कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। देवी दुर्गा के साथ ही सूर्य के लिए भी विशेष पूजन करें।
  • मंगलवार, 20 अक्टूबर को अंगारक विनायकी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश के लिए व्रत करें और भगवान को मोदक का भोग लगाएं।
  • शनिवार, 24 तारीख को दुर्गाष्टमी है। इसे महाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन देवी दुर्गा की विशेष पूजा करें, व्रत रखें।
  • रविवार, 25 अक्टूबर को दुर्गा नवमी है। इस दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराने की परंपरा है। कन्याओं को धन का दान दें। शिक्षा से संबंधित चीजें भेंट करें।
  • सोमवार, 26 तारीख को दशहरा है। श्रीराम के साथ ही शमी के वृक्ष की भी पूजा इस दिन की जाती है।
  • मंगलवार, 27 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है। ये व्रत सभी पापों का प्रभाव खत्म करने वाला माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत करें।
  • शुक्रवार, 30 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ रास रचाया था। ये श्रीकृष्ण की भक्ति का दिन है। इस दिन महालक्ष्मी का पूजन भी करें।
  • शनिवार, 31 तारीख से कार्तिक मास शुरू हो जाएगा। पंचांग भेद से इस दिन पूर्णिमा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
October 2020 festivals, navratri 2020, dussera 2020, October festivals and significance


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एक शोध में पाया गया है चार में से एक भारतीय अपने ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड कमजोर रखते हैं, वहीं 55 प्रतिशत अपना पासवर्ड रोजाना बदलते रहते हैं।

साइबरसिक्योरिटी कंपनी कास्परस्की द्वारा कराए गए सर्वेक्षण डिजिटल प्राइवेसी एंड पासवर्ड मैनेजमेंट हैबिट्स में भी पाया गया कि लगभग 76 प्रतिशत भारतीय अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड का उपयोग करते हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि दूसरी तरफ 32 प्रतिशत लोग अपने ब्राउजर पर पासवर्ड सेव करके रखते हैं, वहीं 32 प्रतिशत लोग ऐसा नहीं करते हैं।

कास्परस्की एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टेफन ने कहा, पासवर्ड मैनेजमेंट सबसे आसान और सबसे महत्वपूर्ण पहला कदम है जिसका यूजर्स पर नियंत्रण है, और कुछ बुनियादी चरणों का पालन करके यूजर्स साइबर अपराधियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

कास्परस्की (साउथ एशिया) के जनरल मैनेजर दिपेश कौरा ने कहा, अपने पासवर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूजर्स को रोजाना हैव आई बीन पाउन्ड बेबसाइट पर चक्कर लगाना चाहिए। जहां यूजर्स अपना ईमेल/अकाउंट आईडी दर्ज कर डेटा उल्लंघनों और डेटा हैक के बारे में जांच सकते हैं

एवाईवी/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
1 out of 4 Indian's online account password remains weak: Report
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल द्वारा अपने बहु-प्रतीक्षित आईफोन 12 को लॉन्च किए जाने के बारे में बताने का इंतजार दुनिया को काफी लंबे समय से था। इंतजार की यह घड़ी अब यहीं खत्म होती है, क्योंकि नई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 12 की पहली खेप 5 अक्टूबर को वितरकों के पास पहुंच रही है।

एप्पल के जानकार और तकनीकी विश्लेषक जॉन प्रॉसेर के मुताबिक, इस खेप में 64जीबी/128जीबी/256जीबी वेरिएंट के आईफोन 12 मिनी 5.4 (निश्चित रूप से इसका आखिरी मार्केटिंग नाम) और 64जीबी/128जीबी/256जीबी वाले आईफोन 12 6.1 को शामिल किया जाएगा।

मंगलवार देर रात को उन्होंने अपने एक ट्वीट में कहा, 13 अक्टूबर को इवेंट आयोजित किया जाएगा, जैसा कि मैंने पहले ही बताया हुआ है।

उन्होंने दावा किया है कि दुकानों में सबसे पहले आईफोन मिनी को ही उपलब्ध कराया जाएगा, जो 5.4 इंच की होगी और आईफोन 12 मैक्स 6.1 इंच की होगी।

एप्पल द्वारा आईफोन 12 सीरीज के तहत चार नए डिवाइसों को लॉन्च करने की उम्मीद है, जिन्हें ओएलईडी डिस्प्ले और 5जी सपोर्ट के साथ पेश किए जाने की बात कही जा रही है। एक अन्य विश्लेषक मिंग-ची कूओ पहले ही इस बात का दावा कर चुके हैं।

उम्मीद की जा रही है कि एप्पल दक्षिण कोरिया में अपने नए आईफोन 12 सीरीज को पहले लॉन्च कर सकता है। लोकल टेलीकॉम ऑपरेटर्स के अधिकारियों के हवाले से योनहाप समाचार एजेंसी में बताया गया है कि वे अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में आईफोन 12 को बेचने की तैयारी में जुटे हैं।

विदेशी तकनीकी समीक्षकों ने अनुमान लगाया कि 13 अक्टूबर को आईफोन 12 का अनावरण किया जा सकता है और 23 अक्टूबर को चुनिंदा बाजारों में इसकी बिक्री शुरू हो सकती है।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPhone 12's first shipment will reach distributors on October 5: report
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कोलकाता, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक और मंत्री कोरोनावायरससे संक्रमित पाए गए हैं। मंटूराम पखीरा का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

उन्हें मंगलवार को काकद्वीप सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में इलाज के लिए बेलघाटा आईडी अस्पताल भेज दिया गया।

बंगाली फिल्म अभिनेता और त्रिणमूल कांग्रेस के नेता सोहम चक्रवर्ती भी कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल में कई कैबिनेट मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हैं। इनमें परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस, खाद्य मंत्री ज्योतिप्रियो मल्लिक और पशुपालन मंत्री स्वपन देबनाथ शामिल हैं। वे सभी अब ठीक हो गए हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Another Bengal Corona positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सैन फ्रांसिस्को, 30 सितंबर (आईएएनएस)। साल 2021 की शुरुआत में एप्पल द्वारा 12.9 इंच के मिनी एलईडी बैकलाइट सहित आईपैड प्रो को लॉन्च करने की बात कही जा रही है और साथ ही साल की दूसरी छमाही में मिनी एलईडी बैकलाइट सहित मैकबुक को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ताइवान की राजधानी ताइपे की एक वेबसाइट डिजिटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिस्प्ले निर्माता एपिस्टार की तरफ से 10,000 से अधिक मिनी एलईडी की आपूर्ति कराई जा रही है, जिन्हें आईपैड प्रो टैबलेट में इस्तेमाल किया जाएगा।

इस बीच, एप्पल द्वारा अपने नए मैकबुक के लिए मिनी एलईडी के एक दूसरे सप्लायर के रूप में ओसराम ओप्टो को नियुक्त किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। एप्पल के तकनीकि विश्लेषक मिंग-ची कुओ के हवाले से इसकी जानकारी मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है, माइक्रो एलईडी की दो खासियत है, एक तो इसमें एप्पल के हालिया वॉच स्क्रीन के मुकाबले ऊर्जा की खपत कम होती है और दूसरी यह कि यह पतला भी है। इसके साथ ही इसका अपडेट रेट भी कई गुना तेज है और चूंकि स्क्रीन बड़ा है, तो देखने के हिसाब से भी यह काफी अच्छा है। हालांकि माइक्रो एलईडी विनिर्माण प्रक्रिया को अपनाना ही इसमें बड़ी बाधा बन रही है, क्योंकि यह प्रक्रिया जटिल है।

आपूर्ति की क्षमता में वृद्धि और आपूर्तिकर्ताओं के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते मिनी एलईडी डिस्प्ले के लिए एप्पल की लागत 5530.01 - 6267.35 रुपये से कम करीब 3318.01 रुपये तक बैठेगी।

कुओ को इस बात की उम्मीद है कि साल 2021 में कुल आईपैड में से 30 से 40 प्रतिशत आईपैड को मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ उपलब्ध कराया जाएगा और 20 से 30 प्रतिशत शिपिंग मैकबुक की होगी।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPad Pro will knock in early 2021: report
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अगले महीने अक्टूबर में स्कूल खुलने के बाद भी 71 फीसदी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। यह बात लोकल सर्कल्स के सर्वे में सामने आई है।

इसके अनुसार, कोविड-10 के बढ़ते मामलों के चलते एक महीने में ऐसे अभिभावकों का प्रतिशत 23 से घटकर 20 प्रतिशत हो गया है, जो अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार हैं। केवल 28 प्रतिशत माता-पिता को ही लगता है कि कैलेंडर वर्ष 2020 में फिर से स्कूल खुलना चाहिए। 34 फीसदी अभिभावकों का मत है कि अब स्कूलों में पढ़ाई अगले साल अप्रैल 2021 से ही शुरू होनी चाहिए।

इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि उत्तर भारत में कई अभिभावाकों को लगता है कि अक्टूबर-नवंबर का मौसम कोविड-19 के साथ मिलकर बच्चों के लिए बेजा समस्याएं ला सकता है।

बता दें कि भारत में कोविड-19 मामलों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गई है। रोजाना 80 हजार से अधिक नए मामले आ रहे हैं। मौतों की संख्या लगभग 1 लाख होने को है। लोग भ्रम में हैं कि वे घर पर ही रहें या बाजार, रेस्तरां, बार में जाएं या मेट्रो समेत अन्य परिवहन सेवाओं का उपयोग करें या न करें।

21 सितंबर को अभिभावकों की लिखित अनुमति के बाद स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति से पहले देश में स्कूल मार्च से ही बंद थे।

लोकल सर्कल्स ने स्कूलों को फिर से खुलने पर माता-पिता की नब्ज टटोलने के लिए एक सर्वेक्षण किया। इसमें देश के लगभग 217 जिलों के अभिभावकों से 14,500 से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। इनमें टियर 1 से टियर 4 तक और ग्रामीण जिलों के भी अभिभावक शामिल हैं।

केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अक्टूबर में स्कूल खुलने पर क्या वे बच्चों को स्कूल भेजेंगे, इस पर 71 फीसदी अभिभावकों ने स्पष्ट तौर पर इनकार किया। केवल 20 फीसदी ने हामी भरी और 9 फीसदी इसे लेकर अनिश्चित थे।

इससे पहले लोकल सर्कल्स द्वारा अगस्त में किए गए ऐसे ही सर्वे में 23 फीसदी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हामी भरी थी।

दूसरे प्रश्न में अभिभावकों को मौजूदा हालात देखते हुए त्यौहारी सीजन में स्कूल भेजने की बात पूछी गई तो 32 फीसदी ने कहा कि 31 दिसंबर, 2020 तक स्कूल नहीं खुलने चाहिए, जबकि 34 फीसदी ने तो कहा कि सरकार को इस शैक्षणिक वर्ष में ही स्कूल नहीं खोलने चाहिए। यानी अब स्कूल अगले साल मार्च/अप्रैल में ही स्कूल खोले जाने चाहिए। इस मंशा के पीछे आने वाला ठंड का मौसम प्रमुख वजह है।

एसडीजे/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
71% of parents will not send children when school reopens
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। रियलमी ने बुधवार को खुलासा किया कि उसने भारत में अपने नए लॉन्च किए गए स्मार्टफोन नाजरे20 सीरीज की 2.31 लाख से अधिक इकाइयां बेची हैं। इस नई सीरीज को लॉन्च किए जाने के साथ कंपनी का मकसद 50 लाख यूजर्स तक नाजरे की पहुंच कराना है।

नाजरे20 की खासियत यह है कि इसमें पावरफूल गेमिंग प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्ज और शक्तिशाली बैटरी जैसे फीचर्स हैं।

भारत और यूरोप में रियलमी के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर और रियलमी में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत माधव सेठ ने अपने एक ट्वीट में कहा, रियलमी नाजरे 20 प्रो : 50,000 प्लस, रियलमी नाजरे 20 : 1,30,000 प्लस और रियलमी नाजरे 20ए : 51,000 प्लस, युवा खिलाड़ियों के लिए हमारी बेहतरीन पावरफूल सीरीज को जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

उन्होंने आगे कहा, दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन ब्रांड हम एकाएक नहीं बने हैं, बल्कि यह सटीक उत्पादों का एक स्वाभाविक नतीजा है।

सीरीज के तीनों डिवाइस की अपनी अलग-अलग खासियत है। नाजरे20 प्रो को पावरफूल 65 वार्ट चार्जिग टेक्नोलॉजी के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है, नाजरे 20 गेमिंग हार्डवेयर के साथ मौजूद है, जबकि नाजरे 20 ए किफायती एंट्री लेवल स्मार्टफोन है।

6.5 इंच का नाजरे 20 प्रो मीडियाटेक हेलिया जी95 गेमिंग प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसमें 48एमपी एआई क्वाड कैमरा है। साथ ही इसमें 90 हट्र्ज अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले और 4500एमएच की बैटरी है। यह डिवाइस क्रमश: 6जीबी प्लस 64जीबी और 8जीबी प्लस 128जीबी वेरिएंट में 14,999 रुपये और 16,999 रुपये में उपलब्ध है।

नाजरे20 मीडियाटेक हेलियो जी85 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें 6000एमएएच की शक्तिशाली बैटरी दी गई है। साथ ही स्मार्टफोन में 48एमपी का एआई ट्रिपल कैमरा सहित 18वार्ट क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी हैं। इसके 4जीबी प्लस 64जीबी वेरिएंट को 10,499 रुपये, जबकि 4जीबी प्लस 128जीबी वेरिएंट को 11,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है।

नाजरे20ए की बात करें, तो यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 5000एमएएच की बैटरी है और 12एमपी का एआई ट्रिपल कैमरा भी है। इसके 3जीबी प्लस 32जीबी वेरिएंट को 8,499 रुपये और 4जीबी प्लस 64जीबी वेरिएंट को 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसे 30 सितंबर से खरीदा जा सकता है।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Reality sold over 2.31 lakh units of Najo 20 series in a short time
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

भुवनेश्वर, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को ओडिशा तट पर एक टेस्ट फैसिलिटी से स्वदेशी बूस्टर के साथ एक विस्तारित-रेंज वाले सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

सूत्रों ने बताया कि मिसाइल को बालासोर जिले में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से एक मोबाइल लांचर से सुबह करीब 10.30 बजे लॉन्च किया गया।

भारत-रूस के संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस मिसाइल की मार करने की क्षमता लगभग 400 किलोमीटर है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट किया, विस्तारित रेंज वाले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ को बधाई। स्वेदशी बूस्टर वाला मिसाइल भारत की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

यह दूसरी बार है जब ब्रह्मोस के विस्तारित-रेंज संस्करण का परीक्षण किया गया है।

ब्रह्मोस मिसाइल को मूल रूप से 290 किलोमीटर की दूरी तक मार करने की क्षमता के साथ बनाया गया था।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India successfully tests BrahMos missile
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

न्यूयॉर्क, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत ने कोविड-19 से हुई मौतों के बारे में सही आंकड़े नहीं दिए हैं और यह माहौल को खराब कर रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहा है।

उनके और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के बीच मंगलवार रात हुई पहली बहस के दौरान, दोनों ने महामारी के कारण हुई मौतों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी और एक-दूसरे पर निशाना भी साधा।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका में कोरोनवायरस से मरने वाले 2 लाख लोग वैश्विक मौतों (10 लाख) का 20 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका की आबादी दुनिया का केवल 4 प्रतिशत है।

ट्रंप ने इस पर पलटवार करते हुए कहा,जब आप संख्या के बारे में बात करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि चीन में कितने लोग मारे गए? आप जानते हैं कि रूस में कितने लोग मारे गए? आप नहीं जानते कि भारत में कितने लोग मारे गए। वे आपको सही आंकड़ें नहीं देते हैं।

ट्रंप ने कहा कि महामारी चीन की गलती है, लेकिन बाइडन ने चीन की भूमिका का इस्तेमाल ट्रंप पर दोष मढ़ने के लिए करना चाहा।

जब जलवायु परिवर्तन और पेरिस जलवायु समझौता, जिससे ट्रंप ने अमेरिका को अलग कर दिया था, का मुद्दा उठा तो उन्होंने कहा, चीन हवा में असली गंदगी भेजता है। रूस करता है। भारत करता है।

बाइडन ने उन देशों को आगाह किया जो अपने पर्यावरणीय एजेंडा का अनुपालन नहीं करते हैं, उन्होंने ब्राजील को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसने जंगलों को नष्ट करना जारी रखा तो आपको महत्वपूर्ण आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे।

क्लीवलैंड में पहली बहस घरेलू मुद्दों को लेकर हुई और एजेंडा में कोई अंतर्राष्ट्रीय सवाल नहीं था। फॉक्स न्यूज के क्रिस वैलेस ने इसे मॉडरेट किया। भारत और दो अन्य देशों का उल्लेख इसे अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ में ले गया।

इससे पहले अपने न्यूज कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने भारत द्वारा रिकॉर्ड कोविड-19 परीक्षण करने को लेकर परीक्षण मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बेहतर देश बताया था और सिर्फ अमेरिका को उससे आगे बताया था।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India did not provide correct figures of Kovid deaths: Trump (lead-1)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हैदराबाद, 30 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कोविड-19 की रिकवरी दर बुधवार को 84 फीसदी को पार कर गई है। राज्य में ठीक होने वाले लोगों की संख्या दर्ज हुए नए मामलों की संख्या से अधिक होती जा रही है।

पिछले 24 घंटों के दौरान वायरस से 2,243 लोग उबरे हैं, जिसके बाद अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 1,60,933 हो गई है। इसके साथ ही देश की 83.27 प्रतिशत औसत रिकवरी दर के मुकाबले राज्य की रिकवरी दर 84.08 प्रतिशत हो गई है।

इसी दौरान 11 नई मौतों के बाद राज्य में कुल मृत्यु संख्या 1,127 हो गई है। राज्य की मृत्यु दर 0.58 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय औसत मृत्यु दर 1.57 प्रतिशत है।

राज्य में मामलों की कुल संख्या 1,91,386 है, जिसमें से 29,326 सक्रिय मामले हैं।

राज्य की राजधानी ग्रेटर हैदराबाद में 298 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

राज्य में 17 सरकारी प्रयोगशालाओं, 43 निजी प्रयोगशालाओं और 1,076 रैपिड एंटीजन परीक्षण केंद्रों में परीक्षण हो रहे हैं। पिछले 24 घंटों में हुए 55,359 परीक्षणों के बाद अब तक के परीक्षणों की संख्या 29,96,001 हो चुकी है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19's recovery rate in Telangana rises to more than 84 percent
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 30 सितंबर (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 3.35 करोड़ और मृत्यु संख्या 10 लाख को पार कर गई है।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के नए अपडेट के मुताबिक बुधवार तक दुनिया में कुल मामलों की संख्या 3,35,60,877 और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,06,576 हो गई है।

दुनिया में सबसे अधिक 71,90,230 मामलों और 2,05,986 मौतों के साथ अमेरिका लगातार कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप झेल रहा है। इसके बाद भारत में 61,45,291 मामलों और 96,318 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

मामलों की संख्या में ब्राजील दुनिया में तीसरे और मौतों की संख्या में दूसरे स्थान पर है। यहां 47,77,522 मामले और 1,42,921 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

सर्वाधिक मामलों की सूची में अन्य शीर्ष देशों में रूस (11,62,428), कोलंबिया (8,24,042), पेरू (8,08,714), स्पेन (7,48,266), मैक्सिको (7,38,163), अर्जेंटीना (7,36,609), दक्षिण अफ्रीका (6,72,572), फ्रांस (5,90,021), चिली (4,61,300), ईरान (4,53,637), यूके (4,48,729), बांग्लादेश (3,62,043), इराक (3,58,290) और सऊदी अरब (3,34,187) हैं।

वायरस के कारण जिन देशों में 10 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं, उनमें मेक्सिको (77,163), यूके (42,162), इटली (35,875), पेरू (32,324), फ्रांस (31,908), स्पेन (31,411), ईरान (25,986), कोलम्बिया (25,828), रूस (20,456), दक्षिण अफ्रीका (16,667), अर्जेंटीना (16,519), चिली (12,725), इक्वाडोर (11,312) और इंडोनेशिया (10,601) हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The number of Kovid-19 cases globally is more than 3.35 crore: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

उत्तराखंड में अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर आने की अनिवार्यता खत्म हो गई है। अब उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए दर्शनार्थी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बिना भी आ सकते हैं।

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन के लिए भक्तों को देवस्थानम् बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां से ई-पास मिलेगा। इस पास के साथ कोई भी भक्त इन चार धामों में दर्शन कर सकता है।

देवस्थानम् बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 1 जुलाई से उत्तराखंड के चारधाम की यात्रा शुरू हुई थी। तब से अभी तक करीब 65 हजार लोगों ने इन मंदिरों में दर्शन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से करीब 35 हजारों ने चारधाम के दर्शन किए हैं।

चारधाम आनेवाले तीर्थ यात्रियों की संख्या पहले से ही तय की हुई है। एक दिन में बद्रीनाथ में 1200, केदारनाथ में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री में 450 यात्री दर्शन कर सकते हैं।

तीर्थ यात्रियों को ध्यान रखना होंगे महामारी से जुड़े नियम

राज्य में यात्रा करने वाले सभी पर्यटकों को कोरोना महामारी से जुड़े नियमों का पालन करना होगा। चारधाम मंदिरों में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान होगा। मास्क और सेनिटाइजेशन अनिवार्य है।

अगर मंदिरों में जांच के समय किसी भक्त में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस व्यक्ति का और उसके साथ आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

खुलने लगी हैं मंदिर के आसपास की दुकानें, होटल्स और धर्मशालाएं

इन चारधामों में अब आने वाले भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंदिरों के आसपास की दुकानें, होटल्स और धर्मशालाएं भी खुलने लगी हैं। राज्य के सरकारी गेस्ट हाउस भी बाहरी यात्रियों के लिए खुले हैं। इस वजह से यहां आने वाले लोग आसानी से चारधाम की यात्रा कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
uttarakhand chardham yatra 2020, badrinath dham, kedarnath dham, gangotri, yamnotri dham, chardham yatra 2020 updates


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सैन फ्रांसिस्को, 30 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव का समय नजदीक है और फेसबुक ने कहा है कि उसके प्लेटफॉर्म पर करीब एक लाख लोगों ने मतदानकर्मियों के रूप में साइन अप किया है।

इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए लोगों को अपने राज्य चुनाव अधिकारियों के साथ साइन अप करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए फेसबुक ने हाल ही में 18 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों के लिए न्यूज फीड के शीर्ष पर एक संदेश दर्शाया है। इसके बाद करीब 17 लाख से अधिक लोगों ने अपने राज्य चुनाव अधिकारियों के साथ साइन अप करने के लिए फेसबुक ऐप के टॉप पर आ रहे इस संदेश पर क्लिक किया है।

इससे पहले गर्मियों में राज्य के चुनाव अधिकारियों ने मतदानकर्मियों की संख्या में भारी कमी को लेकर चेतावनी दी थी।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, मतदान कार्यकर्ताओं की कमी का मतलब है मतदान स्थलों पर लोगों को ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिससे लोगों के लिए इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना मुश्किल हो जाता है, इसलिए फेसबुक इसका हिस्सा बनकर अपना योगदान दे रहा है।

इसके अलावा कंपनी ने हर राज्य के चुनाव प्राधिकरण को मुफ्त में विज्ञापन लगाने की भी पेशकश की है ताकि वे इस प्लेटफॉर्म के जरिए मतदान कार्यकर्ताओं की भर्ती कर सके।

इस साल फेसबुक ने 40 लाख से अधिक लोगों को वोट करने के लिए पंजीकरण करने में मदद करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

एसडीजे



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 1 lakh people signed up on Facebook as voters in US
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आगरा, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। पहले ही कोरोना के चलते खासा दबाव झेल रहे आगरा जिला अस्पताल और एस.एन. मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या खासी बढ़ गई है।

डॉक्टरों ने बताया कि फ्लू, डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू, सामान्य सर्दी के मिश्रित लक्षणों वाले रोगी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। कोविड के डर से भी मरीजों की संख्या ज्यादा है।

सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने बुधवार को फर्श पर घेरे बना दिए हैं। लोग काउंटर पर भीड़ न लगाएं और मानदंडों का पालन करें, इसके लिए गाडरें को तैनात किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को पानी जमा न होने देने को लेकर आगाह किया है। इस समय मौसम बहुत उमस भरा है, ऐसे में बहुत ज्यादा साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है।

पिछले 24 घंटों में आगरा में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां सक्रिय मामलों की संख्या 811 हो गई है। रिकवरी दर 83.57 प्रतिशत है। अब तक परीक्षण किए गए नमूनों की कुल संख्या 1,87,376 है। वहीं वायरस के कारण 126 लोगों की मौत हो चुकी है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Crowd of patients with seasonal diseases in Agra hospitals
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 80,472 नए मामले और 1,179 नई मौतें दर्ज हुई, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 62,25,763 हो गई और मौतों का आंकड़ा 97,497 तक पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को ये आंकड़े जारी किए।

कुल मामलों में से 9,40,441 मामले फिलहाल सक्रिय हैं और अभी तक 51,87,825 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में इस बीमारी की रिकवरी रेट 83.33 फीसदी हो गई है और मृत्यु दर 1.57 फीसदी पर आ गई है।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 13,66,129 मामले दर्ज हुए हैं जबकि 36,181 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, भारत ने मंगलवार को कोविड-19 के 10,86,688 नमूनों की जांच की, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,41,96,729 हो गई है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
80 thousand new cases of corona, total cases in India crosses 62 lakhs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। वो हाल ही में राज्यसभा में मानसून सत्र में सदन की अध्यक्षता कर रहे थे।

उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने एक ट्वीट में कहा कि जब वेंकैया नायडू का रूटीन टेस्ट कराया गया तो वो मंगलवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव निकले।

हालांकि उनमें इस वायरस के कोई लक्षण नहीं है। वो फिलहाल घर पर ही क्वारंटीन में हैं। उनकी पत्नी ऊषा नायडू नेगेटिव पाई गई हैं। वो भी घर पर ही आइसोलेशन में हैं।

मंगलवार को 70,589 नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मामले साढ़े 61 लाख के करीब हो गए। अब तक 96,318 लोग इस बीमारी से जान गंवा बैठे हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vice President Venkaiah Naidu became Corona positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

न्यूयॉर्क, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत ने कोविड-19 से हुई मौतों के बारे में सही आंकड़े जाहिर नहीं किए हैं।

उनके और डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडन के बीच मंगलवार रात हुई पहली बहस के दौरान, दोनों ने महामारी के कारण हुई मौतों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी और एक-दूसरे पर निशाना भी साधा।

बाइडन ने कहा कि अमेरिका में कोरोनवायरस से मरने वाले 2 लाख लोग वैश्विक मौतों (10 लाख) का 20 प्रतिशत है, जबकि अमेरिका की आबादी दुनिया का केवल 4 प्रतिशत है।

ट्रंप ने इस पर पलटवार करते हुए कहा जब आप संख्या के बारे में बात करते हैं तो क्या आप जानते हैं कि चीन में कितने लोग मारे गए? आप जानते हैं कि रूस में कितने लोग मारे गए? आप नहीं जानते कि भारत में कितने लोग मारे गए। वे आपको सही आंकड़ें नहीं देते हैं।

ट्रंप ने कहा कि महामारी चीन की गलती है, लेकिन बाइडन ने चीन की भूमिका का इस्तेमाल ट्रंप पर दोष मढ़ने के लिए करना चाहा।

क्लीवलैंड में पहली बहस घरेलू मुद्दों को लेकर हुई और एजेंडा में कोई अंतर्राष्ट्रीय सवाल नहीं था। फॉक्स न्यूज के क्रिस वैलेस ने इसे मॉडरेट किया। भारत और दो अन्य देशों का उल्लेख इसे अंतर्राष्ट्रीय संदर्भ में ले गया।

इससे पहले अपने न्यूज कॉन्फ्रेंस में, उन्होंने भारत द्वारा रिकॉर्ड कोविड-19 परीक्षण करने को लेकर परीक्षण मामले में दुनिया में दूसरा सबसे बेहतर देश बताया था और सिर्फ अमेरिका को उससे आगे बताया था।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India did not give correct figures of deaths from Kovid-19: Trump
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अभी अधिक मास चल रहा है। इस माह की पूर्णिमा गुरुवार, 1 अक्टूबर को है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। हिन्दी पंचांग के अनुसार अधिक मास तीन साल में एक बार आता है, इस कारण इस पूर्णिमा का महत्व काफी अधिक है। ये माह 16 अक्टूबर तक चलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार गुरुवार और पूर्णिमा के योग में नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है।

  • अधिक मास की पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से अर्घ्य अर्पित करना चाहिए। सूर्य के मंत्र ऊँ सूर्याय नम: का जाप करना चाहिए। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करें।
  • अभी कोरोना की वजह से नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो घर पर नदियों और तीर्थों के नामों का जाप करते हुए स्नान करना चाहिए। पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा का पाठ करना चाहिए। भगवान को हलवे का भोग लगाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें।
  • इस दिन सूर्यास्त के तुलसी के पास दीपक जलाएं। परिक्रमा करें। चंद्र उदय के बाद चांदी के लोटे में दूध भरकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित करें।
  • अधिक मास में भगवान विष्णु के साथ ही शिवजी, श्रीकृष्ण, श्रीराम, हनुमानजी और अन्य देवी-देवताओं की भी पूजा करनी चाहिए।

तीन साल में एक बार आता है अधिक मास

  • हिन्दी पंचांग के अनुसार एक चंद्र वर्ष में 354 दिन होते हैं। जबकि एक सूर्य वर्ष में 365 दिन और करीब 6 घंटे होते हैं। इन दोनों सूर्य और चंद्र वर्षों के बीच लगभग 11 दिनों का अंतर रहता है। हर तीन साल में ये अंतर 1 महीने के बराबर हो जाता है। इसी अंतर को खत्म करने के लिए हर तीन साल में एक चंद्र मास यानी अधिक मास की व्यवस्था की गई है।
  • पूर्णिमा पर घर में क्लेश नहीं करना चाहिए। अधार्मिक कामों से बचें। घर-परिवार और समाज में किसी का अनादर न करें। छोटे-बड़े सभी लोगों का सम्मान करें।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More month's full moon on October 1, Yoga and coincidence being formed on this date, what to do and what not to do on this day


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

महाभारत में द्रोणाचार्य भारद्वाज ऋषि के पुत्र थे। इनके गुरु परशुराम थे। द्रोणाचार्य का विवाह कृपाचार्य की बहन कृपी से हुआ था। अश्वथामा इनका पुत्र था। आचार्य अपने पुत्र अश्वथामा से बहुत ज्यादा मोह रखते थे। अपने पुत्र को भी कौरव और पांडवों के साथ युद्ध कला का ज्ञान दे रहे थे। इस शिक्षा में वे भेदभाव करते थे। उनकी कोशिश रहती थी कि वे अश्वथामा को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान दे।

जब अश्वथामा के साथ ही कौरव और पांडवों की शिक्षा चल रही तब द्रोणाचार्य अपने पुत्र को अन्य विद्यार्थियों की अपेक्षा सरल अभ्यास करने के लिए कहते थे। सभी विद्यार्थियों को रोज मटके से पानी भरकर आश्रम लाना होता था और जो विद्यार्थी सबसे पहले पानी भरकर आ जाता था, उसे ज्यादा मिलता था।

द्रोणाचार्य ने अश्वथामा को छोटा घड़ा दिया था। ये बात अर्जुन को समझ आ गई, इसीलिए वह रोज पानी भरकर लाने में बिल्कुल भी देरी नहीं करते थे। जब द्रोणाचार्य ब्रह्मास्त्र की शिक्षा दे रहे थे, उनके पास अर्जुन और अश्वथामा ही समय पर पहुंचे। अर्जुन ने पूरी विद्या सीख ली। अश्वथामा ने ब्रह्मास्त्र को आमंत्रित करना तो सीख लिया, लेकिन इस दिव्यास्त्र को वापस भेजना नहीं सीखा।

अश्वथामा सोच रहा था कि गुरु तो मेरे पिता ही हैं, मैं बाद में ये विद्या सीख लूंगा। पुत्र मोह में द्रोणाचार्य ने भी अश्वथामा पर विद्या सिखने के लिए जोर नहीं दिया। इसका परिणाम ये हुआ कि महाभारत युद्ध के अंतिम चरण में जब अश्वथामा और अर्जुन ने ब्रह्मास्त्र निकाल लिया था। तब श्रीकृष्ण के समझाने पर अर्जुन ने तो ब्रह्मास्त्र वापस ले लिया, लेकिन अश्वथामा को तो दिव्यास्त्र वापस लेने की विद्या मालूम ही नहीं थी।

अश्वथामा के ब्रह्मास्त्र को श्रीकृष्ण ने नष्ट किया और भगवान ने अश्वथामा के माथे पर लगी मणि निकाल ली और उसे हमेशा भटकते रहने का शाप दे दिया।

अगर द्रोणाचार्य अपने पुत्र मोह पर काबू रखकर उसे भी सही शिक्षा देते और अन्य राजकुमारों के साथ भेदभाव नहीं करते तो अश्वथामा भी श्रेष्ठ योद्धा बन जाता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
facts about dronacharya, mahanabharata facts, life managemenent tips from mahabahrata, ashwathama story in hindi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बुधवार, 30 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन महीने का आखिरी दिन कई मामलों में भाग्यशाली साबित हो सकता है। कुछ लोगों के लिए किसी नए रिश्ते की शुरुआत का संकेत दिख रहा है। कुछ लोगों को विदेश जाने में आ रही रुकावटों से मुक्ति मिल सकती है। वहीं, 4 राशियों के लिए दिन कुछ परेशानी भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए अपनी पसंद का साथ मिलने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए अध्यात्म और ज्ञान की ओर झुकाव होने का समय, मिथुन राशि वालों के लिए भावनात्मक असंतुलन वाला हो सकता है दिन। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - TWO OF PENTACLES

आपके अंदर की कला और कलाकार को आज योग्य संगत मिलेगी। अपनी कला और व्यवहार में आप उचित संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे। आपकी विदेश जाने की कामना जल्दी पूरी होगी। आपकी कला और मिलनसार स्वभाव के कारण आस पड़ोस में आप चर्चा में रहेंगे। अर्थार्जन के लिए यदि आप अवसरों में से चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो अपने दिल की सुनें।
करियर - अपने काम के प्रति भावनाओं को दुर्लक्षित ना करें।
लव - व्यक्तिगत जीवन का निर्णय जीवन साथी की सहमति से ले।
हेल्थ - काम से जुड़े तनाव एंजाइटी पैदा कर सकता है।

  • वृषभ - PAGE OF CUPS

आज आप परिवार के और करीब महसूस करेंगे। अपने काम को छोड़कर और भी विषय के बारे में रुचि होगी। ऑकल्ट साइंस या अध्यात्म से जुड़े विषय के बारे में जानकर लोगों से ज्ञान प्राप्ति हो सकती है। अपने अभी तक के निर्णय और जीवन शैली का अभ्यास आगे की योजना पर सफलता से अमल करने के लिए मददगार होगा।
करियर - करियर से जुड़े अवसर अधिक सोच-विचार और कृति की कमी के वजह से खो सकते हैं।
लव - पार्टनर्स के बीच रोमांटिक मूड बना रहेगा।
हेल्थ - अस्थमा या सांस की बीमारी से पीड़ित लोग स्वास्थ्य की तरफ ध्यान रखें।

  • मिथुन - THE HIGH PRIESTESS

आपको अवसर मिलने के बावजूद भी आप उन पर गौर नहीं कर पाएंगे या अमल करना भावनात्मक असंतुलन के कारण मुश्किल होगा। अपने विचारों में स्पष्टता न रख पाना आपके और आसपास के लोगों को तकलीफ दे सकता है। अपने स्वभाव को बदलने की कोशिश करें। अधिक विचार और चिंता की वजह से आप ना खुद सुखी रहेंगे ना अपने आसपास सुखी वातावरण का निर्माण कर पाएंगे।
करियर - उच्च शिक्षण या पीएचडी करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
लव - काम के तनाव का असर रिलेशनशिप पर ना होने दें।
हेल्थ - मेडिकल क्षेत्र के लोग इंफेक्शन का शिकार हो सकते हैं।

  • कर्क - 7 OF SWORDS

अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखना जरूरी होगा। आप अपने काम को बखूबी निभाएंगे। आपकी स्वकेंद्रितता और व्यवहारिकता से आपके आसपास के लोग आपके बारे में गलतफहमी बना सकते हैं। आपके बारे में हो रही गलत चर्चा का असर आप पर नहीं होगा। व्यवहार को और आगे बढ़ाने के लिए अलग-अलग लोगों से आप जुड़ सकते हैं। अपने काम के प्रति बढ़ता आत्मविश्वास आपको जल्दी सफलता प्रदान करेगा।
करियर - काम के प्रति निष्ठा और वक्त का लिहाजा रखना जरूरी होगा।
लव - पार्टनर आपके स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं।
हेल्थ - शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

  • सिंह - ACE OF PENTACLES

दिन की शुरुआत में उत्साह रहेगा। अपने काम या आर्थिक व्यवहार को प्रभावित ना करें। आने वाले पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। यदि आपको किसी का लिया पैसा लौटाना होगा, तो योजना बनाकर पैसों का इस्तेमाल करें। आज जितनी आसानी से पैसा प्राप्त होगा, उतनी आसानी से जा भी सकता है।
करियर - एग्रीकल्चर से जुड़े लोग अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।
लव - वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
हेल्थ - काम और जीवन की भागदौड़ से दूर रहकर आराम करें।

  • कन्या - 9 OF SWORDS

हर किसी के जीवन में समस्याएं होती हैं। वैसे ही आपके जीवन में कुछ ना कुछ समस्याएं रहेंगी। अपने बारे में रखे नकारात्मक सोच और समस्याओं के प्रति निराशा आपकी नींद पर असर कर रहा है। महत्वपूर्ण काम को अधिक महत्व दें. यह कठिन समय आपकी निष्ठा और मेहनत की परीक्षा लेगा। काम को वक्त पर करने से मानसिक तनाव कम हो सकता है।
करियर - जानकार व्यक्ति की सलाह से नौकरी से जुड़ा निर्णय लें।
लव - लव लाइफ में निराशा मिल सकती है।
हेल्थ - नींद से जुड़ी बीमारी का इलाज तुरंत शुरू करें।

  • तुला - FOUR OF SWORDS

आज अपनी समस्याओं से निडर होकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। निजी जीवन से जुड़ी तकलीफ का उत्तर आपको मिलने के बावजूद भी आप परिस्थिति को स्वीकार नहीं करेंगे। यदि समस्या रिलेशनशिप से जुड़ी हो तो अपना वक्त और न बर्बाद करें। मनचाहे व्यक्ति या चीज को ना मिलना, आपके भविष्य में आने वाले बुरे समय से बचाने का प्राकृतिक तरीका हो सकता है।
करियर - काम में मन नहीं लगेगा।
लव - रिलेशनशिप का कठिन समय शुरू होगा।
हेल्थ - बैठे काम करने की वजह से मांसपेशियों से जुड़ी तकलीफ सता सकती है।

  • वृश्चिक - ACE OF WANDS

अपने जीवन से जुड़ी परिस्थिति को काबू करपाना आपके लिए आसान होगा। आपको नेतृत्व दिखाने का अवसर भी मिलेगा और जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाने की वजह से परिवार में आदर और नौकरी की जगह उन्नति मिल सकती है। परिवार से जुड़े सभी निर्णय सफल होंगे। आपकी दूरदृष्टि से आपको औरों के लिए निर्णय या उनको मार्गदर्शन देने में सफलता प्राप्त होगी।
करियर - फर्नीचर और इंटीरियर से जुड़े लोगों का फसा हुआ पैसा वापस मिलेगा।
लव - रिलेशनशिप में नवीनता और आनंद बना रहेगा।
हेल्थ - मूत्र विकार की तकलीफ बढ़ सकती है।

  • धनु - THE HANGEDMAN

आप योजना और कामों में समानता रखने की वजह से प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी गति को कम ना होने दें। जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं होती। आपको अपने मार्ग से भटकना नहीं है। आज की मेहनत आपको काफी आगे ले जा सकती है। परिवार से जुड़ी समस्याएं धीरे धीरे कम होगी। मित्र से हुई बातचीत आपका हौसला बढ़ा सकती है।
करियर - काम में अचानक बदलाव आ सकता है।
लव - पार्टनर के प्रति नजरिया बदलने की कोशिश करें।
हेल्थ - स्वास्थ्य में बदलाव सात्विक जीवन शैली अपनाने से होगा।

  • मकर - THREE OF WANDS

प्रतीक्षा और संयम का फल आपको प्राप्त होगा। यात्रा में विलंब होने की आशंका यात्रा के समय अपने सामान का ध्यान रखें। अगर काम किसी दस्तावेज की वजह से अटका हुआ है, तो प्रतीक्षा का समय और बढ़ सकता है। परिवार से बनी दूरी आपको उदास और काम के प्रति नीरस बना सकती है। अपने आसपास सकारात्मक उर्जा बनाए रखने का प्रयत्न करें।
करियर - उन्नति और काम का श्रेय मिलने में वक्त लग सकता है।
लव - पार्टनर के बीच तनाव को खत्म करने की कोशिश करें।
हेल्थ - सेहत में सुधार होगा।

  • कुंभ - 10 OF WANDS

सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का समांतर प्रभाव होने के कारण आपके काम होंगे। लेकिन, जरूरत से ज्यादा वक्त लगेगा या धीमी गति से होंगे। आपकी एकाग्रता और काम के प्रति निष्ठा काम पूरा करने में मददगार होगी। आपके काम के साथ व्यक्तिगत जीवन के लिए वक्त निकालना जरूरी होगा। अपने काम से विश्राम लेकर काम नयी उर्जा के साथ शुरू करें।
करियर - काम को डेडलाइन से पहले खत्म करना तनाव बढ़ा देगा।
लव - वैवाहिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
हेल्थ - काम की भाग दौड़ में अपने शारीरिक स्वास्थ्य को दुर्लक्षीत ना करें।

  • मीन - THREE OF SWORDS

रिलेशनशिप से जुड़ी समस्या को अधिक महत्व देने की वजह से आपका काम के प्रति ध्यान हट सकता है। जो आपकी बड़ी परेशानी का एक और कारण होगा। लोगों की पहचान करना सीखें। हम चाहे जो भी कठिनाइयों से गुजर रहे हों, अपना परिवार साथ कभी नहीं छोड़ेगा, यह बात को ध्यान रखकर ही निर्णय लें। माता पिता के प्रति व्यवहार सुधारने की आवश्यकता है।
करियर - काम को कायदे के दायरे में रहकर ही करें।
लव - रिलेशनशिप आपकी प्रगति के मार्ग में रुकावट बन रहा है तो उस से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
हेल्थ - दिनचर्या का पालन योग्य तरीके से करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wednesday rashifal 39 September 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget