August 2020

सैन फ्रांसिस्को, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। फेसबुक ने ऑस्ट्रेलियाई प्रकाशकों को अपने मंच व इंस्टाग्राम पर समाचारों को साझा करने से रोक लगाने की धमकी दी है क्योंकि यहां सोशल नेटवर्क द्वारा मीडिया कंपनियों को उनका कंटेंट इस्तेमाल किए जाने पर भुगतान करने की मांग उठाई गई है।

फेसबुक ने कहा कि नए नियम के तहत उन पर समाचार संगठनों को ऐसी विषय सामग्रियों के भुगतान करने के लिए दबाव डाला जाएगा जिन्हें प्रकाशकों द्वारा उनके मंच पर स्वेच्छा से प्रस्तुत किया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फेसबुक के महानिदेशक विल ईस्टन ने अपने ब्लॉग पोस्ट में सोमवार को कहा, हमारे पास इसके अलावा और कोई चारा नहीं बचता कि या तो हम समाचार को पूरी तरह से हटा ही दें या वे अपनी विषय सामग्रियों के लिए हमसे कोई निश्चित भुगतान किए जाने की मांग न करें। दुर्भाग्य से, इस तरह से कोई व्यवसाय नहीं चल सकता है।

फेसबुक ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा नियम बना रहा है जो इंटरनेट की गतिशीलता के अनुरूप नहीं है और इससे उन सभी समाचार संगठनों को नुकसान पहुंचेगा जिन्हें सरकार बचाने का प्रयास कर रही है।

सरकार ने ऑस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग (एसीसीसी) को फेसबुक और गूगल के लिए एक ऐसी आचार नियमावली तैयार करने की बात कही है जो सोशल मीडिया साइट पर मीडिया कंपनियों को उनके कंटेंट का इस्तेमाल किए जाने के चलते भुगतान करने का दबाव डाले।

ईस्टन ने कहा, इस नए नियम के निर्माण की प्रक्रिया में कमीशन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज कर रहा है जिनमें खासकर न्यूज मीडिया और सोशल मीडिया के बीच व्याप्त एक अहम रिश्ता भी शामिल है और जिससे दोनों एक-दूसरे से लाभान्वित होते हैं।

फेसबुक ने जून में ऑस्ट्रेलियाई सरकार की मीडिया कंपनियों को भुगतान किए जाने की बात को ठुकरा दिया था।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Facebook will prevent Australian publishers from sharing news on their platform
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

गोरखपुर (उप्र), 1 सितंबर (आईएएनएस)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) ने कई सालों तक सैकड़ों लोगों की जान ली। मुख्यमंत्री के मुताबिक, अब यह बीमारी पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पिछले 40 साल से कहर बरपा रही इंसेफेलाइटिस को अगले दो सालों में पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा।

गोरखपुर की अपनी हालिया यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि राज्य के पूर्वी हिस्से में इंसेफेलाइटिस की मृत्यु दर 2016 के बाद 95 प्रतिशत तक गिर गई है।

उन्होंने कहा, इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। दो साल में इसे इस क्षेत्र से खत्म कर दिया जाएगा। हम कोविड -19 के खिलाफ भी ऐसी ही लड़ाई लड़ेंगे।

उन्होंने गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया के इंसेफेलाइटिस के पिछले चार सालों के आंकड़े पेश किए, जिनमें मामलों की संख्या और मृत्यु दर में भारी गिरावट देखी गई।

गौरतलब है कि अगस्त 2017 में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन दिनों में 60 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके पीछे कथित तौर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति में व्यवधान होने के कारण बताया गया था और इसे लेकर बड़े पैमाने पर विवाद हुआ था। इसके बाद से ही योगी ने इस क्षेत्र में स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया, जिससे एन्सेफलाइटिस मामलों की संख्या में भारी कमी आई है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Japanese Encephalitis on the verge of ending: Yogi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आगरा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और आगरा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि ताजमहल और आगरा के किले को छोड़ कर शहर के अन्य ऐतिहासिक स्मारक आगंतुकों के स्वागत के लिए तैयार है।

जिन स्मारकों को 163 दिनों के बाद फिर से खोला जाएगा, उनमें अकबर का मकबरा सिकंदरा, एत्मादुद्दौला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, मरियम का मकबरा, राम बाग, चीनी का रोजा आदि शामिल हैं।

एएसआई सुपरिटेंडिंग आॅर्कियोलॉजिस्ट बसंत कुमार ने कहा कि सभी आगंतुकों की स्मारकों में प्रवेश करने से पहले पूरी जांच की जाएगी। टिकटें ऑनलाइन खरीदनी होंगी क्योंकि स्मारकों में टिकट खिड़कियां नहीं खोली जाएंगी। सभी आगंतुकों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा और हर दिन केवल 2,000 आगंतुकों को प्रवेश की अनुमति होगी।

जिला मजिस्ट्रेट पी.एन. सिंह ने कहा, 15 सितंबर के बाद ताजमहल और आगरा किले को फिर से खोलने की योजना बनाई जाएगी, लेकिन पर्यटकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

बता दें कि कोविड-19 के कारण आगरा के टूरिस्ट और हॉस्पिटेलिटी सेक्टर को खासा नुकसान हुआ है। उद्योग जगत ने मंगलवार से कुछ छोटे स्मारकों को फिर से खोलने के फैसले का स्वागत करते हुए ताज और आगरा किले को जल्द खोलने की मांग की। इसके अलावा आगरा के बेंगलुरु और मुंबई से जोड़ने के लिए कुछ नई उड़ानें अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है।

आगरा के स्मारक 17 मार्च से बंद हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 6 जुलाई से पूरे भारत में स्मारकों को फिर से खोलने का निर्देश दिया था। लेकिन कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ने के कारण जिला प्रशासन ने 1 सितंबर तक के लिए इसे टालने का फैसला किया था।

आगरा में अब तक 107 मौतों के साथ 2,901 मामले दर्ज हो चुके हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Except Agra, all other monuments reopen
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

जेनेवा, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस अधानोम घेब्रेसस ने कहा है कि वह बच्चों को विद्यालयों में लौटते हुए, लोगों को काम पर वापस जाते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन इसी के साथ किसी भी देश का बर्ताव ऐसा नहीं होना चाहिए जैसे कि महामारी खत्म हो गई हो।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जेनेवा में एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई देश स्थिति को सामान्य करने की दिशा में वाकई में गंभीर है तो उन्हें वायरस के संचरण पर रोक लगाना होगा और जिंदगियां बचानी होंगी।

ट्रेडोस ने कहा, बिना किसी नियंत्रण के चीजों को खोलना तबाही को आमंत्रित करने जैसा है।

उन्होंने चार ऐसी महत्वपूर्ण चीजों पर दबाव दिया जिन्हें करने की आवश्यकता है - बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाने वाले समारोहों पर रोक, लोगों द्वारा अपनी जिम्मेदारी को निभाया जाना, संक्रामक व्यक्ति का पता लगाने के लिए सरकार द्वारा उचित कदम उठाना, उन्हें ढूंढ़कर आइसोलेट करना, जांच करना, देखभाल करना और साथ ही किसी के संक्रमित होने की दिशा में नजर रखना।

इस बीच, डब्ल्यूएचओ द्वारा 100 से अधिक देशों में एक सर्वेक्षण किया गया जिसमें से 90 फीसदी राष्ट्रों में देखा गया कि इस महामारी के दौरान वहां के लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान का अनुभव किया है।

सोमवार को इस सम्मेलन में ट्रेडोस ने कहा कि इस सर्वेक्षण के मुताबिक, कम और मध्यम आय स्तर वाले देशों के लोग इससे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा, सर्वेक्षण से पता चलता है कि आवश्यक सेवाओं के लिए 70 प्रतिशत तक सेवाएं बाधित हुई हैं जिनमें नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों के लिए उपचार, परिवार नियोजन और गर्भनिरोधक, मानसिक स्वास्थ्य विकारों का निदान और कैंसर इत्यादि शामिल रहे हैं।

ट्रेडोस ने आगे कहा, हालांकि, सिर्फ 14 प्रतिशत देश ही ऐसे रहे हैं जहां उपयोगकर्ता शुल्क या यूजर फीस में छूट दी गई, जिसके लिए सुझाव संगठन पहले ही दे चुका है ताकि लोगों को आर्थिक रूप से जिस नुकसान का सामना करना पड़ा है, उसकी भरपाई हो सके ।

उन्होंने आगे यह बताया कि डब्ल्यूएचओ देशों के साथ मिलकर उन्हें अपना सहयोग देना जारी रखेगा ताकि वे अपने यहां आवश्यक सेवाएं बरकरार रख सकें।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The epidemic is not over yet: WHO
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 2.54 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि इस बीमारी से 849,000 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 25,405,556 रही और जबकि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 849,303 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका 6,028,617 मामलों और 183,579 मौतों के साथ दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष बना हुआ है।

ब्राजील 3,908,272 मामलों और 121,381 मौतों के साथ दूसरे स्थान है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना मामलों में भारत तीसरे (3,621,245) स्थान पर है और उसके बाद रूस (992,402), पेरू (647,166), दक्षिण अफ्रीका (627,041), कोलंबिया (607,904), मेक्सिको (599,560), स्पेन (462,858), अर्जेंटीना (417,735) चिली (411,726), ईरान (375,212), ब्रिटेन (338,082), फ्रांस (318,986), सऊदी अरब (315,772), बांग्लादेश (312,996), पाकिस्तान (295,496), तुर्की (270,133), इटली (269,214), जर्मनी (244,802), इराक (234,934), फिलीपींस (220,819), इंडोनेशिया (174,796), कनाडा (130,918), यूक्रेन (124,132), कतर (118,778), इजरायल (116,596), बोलीविया (115,968), इक्वाडोर (113,767) और कजाकिस्तान (105,795) हैं।

कोरोना से 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश भारत (64,469), मेक्सिको (64,414), ब्रिटेन (41,588), इटली (35,483), फ्रांस (30,640), स्पेन (29,094), पेरू (28,788), ईरान (21,571), कोलंबिया (19,363), रूस (17,128), दक्षिण अफ्रीका (14,149) और चिली (11,289) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases cross 254 million worldwide: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हिंदू धर्म में यज्ञ की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। हिंदू धर्म ग्रंथों में मनोकामना पूर्ति तथा अनिष्ट को टालने के लिए यज्ञ करने के कई प्रसंग मिलते हैं। रामायण व महाभारत में ऐसे अनेक राजाओं का वर्णन मिलता है, जिन्होंने अनेक यज्ञ किए हैं। देवताओं को प्रसन्न करने के लिए भी यज्ञ किए जाने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार यज्ञ की रचना सर्वप्रथम परमपिता ब्रह्मा ने की। यज्ञ का संपूर्ण वर्णन वेदों में मिलता है।

यज्ञ का दूसरा नाम अग्नि पूजा है। यज्ञ से देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है साथ ही मनचाहा फल भी प्राप्त किया जा सकता है। ब्रह्मा ने मनुष्य के साथ ही यज्ञ की भी रचना की और मनुष्य से कहा इस यज्ञ के द्वारा ही तुम्हारी उन्नति होगी। यज्ञ तुम्हारी इच्छित कामनाओं, आवश्यकताओं को पूर्ण करेगा। तुम यज्ञ के द्वारा देवताओं को पुष्ट करो, वे तुम्हारी उन्नति करेंगे।

धर्म ग्रंथों में अग्नि को ईश्वर का मुख माना गया है। इसमें जो कुछ खिलाया (आहूति) जाता है, वास्तव में ब्रह्मभोज है। यज्ञ के मुख में आहूति डालना, परमात्मा को भोजन कराना है। नि:संदेह यज्ञ में देवताओं की आवभगत होती है। धर्म ग्रंथों में यज्ञ की महिमा खूब गाई गई है। वेद में भी यज्ञ का विषय प्रमुख है। यज्ञ से भगवान प्रसन्न होते हैं।

  • यज्ञ से जुड़ा विज्ञान

​यज्ञ एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। इसमें जिन वृक्षों की समिधाएं उपयोग में लाई जाती हैं, उनमें विशेष प्रकार के गुण होते हैं। किस प्रयोग के लिए किस प्रकार की सामग्री डाली जाती है, इसका भी विज्ञान है। उन वस्तुओं के सम्मिश्रण से एक विशेष गुण तैयार होता है, जो जलने पर वायुमंडल में विशिष्ट प्रभाव पैदा करता है। वेद मंत्रों के उच्चारण की शक्ति से उस प्रभाव में और अधिक वृद्धि होती है।
जो व्यक्ति उस यज्ञ में शामिल होते हैं, उन पर तथा निकटवर्ती वायुमंडल पर उसका बड़ा प्रभाव पड़ता है। वैज्ञानिक अभी तक कृत्रिम वर्षा कराने में सफल नहीं हुए हैं, किंतु यज्ञ द्वारा वर्षा के प्रयोग बहुधा सफल होते हैं। व्यापक सुख-समृद्धि, वर्षा, आरोग्य, शांति के लिए बड़े यज्ञों की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन छोटे हवन भी अपनी सीमा और मर्यादा के भीतर हमें लाभान्वित करते हैं।

  • हवन और यज्ञ में क्या फर्क है जानिए

हवन, यज्ञ का छोटा रूप है। किसी भी पूजा अथवा जप आदि के बाद अग्नि में दी जाने वाली आहुति की प्रक्रिया हवन के रूप में प्रचलित है। यज्ञ किसी खास उद्देश्य से देवता विशेष को दी जाने वाली आहुति है। इसमें देवता, आहुति, वेद मंत्र, ऋत्विक, दक्षिणा अनिवार्य रूप से होते हैं। हवन हिंदू धर्म में शुद्धिकरण का एक कर्मकांड है। कुंड में अग्नि के माध्यम से देवता के निकट हवि (भोजन) पहुंचाने की प्रक्रिया को हवन कहते हैं।


हवि, हव्य अथवा हविष्य वह पदार्थ है, जिनकी अग्नि में आहुति दी जाती हैं। हवन कुंड में अग्नि प्रज्वलित करने के बाद इस पवित्र अग्नि में फल, शहद, घी, लकड़ी आदि पदार्थों की आहुति प्रमुख होती है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके आस-पास किसी बुरी आत्मा इत्यादि का प्रभाव है तो हवन प्रक्रिया इससे आपको मुक्ति दिलाती है। शुभकामना, स्वास्थ्य एवं समृद्धि इत्यादि के लिए भी हवन किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Why are the prayers offered in the sacrifice? Who composed the sacrifice? What is the difference between a yajna and a havan? Answers to similar questions related to Yagya


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने NEET-JEE अभ्यर्थियों के लिए मुंबई में स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक बयान जारी कर कहा कि NEET-JEE के एग्जाम में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों और उनके पैरेंट्स की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

उधर रेल मंत्रालय के फैसले पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर गृहमंत्री अमित शाह का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि NEET-JEE एग्जाम के लिए लोकल ट्रेनों के संचालन के लिए शुक्रिया गृह मंत्री अमित शाह जी।

साधारण यात्रियों से अपील, इन ट्रेनों में न चढ़ें
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साधारण यात्रियों से अपील की है कि वे इन ट्रेनों में न चढ़ें। रेल मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि JEE-NEET अभ्यर्थियों का ऐडमिट कार्ड ही एग्जाम के दिन ट्रेन में चढ़ने के लिए वैध प्रमाण होगा। सुरक्षाकर्मियों और रेलकर्मियों को इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NEET-JEE Railways will run special local for students in Mumbai
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र के खिलाफ विरोध करते हुए और नीट और जेईई परीक्षा स्थगित करने की मांग करते हुए शिक्षा मंत्रालय के बाहर धरना दिया। शहर इकाई के प्रमुख चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली कांग्रेस इकाई के कार्यकर्ता यहां शास्त्री भवन के पास एकत्र हुए,जहां शिक्षा मंत्रालय है और नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

हालांकि, उन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, सरकार की विफलताओं के कारण नीट-जेईई छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। सरकार को सभी हितधारकों की बात सुननी चाहिए और आम सहमति से फैसला लेना चाहिए।

वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के माहौल में नीट, जेईई परीक्षा देने जाने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिवावकों की बात सुनना जरूरी है। ये बच्चे देश के भविष्य हैं। छात्र-छात्राओं की चिंताओं को संवेदना से देखना होगा न कि हठ और राजनीतिक दृष्टि से।

सुबह भी राहुल गांधी ने लोगों से छात्रों की सुरक्षा के लिए देशव्यापी विरोध में शामिल होने की भी अपील की। उन्होंने कहा, लाखों पीड़ित छात्रों के साथ अपनी आवाज को एकजुट करें। सुबह 10 बजे से छात्रों की सुरक्षा के लिए बोलें। आएं सरकार को छात्रों की बात सुनवाएं।

नीट, जेईई परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है, जो कोरोनवायरस (कोविड -19) महामारी के बीच सितंबर के महीने में आयोजित किया जाना निर्धारित है। इस बीच, परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता पिछले तीन दिनों से शास्त्री भवन के बाहर धरने पर बैठे हैं।कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एकजुटता व्यक्त करने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार को कोविड-19 के दौरान सुरक्षा और आवाजाही के बारे में चिंतित छात्रों की आवाज सुननी चाहिए। सरकार को जेईई और नीट परीक्षाओं पर निर्णय लेने से पहले उन्हें सुनना चाहिए।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Congress protests demanding postponement of NEET, JEE exam
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा के आयोजन सितंबर माह में कराने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। फैसले के मुताबिक फाइनल ईयर की परीक्षा होगी। कोर्ट ने 30 सितंबर तक परीक्षा कराने के यूजीसी के सकरुलर को सही ठहराया। विश्वविद्यालय परीक्षा के नियम तय करने वाली यूजीसी कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर आरसी कुहाड़ ने सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का स्वागत किया है।

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच देशभर के सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा कैसे हो, छात्रों को शिक्षा कैसे दी जाए, विश्वविद्यालयों का नया सत्र कैसे और कब शुरू किया जाए, इसका समाधान यूजीसी की विशेषज्ञ कमेटी ने निकाला है। यूजीसी की इस कमेटी के अध्यक्ष हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर. सी. कुहाड़ हैं।

कुहाड़ ने आईएएनएस से कहा, विद्यार्थियों के भविष्य और क रियर को ध्यान में रखते हुए हमने परीक्षा की अनिवार्यता पर जोर दिया है। क्योंकि परीक्षा के माध्यम से प्राप्त होने वाली डिग्री की स्वीकार्यता ग्लोबल स्तर पर होती है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी आज इस मूल भाव को समझते हुए अपनी बात में परीक्षा के महत्व को स्पष्ट किया है।

प्रो. आर. सी. कुहाड़ ने कहा, जहां तक बात महामारी के मुश्किल समय में स्वास्थ्य सुरक्षा की बात है, तो चाहे नीट हो या जेईई की प्रवेश परीक्षा, या फिर विश्वविद्यालय व अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों की अंतिम वर्ष व सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं, सभी के स्तर पर सरकार व शिक्षण संस्थान सुरक्षा की ²ष्टि से आवश्यक उपायों को लेकर ²ढ़संकल्प है। हमारी समिति ने भी इस संबंध में शिक्षण संस्थानों से अपने स्तर पर विशेष ध्यान देने की सिफारिश की है।

कालेजों में अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं नहीं कराई गई तो यूजीसी उनकी डिग्रियों को मान्यता नहीं देगी। यूजीसी के इसी निर्णय को देखते हुए अभी तक 600 से अधिक विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं करवाने पर सहमति जताई है।

परीक्षाओं को लेकर अभी तक 818 विश्वविद्यालयों ने यूजीसी को अपना जवाब भेजा है। अपने जवाब में देशभर के 209 विभिन्न विश्वविद्यालयों ने बताया कि वे अपने संस्थानों में यूजीसी के दिशा निर्देश के अनुसार परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी करवा चुके हैं।

इनके अलावा, 394 विभिन्न विश्वविद्यालय अगस्त और सितंबर में ऑनलाइन, ऑफलाइन एवं मिश्रित संसाधनों से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। देशभर के लगभग सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष की परीक्षाएं लिए जाने पर अपनी सहमति दी है।

उधर यूजीसी ने शुक्रवार को कहा, विश्वविद्यालयों की परीक्षा के लिए 6 जुलाई को निर्धारित किए गए दिशा-निदेशरें पर 51 केंद्रीय विश्वविद्यालयों से सकारात्मक जवाब मिला है। इनमें से कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षाएं पूरी करवा ली हैं जबकि शेष रह गए केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने 30 सितंबर से पहले इस प्रकार की परीक्षाएं करवा लेने का आश्वासन दिया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Examination mandatory in universities: UGC Expert Committee (IANS Special)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जेईई मेन और नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके साथ एक सहयोगी को नि:शुल्क परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, छात्रों के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है।

इस सुविधा का लाभ 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या https/mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हैं।

फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस (निशुल्क परिवहन सुविधा) पाने के लिए विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा का दिनांक और स्थान (कहां से कहां तक) की जानकारी देना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

परीक्षार्थी अगर चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को इस सुविधा के लिए पास के ब्लॉक और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Madhya Pradesh CM Shivraj Chouhan free transport service for students appearing in JEE NEET exams 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गैर-भाजपा शासित राज्यों, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के छह मंत्रियों ने संयुक्त रूप से सुप्रीम कोर्ट में उसके एनईईटी-जेईई की परीक्षा को लेकर 17 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए समीक्षा याचिका दायर की है। दायर की गई याचिका में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर परीक्षा स्थगित करने की अपील की गई है।

यह याचिका वकील सुनील फर्नांडिज के माध्यम से दायर की गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के एनईईटी, जेईई छात्रों की सुरक्षा, बचाव और जीवन के अधिकार के आदेश का विरोध किया गया है। याचिका में तर्क दिया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्तावित तारीखों में परीक्षा आयोजित करने में शुरुआती लॉजिस्टिक कठिनाइयों को नजरअंदाज किया है। याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया, लाइफ मस्ट गो ऑन की सलाह बहुत ही दार्शनिक लगती है, लेकिन यह नीट और जेईई परीक्षा के संचालन में शामिल विभिन्न पहलुओं के वैध कानूनी तर्क और तार्किक विश्लेषण का विकल्प नहीं हो सकता।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस बात पर गौर करने में विफल रहा कि केंद्र के पास एक जिले में कई सेंटर होने के बजाय एनईईटी (यूजी) और जेईई (मेन्स) के लिए हर जिले में कम से कम एक सेंटर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय था। याचिकाकर्ताओं दिया, जिले में कम से कम एक सेंटर होने से छात्रों की लंबी यात्रा कम हो जाती और इस तरह कोविड-19 के प्रसार की संभावना भी कम हो जाती।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि अगर 17 अगस्त के आदेश की समीक्षा नहीं की गई तो देश के छात्र समुदाय को गंभीर और अपूर्णीय क्षति का सामना करना पड़ेगा और यह एनईईटी/ जेईई परीक्षाओं के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों / उम्मीदवारों के स्वास्थ्य, कल्याण और सुरक्षा को प्रभावित करेगा। उन्होंने आगे कहा, समीक्षा याचिकाकर्ता की ऐसी कोई मंशा नहीं है कि छात्र अपने एकेडमिक वर्ष को गवां दें, बल्कि वे उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और बचाव और उनके परिवार के लिए सुरक्षा चाहते हैं।

पहले याचिकाकर्ता मलय घटक- प्रभारी मंत्री, श्रम विभाग एवं ई.एस.आई. (एमबी) योजना और कानून एवं न्यायिक विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार हैं। दूसरे याचिकाकर्ता डॉ. रामेश्वर उरांव- कैबिनेट मंत्री, झारखंड सरकार हैं। तीसरे याचिकाकर्ता डॉ. रघु शर्मा - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार हैं।

चौथे याचिकाकर्ता अमरजीत भगत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति, संस्कृति, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार हैं। पांचवे याचिकाकर्ता बलबीर सिंह सिंधु- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और श्रम कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार हैं। छठे याचिकाकर्ता उदय रविंद्र सामंत- उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री, महाराष्ट्र सरकार हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NEET-JEE order: 6 ministers of non-BJP ruled states filed review petition in Supreme Court
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगले महीने 12 सितंबर को नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर की दूसरी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भारतीय आर्किटेक्ट परिषद ने ऐसे सभी उम्मीदवारों को, जिन्होंने पहले से ही दूसरे टेस्ट के लिए अपना पंजीकरण किया है, अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सलाह दी है। आर्किटेक्ट परिषद ने शुक्रवार को जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा, सभी को सूचित किया जाता है एनएटीए 2020 का दूसरा टेस्ट अब 12 सितंबर को आयोजित करेंगे। दूसरे टेस्ट के लिए नई तारीखों और अन्य महत्वपूर्ण संशोधित विवरणिका तिथियां परिषद की वेबसाइट पर भी एनएटीए ने अपलोड की हैं।

एनएटीए 2020 के लिए अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र या घर के समीप परीक्षा केंद्र। चुनने के लिए पोर्टल पर जाकर संबंधित एकाउंट में लॉगिन करना होगा। दूसरे टेस्ट के लिए पंजीकरण 4 सितंबर, 2020 तक खुला है। परिषद के मुताबिक छात्रों की सुविधा के अनुसार, परिषद उन्हे निवास के पास टेस्ट सेंटर आवंटित करेगी।

12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हो चुके छात्र अब पहले के मुकाबले अधिक सरलता से आर्किटेक्ट जैसे स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आर्किटेक्ट के स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले हेतु नियमों में छूट देने का निर्णय लिया है। हालांकि यह विशेष सुविधा केवल इसी वर्ष के लिए मान्य होगी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा, कोरोना वैश्विक महामारी के कारण सीबीएसई बोर्ड समेत कई अन्य बोडरें को 12वीं की कई परीक्षाएं रद्द करनी पड़ी हैं। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय के परामर्श पर काउंसिल ऑफ आर्किटेक्ट ने संबंधी कोर्स में दाखिला लेने हेतु एलिजिबिलिटी में रियायत देने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्रालय की इस पहल के बाद अब आर्किटेक्ट में ग्रेजुएशन करने की इच्छा रखने वाले छात्रों को बिना किसी दिक्कत के प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिल सकता है। प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित अंक प्रतिशत की शर्त हटाई जा सकती है।

गौरतलब है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई और सीआईएससीई सहित प्रमुख स्कूल बोर्डो ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला किया गया था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Second exam of architecture on 12 September
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आईआईटी-जेईई और नीट की परीक्षा को स्थगित करने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को चिट्ठी लिखी है। पत्र में सोरेन ने लिखा है, दोनों परीक्षा छात्रों के करियर के लिए अति महत्वपूर्ण है और ये परीक्षाएं छात्रों का भविष्य तय करेंगी। सभी परीक्षार्थी इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, इसलिए यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि छात्र स्वास्थ्य सुरक्षा और शांति के माहौल में परीक्षा दें।

उन्होंने कहा, देश के लोग कोरोना महामारी से लड़ रहे हैं, जिसने लाखों को प्रभावित किया है और इससे हजारों लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी का आर्थिक क्षेत्र में भी नकारात्मक असर पड़ा है। स्वास्थ्य को लेकर डर और साथ ही आर्थिक व्यवधान की वजह से लोगों में तनाव व्याप्त है।

उन्होंने कहा, कोरोना रोकने की रणनीति के तहत, झारखंड सरकार ने अभी तक सार्वजनिक बस ट्रांसपोर्ट या फिर रेस्टॉरेंट को खोला नहीं है। इसलिए परीक्षार्थियों और अभिभावकों को गंभीर लॉजिस्टिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

सोरेन ने कहा, कुछ छात्र कंटेनमेंट जोन में रहते हैं। फलस्वरूप क्षेत्र से निकलना उनके लिए मुश्किल होगा। यह भी हो सकता है कि परीक्षार्थी या उनके परिजन कोरोना संक्रमित हों। इनसब परिस्थितियों में ज्यादा परीक्षार्थियों का शामिल होना मुश्किल होगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hemant Soren writes letter to Center to postpone JEE, NEET exam
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अश्विन महीने की शुरुआत 2 सितंबर से हो रही है। जो कि 31 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार ये महीना 30 नहीं बल्कि 60 दिन का रहेगा। इस वजह से इन दिनों 2 की जगह 4 एकादशी व्रत होंगे और 1 की बजाय 2 पूर्णिमा आएंगी। अधिकमास के कारण ऐसा होगा। अधिकमास सौरवर्ष और चांद्रवर्ष के बीच के अंतर को दूर करने की व्यवस्था है। ये उसी तरह है जिस तरह अंग्रेजी कैलेंडर में हर चौथे साल लीप ईयर आता है।

  • पंचाग के अनुसार इस साल अश्विन माह का अधिकमास होगा। यानी दो अश्विन माह होंगे। अधिकमास के कारण इस साल दशहरा 26 अक्टूबर और दीपावली 14 नवंबर को मनाई जाएगी। अधिकमास 18 सितंबर से शुरू होगा और 16 अक्टूबर तक रहेगा। स्कंदपुराण और विष्णु पुराण के अनुसार अधिकमास में तीज-त्योहार और पर्व नहीं मनाए जाते हैं। इस महीने में भगवान के भजन, पूजा-पाठ और जप किए जाने का विधान है।

अश्विन महीने के तीज-त्योहार

शनिवार, 5 सितंबर को संकष्टी गणेश चतुर्थी है। इस तिथि पर गणेशजी के व्रत किया जाता है।
रविवार, 13 सितंबर को इंदिरा एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास किए जाते हैं। एकादशी पर विष्णुजी के साथ ही महालक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा करनी चाहिए।
गुरुवार, 17 सितंबर को सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या है। इस तिथि पर सभी पितरों के लिए श्राद्ध-तर्पण आदि पुण्य कर्म करना चाहिए।
शुक्रवार, 18 सितंबर को अधिकमास शुरू हो जाएगा। इसे पुरुषोत्तम महीना भी कहा जाता है। इन दिनों में भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है।
रविवार, 20 सितंबर को अधिकमास की विनायकी चतुर्थी है। इस तिथि पर गणेशजी की पूजा और व्रत किया जाएगा।रविवार, 27 सितंबर को अधिकमास की दूसरी एकादशी है। इसे कमला एकादशी कहा जाएगा।
गुरुवार, 1 अक्टूबर को अश्विन महीने की पहली पूर्णिमा रहेगी।
सोमवार, 5 अक्टूबर को अश्विन महीने में दूसरी बार संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
मंगलवार, 13 अक्टूबर को अश्विन महीने की तीसरी एकादशी रहेगी। इसे परम एकादशी कहा जाएगा।
शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अधिकमास खत्म हो जााएगा।
शनिवार, 17 अक्टूबर से देवी दुर्गा का महापर्व नवरात्र शुरू हो रहा है। इस दिन घट स्थापना की जाएगी।
मंगलवार, 20 अक्टूबर को अश्विन महीने की दूसरी विनायकी चतुर्थी रहेगी। मंगलवार होने से ये अंगारकी चतुर्थी रहेगी।शनिवार, 24 अक्टूबर को महाष्टमी है। इस तिथि पर देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है।
रविवार, 25 अक्टूबर को महानवमी है। इस नवरात्रि की समाप्ति होगी और देवी दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है।
सोमवार, 26 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। नए वाहन खरीदारी के लिए ये दिन शुभ मुहूर्त होता है।
मंगलवार, 27 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है। इस तिथि भगवान विष्णु के अवतारों की पूजा करनी चाहिए।
शनिवार, 31 अक्टूबर को आश्विन मास का अंतिम दिन यानी शरद पूर्णिमा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu calendar: Ashwin month will be from September 2 to October 31, this time there will be 4 Ekadashi and 2 full moon days in this month of 60 days


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

धर्म ग्रंथों में मनुष्यों पर 3 तरह के ऋण बताए गए हैं। जो कि देव, ऋषि और पितृऋण हैं। पूजा-पाठ, हवन और जप-तप से देव और ऋषि ऋण तो चुकाया जा सकता है, लेकिन पितृऋण श्राद्ध कर्म के बिना नहीं चुका सकते। इसलिए अश्विन महीने के शुरुआती 16 दिनों में पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, हवन पूजन और ब्राह्मण भोजन करवाया जाता है।

  • हिंदू कैलेंडर के आश्विन महीने के कृष्णपक्ष को पितृपक्ष या श्राद्ध कहते हैं। भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन महीने की अमावस्या तक 16 दिन का श्राद्धपक्ष होता है। इस बार 2 सितंबर से श्राद्धपक्ष शुरू हो रहा है, जो कि 17 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ खत्म होगा। जिस तिथि में माता-पिता या पूर्वज की मृत्यु हुई हो, पितृपक्ष की उसी तिथि में श्राद्ध करना चाहिए। जिस तिथि पर हमारे परिजनों की मृत्यु होती है उसे श्राद्ध की तिथि कहते हैं। स्मृति ग्रंथों और पुराणों में बताया गया है कि श्राद्ध के लिए मुंडन करवाना जरूरी नहीं होता।

श्रद्धा से किया गया दान ही श्राद्ध
ब्रह्मपुराण के अनुसार शास्त्रों में बताये गये नियम से श्रद्धा पूर्वक पितरों के उद्देश्य से ब्राह्मणों को दिया हुआ दान श्राद्ध कहलाता है। वहीं अन्य ग्रंथों के अनुसार मृत माता-पिता या पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्रद्धा से किया गया अन्न, जल या किसी भी तरह का दान ही श्राद्ध कहलाता है। श्राद्ध का अधिकार पुत्र को है, लेकिन अगर पुत्र जीवित न हो तो पोते, पड़पोते या विधवा पत्नी भी श्राद्ध कर सकती है। पुत्र के न होने पर पत्नी का श्राद्ध पति भी कर सकता है।

ब्रह्मवैवर्त पुराण: देवकार्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है पितृकार्य
ब्रह्मपुराण के अनुसार विधि-विधान से श्राद्ध करने पर ब्रह्मा से लेकर सभी देवी-देवता और पितृ प्रसन्न होते हैं। नागरखण्ड के अनुसार श्राद्ध कर्म कभी व्यर्थ नही होता | ब्रह्मवैवर्तपुराण के अनुसार देवकार्य से भी ज्यादा महत्वपूर्ण पितृकार्य होता है। देवताओं से पहले पितरों को तृप्त करना चाहिए। श्राद्ध करने से कुल मे वीर, निरोगी, लंबी उम्र वाली और प्रसिद्धि पाने वाली संतान उत्पन्न होती हैं।

कैसे करें श्राद्ध
पूर्वज की मृत्यु तिथि पर पानी में कच्चा दूध मिलाकर उसमें जौ, तिल, चावल और फूल भी डाल लें। फिर हाथ में कुशा घास रख लें। इसके बाद पूर्व या उत्तर दिशा में मुंहकर के पितरों के लिए वो सभी चीजों से मिला जल हाथ में लेकर अंगूठे से किसी बर्तन में गिराए। इसके बाद भोजन बनाएं। फिर गाय, कुत्ते और कौवे को खीर-पूड़ी खिलाएं। फिर एक, तीन या पांच ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और दक्षिणा दें। इतना करने से ही पितृऋण उतर जाता है।

किस दिन किसका श्राद्ध
पंचमी श्राद्ध- कुंवारे लोगों का श्राद्ध पंचमी तिथि पर करने का विधान है।
नवमी श्राद्ध - इसे मातृनवमी भी कहते हैं। इस तिथि पर श्राद्ध करने से कुल की सभी दिवंगत महिलाओं का श्राद्ध हो जाता है।
चतुर्दशी श्राद्ध- श्राद्ध की इस तिथि को परिवार के उन लोगों का श्राद्ध होता है जिनकी अकाल मृत्यु यानी दुर्घटना, हत्या, आत्महत्या या किसी शस्त्र से मृत्यु हुई हो।
सर्वपितृ अमावस्या- जिन लोगों को अपने परिजनों की मृत्यु तिथि याद नहीं हो वो लोग इस तिथि पर अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pitru Paksha Shradh 2020; How To Perform Shradh Puja/ Why Do We Perform Shradh? All You Need To Know


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1 सितंबर यानी आज अनंत चतुर्दशी पर्व मनाया जा रहा है। 10 दिन तक गणेशजी की पूजा-अर्चना के बाद आज मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। वैसे तो धार्मिक ग्रंथों में गणेशजी को विसर्जित करने का कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि महर्षि वेदव्यास जब महाभारत लिखने के लिए एक गुणी लेखक को ढूंढ रहे थे तो इस काम के लिए गणेशजी राजी हुए थे लेकिन उन्होंने शर्त भी रखी कि जब तक महर्षि बिना रुके बोलेंगे वे भी लगातार लिखते रहेंगे। वेदव्यास ने गणेश चतुर्थी के दिन से महाभारत की कथा सुनानी प्रारंभ की थी। गणेशजी लगातार 10 दिन तक कथा लिखते रहे।

अत्यधिक मेहनत से बढ़ा तापमान और स्नान के बाद मिली थी राहत
महर्षि वेदव्यास महाभारत की कथा सुनाते रहे और गणेश जी लिखते रहे। कथा पूरी होने पर महर्षि वेदव्यास ने आंखें खोली। उन्होंने देखा कि अत्यधिक मेहनत के कारण गणेशजी के शरीर का तापमान बढ़ा हुआ है। लगातार रात-दिन लेखन की वजह से गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ने लगा, तो वेद व्यास ने उनके शरीर पर मिट्टी का लेप लगाकर भाद्र शुक्ल चतुर्थी को उनकी पूजा की। मिट्टी का लेप सूखने पर गणेशजी का शरीर अकड़ गया। उनके शरीर का ताप भी बढ़ रहा है और मिट्टी झड़ रही है, तो वेद-व्यास ने गणेशजी को पानी में डाल दिया। महाभारत का लेखन कार्य 10 दिनों चला था और अनंत चौदस के दिन पूरा हुआ था। तभी से गणेश जी को घर में बैठाने की प्रथा चली आ रही है।

क्या है विसर्जन
विसर्जन संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है पानी में विलीन होना। ये सम्मान सूचक प्रक्रिया है इसलिए घर में पूजा के लिए प्रयोग की गई मूर्तियों को विसर्जित करके उन्हें सम्मान दिया जाता है। विसर्जन की क्रिया में मूर्ति पंचतत्व में मिल जाती है और देवी-देवता अपने मूल स्वरूप को प्राप्त कर लेते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
भगवान गणेश की मूर्ति को अपने आप ही गलने देना चाहिए। उसे जबरदस्ती हाथों से न दबाना नहीं चाहिए। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन होने पर पानी और मिट्‌टी पर पैर न लगे इसके लिए गमले में डाल देना चाहिए। मूर्ति विसर्जन का पानी तुलसी के पौधे में नहीं डालें। उत्तर दिशा की ओर मुंहकर के गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जाना चाहिए। वहीं, गणेश विसर्जन की पूजा में नीले और काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।

लोकमान्य तिलक ने 126 साल पहले शुरू की थी परंपरा
ब्रिटिश काल में सांस्कृतिक या धार्मिक उत्सव सामूहिक रूप से मनाने पर रोक थी। ऐसे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में सार्वजनिक तौर पर गणेश उत्सव मनाने की शुरुआत की थी। लोकमान्य ने पुणे में पहली बार सार्वजनिक रूप से गणेशोत्सव मनाया। आगे चलकर उनकी इस कोशिश ने स्वतंत्रता आंदोलन में लोगों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई। तिलक ने गणेशोत्सव को जो रूप दिया उससे भगवान गणेश राष्ट्रीय एकता के प्रतीक बन गए। गणेश पूजा को छुआछूत दूर करने और समाज को संगठित करने का जरिया भी बनाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganesh Visarjan 2020: Ganpati Visarjan Vidhi importance and significance


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सारे महान लोगों में एक बात कॉमन है, वो है उनका टाइम मैनेजमेंट। समय का सही उपयोग ही सफलता का पहला सूत्र है। अगर आप सही समय पर, सही निर्णय लेते हैं, और सही कदम उठाते हैं, तो सफलता की सीढ़ियों पर चढ़ने से आपको कोई नहीं रोक सकता है। समय का सदुपयोग बहुत जरूरी है। अगर समय को सही तरह से इस्तेमाल नहीं किया तो ये ही हमें बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं देता।

समय से जुड़े कुछ ऐसे ही सुविचार....



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
motivational quotes inspiration quotes quotes on time You will not have any money by wasting money, but by wasting time you lose a part of your life


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

महाभारत में पांडवों का परिवार श्रेष्ठ परिवार था। उस परिवार में 3 बातें हर सदस्य में थी।पहली एक-दूसरे के प्रति जैसा प्रेम, दूसरी समर्पण और तीसरी कर्तव्य की भावना का ज्ञान।ऐसा आज के परिवार में नहीं होता है। परिवार होता क्या है? ऐसे लोगों का समूह जो भौतिक और मानसिक स्तर पर एक-दूसरे से प्रगाढ़ता से जुड़ा हो।
जिसके सभी सदस्य अपना फर्ज पूरी ईमानदारी से निभाते हैं और उदारता पूर्वक एक-दूसरे के लिये त्याग करते हैं, परेशानियों में सहयोग करते हैं। कोई भी परिवार संगठित, विकसित और उन्नतिशील तभी हो सकता है, जबकि उसका प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्य को अपना धर्म मानकर पूरी निष्ठा और गहराई से पालन करे।

  • परिवार में होना चाहिए एक-दूसरे के प्रति समर्पण

महाभारत में पांडवों का परिवार देखिए। मां कुंती और पांचों भाई। मां ने पहले अपने कर्तव्य निभाए। अपनी सौतन माद्री की दोनों संतानों नकुल और सहदेव को भी अपने बच्चों जैसा ही प्रेम और परवरिश दी। संस्कार दिए। सभी बेटे भी ऐसे ही हैं।
मां के मुंह से निकली हर बात को पूरा करना, बड़े भाई के प्रति आदर, हर भाई को अपने कर्तव्य का भलीभांति ज्ञान था। किसे क्या करना है जिम्मेदारी तय थी। तभी पांडव जहां भी रहे, सुखी रहे। जिन परिवारों में ऐसा समर्पण नहीं होता, वहां अक्सर वैमनस्यता, अलगाव और बिखराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

  • परिवार की खुशहाली के जरूरी हैं ये बातें

परिवार की खुशहाली और समृद्धि तभी संभव है जबकि परिवार का कोई भी सदस्य स्वार्थी, विलासी और दुर्गुणी न हो। यदि परिवार में धर्म-कर्तव्यों के प्रति पूरी आस्था और समर्पण होगा तो वे अच्छी तरह से समझ पाएंगे कि स्वार्थ की बजाय स्नेह-सहयोग का माहौल ही फायदेमंद है। किसी भी परिवार में अलगाव, बिखराव या मन-मुटाव तभी पैदा होता है, जबकि सदस्यों में अपने कर्तव्य की बजाय अधिकार को पाने की अधिक जल्दी होती है।

  • ऐसे बच सकता है परिवार टूटने से

यदि कर्तव्य और फर्ज को गहराई से समझकर इनके बीच संतुलन साध लिया जाए तो कोई भी परिवार टूटने और बिखरने से बच सकता है। यानि जिस परिवार में अधिकारों से पहले कर्तव्यों की फिक्र की जाती है, वहीं पर स्नेह, सहयोग और सद्भावना कायम रह पाती है। जहां पर इस तरह की सुलझी हुई सद्बुद्धि का माहौल होगा वहीं पर सुख-संपत्ति से भरा-पूरा राम परिवार जैसा वातावरण होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mahabharat stories In order to keep the family one, 3 things are required to be in every member of the house, five Pandavas kept their family united by these same qualities.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मंगलवार, 1 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 8 राशियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कुछ लोगों को सफलता के साथ आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कुछ लोगों को लव लाइफ में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, 4 राशियों के लिए किसी ना किसी तरह से कुछ तनाव भरा समय रह सकता है। मेष राशि वालों के लिए शाम तक कुछ अच्छी खबर मिलने के हैं संकेत, वृष राशि वालों के लिए परेशानियों का हल मिलने का है दिन, मिथुन राशि वालों का मन कुछ कारणों से रह सकता है विचलित। आपके लिए कैसा रहेगा दिन जानिए टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से।

  • मेष - Temperance

कोई भी निर्णय लेने से पहले थोड़ी जानकारी हासिल करें और जल्दबाजी में निर्णय ना लें। जिस कार्य की शुरुआत का काफी समय से इंतजार था, उस कार्य की शुरुआत इस सप्ताह में हो सकती है। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आज आप खुद ही खुद के मार्गदर्शक रहेंगे। जो भी बात आपने आज खुद से सीखी हो, उसका फायदा आपको आगे होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ने में लगेगा। शिक्षण व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन सफल रहेगा।
करियर - यदि आप आगे पढ़ने की इच्छा रखते हैं तो कोर्स के बारे में अधिक जानकारी हासिल करें। व्यवसायिक लोग अपने व्यवसाय के बारे में अनुभवी व्यक्ति से चर्चा करें।
लव - लव लाइफ आपकी संतुलित रहेगी। भावनाओं का आदान-प्रदान सफल तरीके से होगा।
हेल्थ - एसिडिटी की तकलीफ हो सकती है।

  • वृषभ - Four Of Swords

आज का दिन तनाव से भरा होगा। अगर आपको आर्थिक चिंता है तो उसका हल शाम तक मिल जाएगा। चिंता और तनाव की वजह से आज आप काम पर ध्यान नहीं देंगे। आर्थिक चिंता सिर्फ आज के दिन ही सताएगी। तनाव के बावजूद भी आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।
यही आत्म विश्वास के सहारे आज आप कुछ और जीवन से जुड़ी बातों का हल ढूंढ पाएंगे। आज की कठिनाइयां आपको आपके लक्ष्य के प्रति फोकस बढ़ाने में मददगार होगी।
करियर - कोई भी काम आज पूरा नहीं होगा। इसलिए नए काम की जिम्मेदारी सोचो सोच समझ कर। ले!
लव - प्रिय जनों का सहयोग मिलेगा
हेल्थ - माइग्रेन या सर दर्द से जुड़ी बीमारियां सता सकती है।

  • मिथुन - The Moon

मित्रों के साथ आज अनबन हो सकती है। कुछ पुरानी बातों की वजह से मन विचलित होगा। कीमती वस्तु संभाल कर रखें। आर्थिक नुकसान की संभावना होगी। आज भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। सुबह की शुरुआत सूर्यदर्शन से करें। इससे भावनिक स्तर पर राहत मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण बात पता चलेगी, जो आपको आपके मित्र चुनने में सहायक होगी। किसी को दिया हुआ उधर किश्तों में मिलना शुरू होगा, लेकिन आज के दिन किसी को भी उधार ना दें।
करियर - वरिष्ठ व्यक्तियों से नाराजगी होगी, जो आप व्यक्त नहीं कर पाएंगे।
लव - प्रियजन की याद में आप व्याकुल रहेंगे।
हेल्थ - हार्मोनल इंबैलेंस आपके खराब मूड का कारण हो सकता है।

  • कर्क - Five Of Swords

आज आपको संघर्ष के बाद जीत प्राप्त होगी, लेकिन आप का संघर्ष कहीं इगो की वजह से तो नहीं, इस बात का ध्यान रखें। आज आपका फोकस और मेहनती वृत्ति आगे बढ़ने में मदद करेगी। आज काम सफल होंगे। आर्थिक व्यवहार आज ना करें। लाइमलाइट में रहने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। काम में प्रगति आज खुशी का स्तोत्र रहेगी। आज का दिन काम और विचार दोनों में गति होगी।
करियर - वरिष्ठ और मित्रों से प्रशंसा मिलेगी।
लव - हर बात में जीतने का जज्बा प्रिय व्यक्ति का दिल दुःखा सकता है।
हेल्थ - स्वस्थ और उत्साहवर्धक दिन रहेगा।

  • सिंह - Six of Swords

आज आप कोई यात्रा संबंधित निर्णय लेंगे। परिवार के साथ बिताया हुआ वक्त मानसिक संतुष्टि देगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी आज आप कुशलता से लेंगे। सब को जोड़कर साथ चलना आपकी खासियत है। यही खासियत आज आप को नेतृत्व प्रदान करेगी। बात चाहे परिवार की हो या काम की आप सबको साथ लेकर उनका नेतृत्व खूबी से कर पाएंगे। अनुभव से मिला ज्ञान आज आप को नई दिशा दिखाएगा।
करियर - क्षमता से अधिक कार्य की जिम्मेदारी ना लें।
लव - आज पारिवारिक जीवन अच्छा गुजरेगा।
हेल्थ - यूरिन से जुड़ी समस्या कुछ समय सता सकती है।

  • कन्या - The Sun

घर के पुरुष सदस्य से भावनात्मक स्तर पर काफी सहयोग मिलेगा जो आपके उत्साह का स्रोत होगा। संतान से सुख प्राप्ति होगी। भावुकता के स्तर पर जो भी समस्याएं थी वह आज किसी के माध्यम से दूर होगी। आज आप काफी दिनों बाद फिर से उत्साही और स्पिरिचुअल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और आध्यात्मिक प्रगति होगी। यदि किसी बात को आप आगे बढ़ाना चाहते हैं तो यही समय है। आज लिया हुआ निर्णय फायदेमंद होगा।
करियर - नए कार्य की शुरुआत होगी।
लव - प्रियजनों से अचानक मुलाकात होगी
हेल्थ - ज्यादा गर्म पदार्थों का सेवन न करें।

  • तुला - Eight of Swords

आज मानसिक स्वास्थ्य चिंता का विषय रहेगा। कभी कभी हम ख्यालों में इतना खो जाते हैं कि हमें अपनी परिस्थिति का अंदाजा नहीं रहता। यही विषय आपको तनाव दे सकता है। आज आपको अपनी क्षमता को परखना होगा। जिस बात को आप काफी दिनों से टाल रहे थे, उस बात का आज सामना होगा। निर्णय दूर दृष्टि से लें। आपके आसपास की स्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन प्रतिकूल भी नहीं है। हिम्मत से काम लें और खुलकर विचार करने की आवश्यकता है।
करियर - करियर में बदलाव लाने की जरूरत है।
लव - भावनाओं को बेझिझक व्यक्त करें।
हेल्थ - श्वसन संबंधित तकलीफ एंग्जाइटी के कारण हो सकती है।

  • वृश्चिक - Six of Cups

प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय आज ना लें। आर्थिक व्यवहार में नुकसान होने की संभावना होगी। महत्वपूर्ण दस्तावेज पढ़कर ही निर्णय लें। घर का कोई सदस्य नाराजगी नाराजगी का कारण होगा। किसी से मनमुटाव या मतभेद खत्म ना होंगे। अधिनस्थ कर्मचारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। ब्रोकर द्वारा किए जाने वाले कामों में नुकसान हो सकता है। व्यवहार खुद से करने की कोशिश करें।
करियर - काम में सर्वसाधारण यश मिलेगा।
लव - अपने साथी से बातें ना छुपाएं।
हेल्थ - शरीर की तकलीफ को अनदेखा न करें।

  • धनु - The Fool

आप बाहर से भले ही मनमौजी नजर आएं। कोई चिंता आपको अंदर से डरा रही होगी। समस्या से दूर ना भागे और उस को अनदेखा न करें। हम कितनी भी कोशिश क्यों ना करें, लेकिन खुद से हम भाग नहीं सकते, इसलिए खुद के लिए निर्णय लें और उन पर डटे रहे। पारिवारिक वाद-विवाद स्ट्रेस दे सकता है। किसी की भी कटुता भरी बातों पर अधिक विचार न करें। पैसे खर्च करते समय सावधानी बरतें।
करियर - वर्क लोड की वजह से तनाव होगा।
लव - प्रेम से संबंधित मिश्रित फलदाई दिन होगा
हेल्थ - सोने की समय का ध्यान रखें।

  • मकर - King of wands

किसी भी बात को पररखते समय सारे पहलुओं का ध्यान रखें। परिवार में आदर और सम्मान मिलेगा। आज आप अपने ही ख्यालों में या अपने प्राइवेट स्पेस में रहना पसंद करेंगे। खुद के साथ बिताया समय आप को आत्मपरीक्षण करने में मददगार होगा। आज किसी भी कार्य को पूरा करने की हड़बड़ी ना करें। बीती हुई बातों को आप प्रकाश में देख पाएंगे। अहंकार पर थोड़ा काबू रखिए।
करियर - नेचुरल प्रोडक्ट संबंधित व्यापार में तेजी रहेगी।
लव - अहंकार आपसी दूरी बना सकता है
हेल्थ - घुटनों संबंधित तकलीफ होगी।

  • कुंभ - The Death

जीवन में बेहतरीन बदलाव कुछ ना कुछ तकलीफों से गुजरने के बाद ही आते हैं। इसी बात का अनुभव आज आपको होगा। यदि आप घर संबंधित कोई बदलाव चाहते हैं, तो उस विषय में चर्चा करें। मेहनत और लगन से आप अनचाही बातों में बदलाव ला सकते हैं। ध्यान और अध्यात्म मनोबल बढ़ा सकता है। काम में रुकावट आपको चिड़चिड़ा बना सकती है।
करियर - नया जॉब पाने में सफलता मिलेगी।
लव - रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय लेने में दिक्कत होगी।
हेल्थ - वायरल इंफेक्शन थोड़ी तकलीफ देगा।

  • मीन - Two of Swords

किसी की सहायता से आज आप कंफ्यूजन से बाहर निकल पाएंगे। काम संबंधित कोई खबर विदेश से मिलेगी। गंभीरता से लिए हुए निर्णय पर आज अमल करें। आपकी लड़ाई आपको ही लड़नी है, इसलिए आपका मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। आसपास हो रही घटनाओं में अधिक ना उलझें। आपको अपने काम की तरफ और ध्यान देने की जरूरत है। भावनात्मक रुप से घर की कोई महिला सदस्य आपको मदद करेगी।
करियर - काम को नई दिशा मिलेगी।
लव - जीवनसाथी से आपको पूर्ण भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा।
हेल्थ - दांत संबंधित तकलीफ हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tuesday rashifal 1 September 2020 daily horoscope in hindi pranita deshmukh dainik rashifal rashifal in hindi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1 सितंबर, मंगलवार के ग्रह-नक्षत्र अतिगंड और उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। इनके कारण वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। इनके अलावा वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वाले लोग सितारों के अशुभ प्रभाव से बच जाएंगे। इन 5 राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही तरक्की और आगे बढ़ने के भी मौके मिलेंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- समय भाग्य वर्धक है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
नेगेटिव- परंतु काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। किसी भी प्रकार के स्थान परिवर्तन संबंधी गतिविधियों को लेकर तनाव रह सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए आप भरसक प्रयत्न करेंगे और उनका लाभ भी आपको अवश्य ही मिलेगा। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे जो एकदम सही साबित होंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जिसका असर घर परिवार की सुख-शांति को भी बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य- थकान व तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती हैं। समय-समय पर आराम भी लेने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

वृष - पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन बनी हुई है। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।
नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।
व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। परंतु फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- समय के अभाव के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। मुंह में छाले जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन - पॉजिटिव- आज धार्मिक आयोजन संबंधी कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी। और समान विचारधारा वाले किसी व्यक्ति से संपर्क बनना आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। तथा जीवन स्तर को सुधारने के लिए सिद्धांतवादी तथा व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे।
नेगेटिव- बच्चों के कैरियर और विवाह को लेकर चिंता रहेगी। घर की विलासिता संबंधी चीजों की खरीदारी में खर्चा होगा। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की भी आशंका लग रही है।
व्यवसाय- आज कामकाज का अत्यधिक बोझ रहेगा। परंतु अधिकतर काम समय पर निपट भी जाएंगे। कहीं से कोई रुका हुआ या अटका हुआ रुपया मिलने से राहत मिलेगी। तथा व्यापार में लिए गए ठोस व महत्वपूर्ण निर्णय फायदेमंद साबित होंगे।
लव- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा तथा अपने प्रिय जनों और पारिवारिक लोगों की देखरेख करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से कुछ सुस्ती और आलस हावी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कर्क - पॉजिटिव- बुजुर्ग तथा वरिष्ठ व्यक्तियों का आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। कुछ पुराने खराब संबंधों में सुधार आएगा। धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगे। तथा आप अपने रचनात्मक तथा रुचि संबंधी कार्यों को भी सुचारू रूप से अंजाम दे पाएंगे।
नेगेटिव- संतान से संबंधित कार्यों में अधिक खर्चों की स्थिति रहेगी। भावुकता के आवेश में लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार भी परेशान करेंगे।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में सिर्फ वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान रखें क्योंकि किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों पर अपने उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।
लव- जीवनसाथी का अनुशासित व्यवहार घर की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा। यदि पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह - पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत संतोषजनक कार्यों से होगी। मित्रों या सहयोगियों से फोन पर ही कोई महत्वपूर्ण वार्तालाप फायदेमंद साबित होगी। आप अपने आत्मविश्वास तथा भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देंगे।
नेगेटिव- परंतु दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की आवश्यकता है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, तथा व्यर्थ के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास व अहम आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से तनाव महसूस करेंगे। परंतु जल्दी ही इन समस्याओं का निवारण भी हो जाएगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमी को लेकर कुछ तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां ही बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या - पॉजिटिव- दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। आर्थिक मामलों में जीत हासिल होगी। तथा कार्य योजनाएं भी सफल रहेंगी। कोई जमीन संबंधी रुका हुआ मामला भी हल होने से परिवार में सुकून रहेगा।
नेगेटिव- आय साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने की कोशिश भी करेंगे। इसलिए ऐसे लोगों से संपर्क ना बनाकर रखें। जीवन में किसी प्रकार के अधूरेपन का एहसास रह सकता है
व्यवसाय- प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही में किसी प्रकार का धोखा होने की आशंका लग रही है। नजदीकी लोगों की अपेक्षा किसी अनजान व्यक्ति से सहायता मिलना आपको आश्चर्य चकित करेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। परंतु प्रेम संबंधों में किसी प्रकार का शक उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- वक्त के अनुरूप अपने आपको ढ़ालना आवश्यक है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

तुला - पॉजिटिव- समय शांति दायक व धनदायक चल रहा है। घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा व अनुसंधान मे उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा जीवन बहुत ही सहज व सरल प्रतीत होगा।
नेगेटिव- किसी प्रकार की भी यात्रा को स्थगित रखना उचित है इससे समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। घर के किसी नजदीकी सदस्य के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा।
व्यवसाय- आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परंतु आपकी मेहनत के परिणाम भी बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। दिन के दूसरे पक्ष में व्यापार संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है परंतु आप अपनी सूझबूझ द्वारा उसे हल करने में सक्षम रहेंगे।
लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में सामंजस्य बनाकर रखना घर के माहौल को सुखमय बनाकर रखेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। अपनी दिनचर्या संयमित बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक - पॉजिटिव- आपका आत्मविश्वास नई उम्मीदों व आशाओं को जागृत करेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। विरोधियों के ऊपर आपका वर्चस्व बना रहेगा।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप करने से दूर रहें। क्योंकि किसी प्रकार का वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने के आसार बन रहे हैं। अत्यधिक क्रोध व कटु वाणी पर भी नियंत्रण रखना आवश्यक है।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच विचार कर लें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में तब्दील कर सकता है। साथ ही लाटरी, शेयर्स आदि जैसे कार्यों में अपना पैसा ना लगाएं।
लव- पति-पत्नी के संबंध ठीक रहेंगे। परंतु युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर या चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। अपने आवेग व क्रोध पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु - पॉजिटिव- आज समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप आपके अंदर एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक रुझान आने की वजह से व्यक्तिगत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य तथा ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मकर - पॉजिटिव- आज समय मिश्रित फलदायक है। परंतु दिन की शुरुआत अच्छी होगी। इसलिए अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान दें और उन पर तुरंत काम शुरू कर दें। लक्ष्य प्राप्ति में भाइयों का भी बखूबी सहयोग प्राप्त होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रुचि बनेगी।
नेगेटिव- समय के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा कि जैसे स्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। परंतु धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कार्य मं् अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जिसे आप बहुत ही समझदारी से सुलझाएंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान देना व उन पर काम शुरू करना आपको अपने लक्ष्य के निकट ले जाएगा।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन व खांसी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ - पॉजिटिव- आज चंद्रमा का आपकी राशि में भ्रमण आपके लाभ के द्वार खोल रहा है। सिर्फ अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आप अपनी योग्यता व काबिलियत के बल पर घर में, समाज में सम्मानित स्थान प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून प्राप्त होगा।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी व भावुकता में कोई निर्णय ना ले। किसी प्रिय जन द्वारा कोई अशुभ समाचार प्राप्त होने से मन में उदासी भी रहेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन-मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। परंतु आपको जमकर मेहनत करना आपकी व्यवसायिक गतिविधियों को मजबूत बना देगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की दायक यात्रा संपन्न हो सकती है।
लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अगर समय पर इन्हें सुधारा ना गया तो तो दिक्कत बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन - पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेंगी। किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे तथा युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु दिन की शुरुआत कुछ कष्टदायक है इसलिए धैर्य व संयम से काम ले। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। किसी के साथ बातचीत करते समय भी बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आपका काम करने का जुनून आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल करवाएगा। इंश्योरेंस व कमीशन संबंधी व्यवसाय करने वाले लोग अधिक सफल रहेंगे। आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा परंतु धीमी गति से।
लव- वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। तथा भावनात्मक नजदीकियां भी आएंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (1st September 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जेईई मेन और नीट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स और उनके साथ एक सहयोगी को नि:शुल्क परिवहन सुविधा मुहैया कराई जाएगी। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, छात्रों के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है।

इस सुविधा का लाभ 31 अगस्त से 181 पर संपर्क कर या https/mapit.gov.in/covid-19 पर रजिस्टर कर प्राप्त कर सकते हैं।

फ्री ट्रांसपोर्ट सर्विस (निशुल्क परिवहन सुविधा) पाने के लिए विद्यार्थियों को नाम, पता, मोबाइल नंबर, परीक्षा का दिनांक और स्थान (कहां से कहां तक) की जानकारी देना होगा। संबंधित जिला प्रशासन परीक्षार्थी को यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

परीक्षार्थी अगर चाहे तो उसके एक सहयोगी को भी परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए दो तरफ की निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। विद्यार्थियों को इस सुविधा के लिए पास के ब्लॉक और जिला मुख्यालय में उपस्थित होना होगा। यहां से परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Madhya Pradesh CM Shivraj Chouhan free transport service for students appearing in JEE NEET exams 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण भारत का प्रमुख त्यौहार ओणम इस वर्ष सोमवार, 22 अगस्त से 2 सितंबर तक मनाया जा रहा है। वहीं इसकी खास पूजा आज सोमवार 31 अगस्त को की जा रही है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते इस पर्व को सावधानी और सभी नियमों का पालन करते हुए मनाया जा रहा है। जिसके चलते हर वर्ष की तरह धूम देखने को नहीं मिल सकेगी। बता दें कि इस पर्व को केरल में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। कृषि की अच्छी पैदावार के लिए इस पर्व को मनाया जाता है। वहीं स्थानीय लोग पूरे 13 दिनों तक ओणम का जश्न मनाते हैं और लोग घरों में दीपक जलाकर पूजा अर्चना करते हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार, केरल में महाबली नाम का एक असुर राजा था। उसके आदर सत्कार में ही ओणम त्योहार मनाया जाता है। उनके राज्य में प्रजा बहुत सुखी व संपन्न थी। इसी दौरान भगवान विष्णु वामन अवतार लेकर आए और तीन पग में उनका पूरा राज्य लेकर उनका उद्धार कर दिया। माना जाता है कि वे साल में एक बार अपनी प्रजा को देखने के लिए आते हैं। तब से केरल में हर साल राजा बलि के स्वागत में ओणम का पर्व मनाया जाता है।

पितृ पक्ष के बाद नहीं लगेंगे नवरात्र, 165 साल बाद बना ये संयोग

चार महत्वपूर्ण दिन
इस उत्सव में चार दिन सबसे अहम होते हैं। पहला सबसे महत्वपूर्ण दिन ‘उत्तरादम’। इसके बाद दूसरा महत्वपूर्ण दिन होता है ‘थिरु ओणम या थिरुवोनम’। इसके बाद उत्सव का तीसरा सबसे अहम दिन ‘अवितम’ है जिसके तहत राजा बलि की विदाई की तैयारियां की जाती हैं। इसके बाद उत्सव का आखिरी दिन ‘चत्तयम’ होता है।

ओणम उत्सव आरंभ 21 अगस्त 2020
ओणम महोत्सव की अंतिम तिथि: 2 सितंबर 2020
ओणम मुख्य पर्व थिरुवोणम नक्षत्र आरंभ तिथि और समय: 30 अगस्त 2020 दोपहर 01:52
थिरुवोणम नक्षत्र समाप्त: 31 अगस्त 2020 दोपहर 03:04 बजे

तुलसी का पौधा लगाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

खेती के साथ पर्व का संबंध
इस पर्व का खेती और किसानों से भी गहरा संबंध है। किसान अपनी फसलों की सुरक्षा और अच्छी उपज के लिए इन दिनों श्रावण देवता और पुष्पदेवी की आराधना करते हैं। 13 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार में लोग अपने पूरे घर को फूलों से सजाते हैं। घरों को फूलों से सजाने का कार्यक्रम पूरे 10 दिनों तक चलता है। लोग अपने दरवाजों पर फूलों से रंगोली भी बनाते हैं। ओणम पर्व के दौरान नाव रेस, नृत्य, संगीत, महाभोज जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। इस महाभोज कार्यक्रम के दौरान मीठे व्यंजनों और नौ स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं जिनमें मुख्य रूप से पचड़ी काल्लम, ओल्लम, दाव, घी, सांभर, केले और पापड़ के चिप्स शामिल हैं। खास बात ये है कि इन व्यंजनों को केले के पत्तों पर परोसा जाता है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Onam: This festival will be special worship today, know auspicious time
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

आश्विन कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर अमावस्या तक की अवधि को पितृपक्ष माना जाता है। वैदिक परंपरा और हिंदू मान्यताओं के अनुसार पितरों के लिए श्रद्धा से श्राद्ध करना पुण्यकर्म है। मान्यता के मुताबिक पुत्र का पुत्रत्व तभी सार्थक माना जाता है, जब वह अपने जीवन काल में जीवित माता-पिता की सेवा करे और उनके मरने के बाद उनकी मृत्यु तिथि पर महालय पितृपक्ष में पूरी विधि से श्राद्ध करे।

  • श्राद्ध का अर्थ है, अपने पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करना। पुराणों के अनुसार, मृत्यु के बाद भी जीव की पवित्र आत्माएं किसी न किसी रूप में श्राद्ध पक्ष में अपने परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आती हैं। पितरों के परिजन उनका तर्पण कर उन्हें तृप्त करते हैं। इस बार 2 सितंबर से श्राद्ध पक्ष शुरू हो रहे हैं।

भगवान राम ने किया था यहां श्राद्ध
गया जाकर पितरों का श्राद्ध करने से सात पीढ़ियों का उद्धार होता है। माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु पितृ देवता के रूप में मौजूद हैं, इसलिए इसे पितृ तीर्थ भी कहा जाता है। पिंडदान को मोक्ष प्राप्ति का एक सहज और सरल मार्ग माना जाता है। मान्यता है कि भगवान राम और सीताजी ने भी राजा दशरथ की आत्मा की शांति के लिए गया में ही पिंडदान किया था।

गयासुर के शरीर से बनी गया
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भस्मासुर के वंश में गयासुर नामक राक्षस ने कठिन तपस्या कर ब्रह्माजी से वरदान मांगा था कि उसका शरीर देवताओं की तरह पवित्र हो जाए और लोग उसके दर्शन मात्र से पाप मुक्त हो जाएं। इस वरदान के मिलने के बाद स्वर्ग में अधर्मियों की जनसंख्या बढ़ने लगी। इससे बचने के लिए देवताओं ने गयासुर से यज्ञ के लिए पवित्र स्थल की मांग की। गयासुर ने अपना शरीर देवताओं को यज्ञ के लिए दे दिया। यज्ञ के बाद जब गयासुर लेटा तो उसका शरीर पांच कोस में फैल गया। यही जगह आगे चलकर गया बनी। गयासुर ने देवताओं से वरदान मांगा कि यह स्थान लोगों को तारने वाला बना रहे। जो भी लोग यहां पर किसी का तर्पण करने की इच्छा से पिंडदान करें, उन्हें मुक्ति मिले। यही कारण है कि आज भी लोग अपने पितरों को तारने के लिए पिंडदान के लिए गया आते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Pitru Paksha 2020: Shradh is Starting from September 2 Know The Importance And Important Things About Shradh Paksha And Gaya


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर के पहले हफ्ते में पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है। इस सप्ताह हिंदू कैलेंडर का अश्विन महीना शुरू हो जाएगा। इन 7 दिनों में चतुर्थी तिथि तक श्राद्ध किए जा सकेंगे। इस हफ्ते अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद पूर्णिमा और विनायक चतुर्थी व्रत किए जाएंगे। इस हफ्ते कोई बड़ा पर्व या त्योहार नहीं मनाया जाएगा। वहीं इस हफ्ते गुरुग्रंथ साहिब प्रकाश दिवस, गुरु अमरदास पुण्यतिथि और राधाकृष्णन जयंती रहेगी। इस दिन शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे मनाया जाएगा।

  • ज्योतिष के नजरिये से भी ये सप्ताह खास रहेगा। इस सप्ताह बुध ग्रह अपनी ही राशि में आ जाएगा। इन दिनों में खरीदारी और मांगलिक कामों के लिए 5 शुभ मुहूर्त रहेंगे। जिनमें 3 सर्वार्थसिद्धि और 2 रवियोग रहेंगे।

31 अगस्त से 6 सितंबर तक का पंचांग

31 अगस्त, सोमवार - भाद्रपद शुक्लपक्ष, त्रयोदशी
- अनंत चतुर्दशी
1 सितंबर, मंगलवार - भाद्रपद पूर्णिमा,
2 सितंबर, बुधवार - अश्विन कृष्णपक्ष, प्रतिपदा
3 सितंबर, गुरुवार - अश्विन कृष्णपक्ष, द्वितिया

4 सितंबर, शुक्रवार - अश्विन कृष्णपक्ष, तृतीया

5 सितंबर, शनिवार - अश्विन कृष्णपक्ष, तृतीया, विनायक चतुर्थी व्रत

6 सितंबर, रविवार - अश्विन कृष्णपक्ष, चतुर्थी

अन्य महत्वपूर्ण दिन और जयंती

1 सितंबर, मंगलवार - गुरुगंथ साहिब प्रकाश दिवस
2 सितंबर, बुधवार - गुरु अमरदास पुण्यतिथि
5 सितंबर, शनिवार - डॉ. राधाकृष्णन जयंती, टीचर्स डे

ज्योतिषिय नजरिये से ये सप्ताह

31 अगस्त, सोमवार - सर्वार्थसिद्धि योग
1 सितंबर, मंगलवार - रवियोग
2 सितंबर, बुधवार - रवियोग, बुध का राशि परिवर्तन
4 सितंबर, शुक्रवार - सर्वार्थसिद्धि योग
6 सितंबर, रविवार - सर्वार्थसिद्धि योग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hindu Calendar September 1st Week 2020 Panchang: September 1st Week Holiday Festivals Vrat Upavas Teej Tyohar Parva Astrological Events Important Days


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सितंबर के शुरुआती 7 दिनों में चंद्रमा मकर से मेष राशि तक जाएगा। इन दिनों में चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ेगी और मंगल के साथ युति भी बनेगी। वहीं, बुध ग्रह अपनी ही राशि कन्या में आ जाएगा। ग्रहों की इस शुभ स्थिति का फायदा 6 राशियों को मिलेगा। जिससे जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बनेंगे। जिससे आर्थिक परेशानी से भी राहत मिलेगी। इस हफ्ते अन्य 6 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। इन 7 दिनों में तनाव बढ़ सकता है। विवाद की भी आशंका बन रही है।

31 अगस्त से 6 सितंबर का राशिफल

मेष - इन दिनों में कामकाज या बिजनेस संबंधित किसी योजना का नतीजा आपके सामने आ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता में सुधार करने की भी जरूरत है, इसका ध्यान रखें। जिम्मेदारी और ज्यादा मेहनत करने से आपकी इमेज अच्छी हो सकती है। अनुभवी लोगों की मदद भी आपको मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स के लिए योजना बना सकते हैं। आप पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। कामकाज ज्यादा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम पर अधिकारियों की नजर रहेगी। आपके कामकाज में कुछ लोग गलतियां निकाल सकते हैं। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी कम हो सकता है। किसी तरह का कन्फ्यूजन और शक होने से आपके कुछ काम अधूरे हो सकते हैं। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

लव - लव प्रपोजल इन दिनों में स्वीकार हो सकते हैं। नए प्रेम संबंध शुरू होने की भी संभावना बन रही है।

करियर - इन सात दिनों में कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स एक्स्ट्रा मेहनत के बाद ही सफल हो सकते हैं। कुछ मेडिकल स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी हो सकती है।

हेल्थ - मेष राशि के लोगों को परहेज रखना चाहिए। इन दिनों में आपको पेट और गुप्त रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृष - इस सप्ताह छिटपुट उपायों से आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में नया काम या महत्वपूर्ण बदलाव करने की कोशिश न करें। बिजनेस और नौकरी में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी बड़े समूह के साथ जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। इन दिनों में दिल और दिमाग भी आपके साथ रहेगा। चंद्रमा इस सप्ताह के शुरुआती दिनों में गोचर कुंडली के चौथे भाव में रहेगा। इन दिनों में कामकाज, सफलता और उपलब्धियों पर आपका ध्यान रहेगा। आप शैक्षणिक, कानूनी या राजनैतिक मामलों में भी उलझ सकते हैं। प्रगति में रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य रखें। ऑफिस में अपना बकाया काम निपटाना आपके लिए जरूरी रहेगा। आप दिमाग के उपयोग और मीठा बोलकर काम पूरे करवा सकते हैं। धन और मान-सम्मान मिलने के योग हैं।

लव- लव पार्टनर आपको ज्यादा से ज्यादा समय देगा। इन दिनों को लव पार्टनर के साथ अच्छे से बिताने की कोशिश करेंगे।

करियर - फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर भी कुछ कम परिणाम मिल सकते हैं। फैशन और ग्लैमर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सोचे हुए परिणाम मिल सकते हैं।

हेल्थ- पुराने रोगों से छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। दवाइयां टाइम से ले लें।

मिथुन - ये बदलते सात दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में हालात आपके अनुकूल रहेंगे। बिजनेस में समझौते फायदेमंद हो सकते हैं। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। कोई जिम्मेदारी इन दिनों में आपको मिल सकती है। आप अपने लॉजिक या प्रेजेंटेशन से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। इन दिनों में आपकी जीवनशैली में बदलाव हो सकता है। परिजनों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। सप्ताह के बीच में चौथा चंद्रमा चलते कामों में अचानक कुछ रुकावटें पैदा कर सकता है, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में अच्छा समय शुरू हो सकता है।

लव- मिथुन राशि के लोग पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है।

करियर- इस सप्ताह दोस्तों की मदद से सफलता मिलेगी। इंजीनियर्स और फॉर्मा फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा हो सकता है। धन लाभ और आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना बन रही है।

हेल्थ- सेहत को लेकर लापरवाही न करें तो ही अच्छा रहेगा, वरना कोई बड़ा रोग भी हो सकता है।

कर्क - इन दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के धन भाव से पांचवें भाव तक जाएगा। इस वजह से नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं। नए सामाजिक रिश्ते बन सकते हैं। जॉब और बिजनेस में सावधानी रखनी होगी। कोई काम शुरू न करें। आपसे कोई गलत फैसला भी हो सकता है। सावधान रहना चाहिए। साथ काम करने वालों और निचले वर्ग के लोगों की चिंता करनी होगी। गुप्त बातों और रहस्यमयी विद्याओं में रुचि बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होने से आप परेशान भी रहेंगे।

लव- इन सात दिनों में कोई अच्छा लव प्रपोजल भी आपको मिल सकता है। इंतजार करें। लव लाइफ में अच्छा समय आ सकता है।

करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें।

हेल्थ- अपनी सेहत को लेकर सावधान रहें। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। चोट लगने की भी संभावना है।

सिंह - ये सात दिन आपकी राशि के लिए ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको संपत्ति संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। इस संबंध में कोई बड़ा फैसला न करें। निवेश करने से भी बचें। अनजाना डर और टेंशन बना रह सकता है। कोई लंबा काम मिल सकता है। जिसके लिए आपको एक्स्ट्रा समय देना पड़ेगा। मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। चोट या दुर्घटना हो सकती है। इन दिनों में सेविंग खत्म होगी। बिना सोचे समझे बोलने से विवाद हो सकता है। लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी कोई राज की बात भी उजागर हो सकती है। इन दिनों में आपको धैर्य और संयम से काम करना होगा। सही वक्त का इंतजार करेंगे तो सफल हो सकते हैं। कहीं पैसा निवेश किया है, तो धन हानि की संभावना बन रही है। गाड़ी सावधानी से चलाएं। इन दिनों में दिखावा करना आपके लिए अच्छा नहीं है। इससे आपकी ही मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

लव- प्रेम संबंधों को लेकर मन में कोई अनजाना डर बना रह सकता है। पार्टनर से दिल की हर बात शेयर करें।

करियर- स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कुछ स्टूडेंट्स के लिए इन दिनों का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता। निवेश करना है, तो किसी अनुभवी से सलाह लेकर कर लें।

हेल्थ- पानी की कमी से सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। सावधान रहें। हड्डियों में दर्द हो सकता है।

कन्या - इन दिनों में जो फैसले लेंगे, उनका असर लंबे समय तक हो सकता है। रिश्तों की समस्याएं भी सुलझ सकती हैं। इन दिनों में आपके काम मेहनत से पूरे हो सकते हैं। उच्च पद वाले लोगों से धन लाभ के योग बन रहे हैं। परेशानियां खत्म हो सकती है। इन दिनों में आप कुछ राज की बातें जानने की कोशिश कर सकते हैं। मेहनत से खास नतीजा मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर भी इन दिनों में आपको मिल सकते हैं। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। कन्या राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। यात्रा हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात के भी योग बन रहे हैं।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीत सकता है। नए सुझाव और सहयोग मिलने के भी यो बन रहे हैं।

करियर - कॉमर्स विषयों के स्टूडेंट्स को इन दिनों में मेहनत से सफलता मिल सकती है। मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी तभी सफलता मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में मेहनत ज्यादा हो सकती है, लेकिन परिणाम थोड़ा लेट मिलेगा।

हेल्थ- इस सप्ताह आपको चोट लग सकती है। ज्यादा मिर्च मसालों से दूर रहें।

तुला - इनकम में उतार-चढ़ाव होने से टेंशन और परेशानी हो सकती है। कामकाज या रहने के स्थान में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इन दिनों में गुप्त रूप से दुश्मन एक्टिव हो सकते हैं। सावधानी रखें। इस सप्ताह आपको बिजनेस संबंधित कोई जोखिम भरा फैसला लेने से भी बचना होगा। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। जॉब और बिजनेस को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद नहीं मिलेगी। साथ काम करने वालों से विवाद हो सकता है। राज की कोई बात उजागर हो सकती है। कोई भी बड़ा और जरूरी काम निपटाने में आपको पूरी तरह सावधान रहना होगा। करियर, पैसा, परिवार और लव लाइफ में अनचाहे बदलाव भी हो सकते हैं। इन दिनों में बड़े लोगों से अनबन या बहस होने की भी संभावना है। आप अपनी सेहत को लेकर ज्यादा अवेयर रहें।

लव- पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा, फिर भी आपको किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है।

करियर- इन दिनों में स्टूडेंट्स का तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ- थकान से परेशान हो सकते हैं। इन दिनों में कमजोरी भी हो सकती है।

वृश्चिक - इस सप्ताह जल्दबाजी से बचें और किसी भी तरह का जोखिम न लें। घरेलू सामानों पर खर्चा बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। फालतू विवादों से बचकर रहें। कोई नया काम शुरू न करें तो ही ठीक है। आपका पैसा उलझ सकता है। बड़ा निवेश न करें। किसी को उधार न दें। अधिकारियों से बहस या अनबन हो सकती है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोग परेशान हो सकते हैं। फालतू यात्राओं का योग बन रहा है। सेविंग खत्म हो सकती है। खर्चा बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी। सैलेरी अटक सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। संबंधों में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। इन दिनों में आप कॉन्फिडेंस और उत्साह की कमी रहेगी। आपके बहुत से काम अधूरे भी रह सकते हैं। योजनाओं को पूरा करने और फैसले लेने के लिहाज से ये दिन ठीक नहीं है।

लव- लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। लवर या जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ से जुड़े बड़े फैसले न लें तो ही अच्छा है।

करियर - कुछ स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ सकती है। जॉब और बिजनेस में संभलकर रहें। सप्ताह के बीच के दिनों में दुश्मनों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

हेल्थ- वृश्चिक राशि के लोग इन दिनों में अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं।

धनु - इन दिनों में आराम और खुद के सुख पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। नौकरी और कारोबार के कामों को सावधानी से निपटाएं। मेहनत ज्यादा होगी लेकिन उसका फायदा नहीं मिल पाएगा। बहुत से मामलों में किस्मत साथ नहीं देगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा हो सकती है। ऑफिस में खींचतान जैसी स्थिति बन सकती है। कामकाज में भी कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। आप गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना काम बिगड़ सकता है।सेहत को लेकर सावधान रहें। फालतू खर्चा हो सकता है। इन दिनों में आप कोई गलत फैसला भी ले सकते हैं। सजने संवरने और दिखावे पर पैसा खर्च हो सकता है। माता से अनबन या बहस हो सकती है। लव लाइफ के लिए समय ठीक नहीं है। माता की सेहत को लेकर सावधानी रखें। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तनाव वाला समय है।

लव- इन सात दिनों में लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

करियर- इस सप्ताह स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स अपनी सेहत का ध्यान रखें। गुस्से पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।

हेल्थ- भाग-दौड़ भरी जिंदगी में खुद का ध्यान रखें। खान-पान में बदलाव हो सकता है। किसी तरह का इंफेक्शन भी होगा।

मकर - इन दिनों में चंद्रमा की स्थिति से आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। नौकरी या कारोबार में नए ऑफर मिल सकते हैं। करियर में आपके पास एक से ज्यादा ऑफर हो सकते हैं। बिजनेस करते हैं, तो मुनाफे के साथ आगे बढ़ने की संभावनाएं हैं। समय अच्छा कहा जा सकता है। इम्प्रेशन जमाने का टाइम रहेगा। आने वाले दिनों में नई जिम्मेदारी और कोई बड़ा पद मिल सकता है। नई नौकरी या पैसों के रास्ते खुल सकते हैं। आपके कामकाज से लोग प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक संपर्कों से जरूरी सूचनाएं मिल सकती है। फैसले सही साबित हो सकते हैं। किस्मत का मिलने के योग हैं। काम करने के स्टाइल में बदलाव कर सकते हैं।

लव- लव पार्टनर के साथ संबंध और मजबूत हो सकते हैं। लव लाइफ के मामले में सात दिन अच्छे हैं।

करियर - फैशन और डिजाइनिंग में करियर बनाने वालों को सफलता मिल सकती हे। टेक्निकल फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक कहा जा सकता है। कार्यक्षेत्र और बिजनेस के लिए अच्छा समय है।

हेल्थ- सेहत अच्छी रहेगी। रोग खत्म हो सकते हैं। थकान और आलस्य खत्म होने की संभावना है।

कुंभ - आपकी राशि के लिए ये सप्ताह मिला-जुला हो सकता है। पार्टनर और रोजमर्रा के संबंध में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ और बचत बढ़ सकती है। आमदनी में उतार-चढ़ाव होने से सप्ताह के कुछ दिन मूड भी खराब हो सकता है। सप्ताह के बीच में सावधान रहें। अचानक हानि हो सकती है। व्यापार और नौकरी वाले लोगों के कामों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप सफल भी होंगे। नौकरी में सहयोगियों से मन-मुटाव के योग बन रहे हैं। दुश्मनों से सावधान रहें। इन दिनों में आपको कर्जा लेना पड़ सकता है। सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा गोचर कुंडली के भाग्य में रहेगा। इससे आपको फायदा और सफलता मिल सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों से बातचीत आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आपको मार्गदर्शन मिलेगा। पुराना बकाया काम निपटाने की कोशिश करें।

लव- लव पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।

करियर - कुछ स्टूडेंट्स को कम मेहनत में भी सफलता मिल सकती है। वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिनों में चंद्रमा आपको फायदा देगा।

हेल्थ- पैर में चोट और दर्द हो सकता है।


मीन - बिजनेस में कोई लंबा-चौड़ा काम इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। काम निपटाने में लगे रहेंगे। इन दिनों में खुद की काबिलियत के दम पर अपना दमखम दिखाने की कोशिश करें। आप अपनी योग्यता से ही सफलता हासिल कर सकते हैं। करीबी लोग आपकी मदद कर सकते हैं। इन दिनों में धन लाभ हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण रहेगा। चंद्रमा की स्थिति से आप दुश्मनों पर भारी पड़ सकते हैं। आपको करियर के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आस-पास और साथ के लोगों से आपको मदद मिलेगी और रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सप्ताह के आखरी दिनों में आठवां चंद्रमा परेशान कर सकता है, लेकिन सावधानी रखें। खुद को संभालने की कोशिश करें।

लव- आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर से हर तरह का सहयोग मिल सकता है।

करियर - स्टूडेंट इस सप्ताह आलस्य और थकान महसूस कर सकते हैं। ग्लैमर जगत में करियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। नौकरी और बिजनेस में कामकाज ज्यादा होने से आप उलझ सकते हैं।

हेल्थ - मीन राशि के लोग पुराने रोगों से परेशान हो सकते हैं। खुद को लेकर लापरवाही न करें, वरना बीमारी बढ़ सकती है। सावधान रहें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Due to the auspicious combination of 4 planets this week, there will be good time for 6 zodiac signs, there can be beneficial changes in jobs and business


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget