November 2020

लंदन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर स्थिति फिर से नियंत्रण में है। इंग्लैंड में महीने भर से लॉकडाउन लगा है और यह बुधवार को खत्म होने वाला है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट में हुई एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में हैनकॉक ने कहा, यह वायरस नियंत्रण में है।

नए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन में कोरोनावायरस की संक्रमण संख्या, जिसे आर नंबर कहा जाता है, वह 0.9 और 1 के बीच पहुंच गया है। यदि यह 1 से अधिक रहता है तो इसका मतलब है कि मामलों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।

हैनकॉक ने कहा कि दूसरे लॉकडाउन ने इंग्लैंड में कोविड-19 को लेकर स्थिति को नियंत्रण में ला दिया है, यानि कि लोगों को बुधवार से टियर सिस्टम में अधिक स्वतंत्रता मिल सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य सचिव ने चेतावनी दी है कि निरंतर सतर्कता बरतना जरूरी है क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक सख्त टियर सिस्टम सेट किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, हम मामलों को फिर से बढ़ने का जोखिम नहीं उठा सकते, खासकर क्रिसमस और फ्लू के मौसम को देखते हुए यह काफी खतरनाक है।

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, हम इसे फिर से नियंत्रण से बाहर नहीं कर सकते। टियरिंग सिस्टम कठिन है, लेकिन इसे सख्ती बरतने और कोरोना को नियंत्रण में रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में 24 घंटों में 12,330 नए मामले आए, जिससे देश में कोरोनावायरस के मामलों की कुल संख्या 16,33,733 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 58,545 हो गई है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Situation under control of Kovid in Britain after second lockdown
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 31,118 नए मामले सामने आए, जबकि इसी दौरान 482 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही मंगलवार को देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94,62,809 हो गई जबकि अब तक 1,37,621 लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वर्तमान में, कोरोना के 4,35,603 सक्रिय मामले हैं, जबकि 88,89,585 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर 93.94 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र अब तक 18,23,896 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में 91,623 सक्रिय मामले हैं और 47,151 मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक नए मामलों में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, अर्थात महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का योगदान है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या, 6,31,89,103 हो चुकी है और अब तक 14,66,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
31 thousand new cases of corona in India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6.3 करोड़ के पार पहुंच गई है जबकि अब तक 14.6 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में दुनियाभर में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 63,189,103 हैं और 1,466,762 लोगों की मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक 13,536,216 मामलों और 267,987 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावति देश बना हुआ है।

भारत 9,431,691 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 137,139 हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,335,878), रूस (2,275,936), फ्रांस (2,275,016), स्पेन (2,275,016), ब्रिटेन(1,633,733), इटली (1,601,554), अर्जेंटीना (1,424,533), कोलंबिया (1,316,806), मेक्सिको (1,107,071) और जर्मनी (1,069,763) हैं।

वहीं, कोरोना से मौतों के मामले में वर्तमान में 173,120 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (105,655), ब्रिटेन (58,545), इटली (55,576), फ्रांस (52,819), ईरान (48,246), स्पेन (45,069), रूस (39,491), अर्जेंटीना (38,730), कोलंबिया (36,766), पेरू (35,923) और दक्षिण अफ्रीका (21,535) हैं।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases worldwide exceed 6.3 million: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

ओटावा, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। कनाडा में सोमवार दोपहर तक कोरोनावायरस के कुल 374,051 मामले सामने आ चुके थे, जबकि 12,076 लोगों की मौत हो चुकी थी। सीटीवी ने यह जानकारी दी।

कनाडा में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर चल रही है और हर दिन हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, देश भर में प्रतिदिन नए मामलों की संख्या में नवंबर की शुरूआत से 2,000 से अधिक की वृद्धि हुई है और यह रोजाना 6,000 से अधिक है।

देश में क्रिसमस तक अस्पताल में 4,000 कोरोनोवायरस रोगी होने के कगार पर है, पहले से ही 9 महीनों से महामारी से जूझ रहे स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर यह जबरदस्त दबाव डाल देगा।

ब्रिटिश कोलंबिया की साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी परियोजनाओं के शोधकर्ताओं द्वारा द ग्लोब एंड मेल के लिए किए गए एक नए विश्लेषण में कहा गया है कि कोविड-19 के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए गए कनाडाई लोगों की संख्या पश्चिम में, विशेष रूप से अल्बर्टा प्रांत में सबसे अधिक बढ़ने के साथ जारी रहेगी।

रविवार को अल्बर्टा के अस्पतालों में 435 कोविड-19 मरीज थे।

ग्लोब एंड मेल टैली के प्रांतीय डेटा के अनुसार, पिछले हफ्ते भर से कनाडा के अस्पतालों में औसतन 2,000 से अधिक कोविड-19 रोगियों का इलाज किया गया है, जिनमें से 420 क्रिटिकल केयर यूनिट में हैं। दोनों आंकड़े अक्टूबर के अंत से लगभग दोगुने हो गए हैं।

कनाडा सरकार ने रविवार को यात्रा प्रतिबंध बढ़ाने की घोषणा की क्योंकि कोविड-19 मामलों की संख्या देश भर में लगातार बढ़ रही है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tremendous increase in corona cases in Canada
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने कोविड -19 के फैलने को नियंत्रित करने के लिए एक डब्ल्यूए नोटिफाई नोटिफिकेशन टूल की घोषणा की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, घोषणा में कहा गया है कि वाशिंगटन में रहने वाले लोग अपने स्मार्टफोन को डब्ल्यूए नोटिफाई से जोड़ लेंगे और जब ऐसे ही डब्ल्यूए नोटिफाई यूजर से मिलते हैं या समय बिताते हैं और बाद में उसके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

डब्ल्यूए नोटिफाई गूगल और एप्पल द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई गोपनीयता-संरक्षण तकनीक का उपयोग करता है और यह आपकी लोकेशन या निजी डेटा को इकट्ठा किए या बताए बिना काम करता है।

इंसली ने कहा, सुरक्षित, निजी और बिना जानकारी बताए नोटिफिकेशन देने वाला यह टूल वाशिंगटन के लिए अहम है। हमने 29 भाषाओं में इसे उपलब्ध कराया है, ताकि वाशिंगटन के ज्यादा से ज्यादा निवासी खुद की, अपने प्रियजनों और अपने समुदायों की रक्षा कर सकें।

उन्होंने कोरोनावायरस को नियंत्रित करने के लिए सभी निवासियों को एक साथ इस टूल का उपयोग करने के लिए कहा। यह भी बताया गया है कि वर्जीनिया, न्यूयॉर्क और कोलोराडो सहित कई अमेरिकी राज्य इस टूल का उपयोग कर रहे हैं।

एसडीजे/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Washington Governor Announces Coved Exposure Notification Tool
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बीजिंग, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन में सोमवार को कोरोनावायरस के आठ नए आयातित मामले सामने आए जिससे आयातित मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,866 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को अपनी दैनिक रिपोर्ट में कहा कि शंघाई, फुजियान और सिचुआन में दो-दो और बीजिंग और शांक्सी में एक-एक नए आयातित मामले दर्ज किए गए।

आयोग ने कहा कि आयातित मामलों में से कुल 3,621 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 245 अस्पताल में अभी भी भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

आयातित मामलों में से किसी की मौत नहीं हुई है।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
8 new imported cases of corona in China
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

कहानी- घटना महात्मा गांधी से जुड़ी है, जब वे दक्षिण अफ्रीका में वकालत कर रहे थे। गांधीजी सादगी से जीवन जीने पर विश्वास करते थे। एक दिन उन्हें अपने घर का बजट बनाया तो देखा कि कपड़े धुलवाने के लिए काफी पैसे खर्च हो रहे हैं। वकील थे, तो वे अपनी शर्ट के ऊपर कॉलर बदल-बदलकर पहनते थे।

गांधीजी ने सोचा, 'शर्ट को रोज धोने की जरूरत नहीं है, लेकिन कॉलर तो रोज धोनी ही पड़ती है। इसके लिए धोबी को काफी पैसा देना पड़ता है, तो अब से मैं अपने कपड़े खुद धोना शुरू करूंगा।'

कॉलर में कलफ लगाना पड़ता था, जिससे वह कड़क रहे। गांधीजी ने कपड़े धोने का नया काम सीखा था तो एक दिन कॉलर पर कलफ ज्यादा लग गया। ऐसी ही कॉलर लगाकर वे अपने काम पर चले गए।

गांधीजी के साथी वकीलों ने देखा कि उनकी कॉलर से कुछ गिर रहा है। इस बात का सभी वकीलों ने मजाक बनाया और कहा कि क्या हमारे यहां धोबियों का अकाल पड़ गया है। तब गांधीजी ने कहा, 'अपने कपड़े खुद धोना कोई छोटी बात नहीं है। कोई भी नया काम सीखते हैं तो जीवन में काम ही आता है।'

गांधीजी कुछ ही समय में कपड़े बहुत अच्छी तरह धोने लगे और वे प्रेस भी बहुत अच्छी तरह करने लगे थे। काफी समय बाद उन्हें इसका फायदा भी मिला।

एक बार गोपालकृष्ण गोखले को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में सम्मान समारोह जाना था। वहां गोखले जी का ही सम्मान होना था। उस समय उनके पास एक खास चादर थी। ये चादर उन्हें स्व. महादेव गोविंद रानाडे ने दी थी। इस वजह से वे चादर बहुत संभालकर रखते थे।

गोखले जी वही चादर ओढ़कर सम्मान समारोह में जाना चाहते थे, लेकिन चादर पर सिलवटें पड़ रही थीं। उस समय वहां कोई धोबी भी नहीं था। तब गांधीजी ने कहा, 'ये चादर मुझे दीजिए, मैं इसे प्रेस कर देता हूं।'

गोखले जी ने व्यंग्य करते हुए कहा, 'तुम्हारी वकालत पर तो मैं भरोसा कर सकता हूं, लेकिन धोबीगिरी पर भरोसा नहीं कर सकता। तुम मेरी प्रिय चादर बिगाड़ दोगे।'

तब गांधीजी ने इस बात कि जिम्मेदारी ली कि चादर खराब नहीं होगी। इसके बाद गांधीजी ने चादर बहुत अच्छी प्रेस कर दी। चादर देखकर गोखले जी ने कहा, 'गांधी तुम सच में निराले हो, जो भी काम करते हो, पूरे मन से करते हो।'

सीख- अपने निजी काम खुद करना चाहिए। अपने काम खुद करने का मतलब गरीबी में जीना नहीं होता। अपनी सभी चीजों का सही उपयोग करना और अपने काम खुद करना ही सादगी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
aaj ka jeevan mantra by pandit vijayshankar mehta, life management tips by vijayshankar mehta, story of mahatma gandhi


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मंगलवार, 1 दिसंबर को चंद्र दिनभर वृष राशि में रहेगा और रात में करीब 9 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सुबह करीब 8.10 बजे तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र दिनभर रहेगा। महीने के पहले दिन हनुमानजी की विशेष पूजा जरूर करें। सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को दान करें।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिसंबर का पहला दिन कैसा रहने वाला है...

मेषः

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर विजय भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से और अधिक उत्साह में वृद्धि होगी।

नेगेटिव- परंतु आलस और मौजमस्ती में ज्यादा समय व्यर्थ ना करें, क्योंकि यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। विरोधी पक्ष आपके लिए कोई परेशानी खड़ी करेंगे, लेकिन आपका कुछ भी अहित नहीं हो पाएगा। इसलिए निश्चिंत रहें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती हैं। परंतु आपका गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना परेशानियों से राहत दिलाएगा। इस समय सभी व्यवसायिक फैसले स्वयं ही लें।

लव- प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे तथा परिवार में खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा।

स्वास्थ्य- बुरी आदतों व संगत से दूरी बनाकर रखें। क्योंकि इनका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 9

वृषः

पॉजिटिव- आज समय की गति आपके पक्ष में है। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। पुराना दिया हुआ उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर अमल करें, आपके लिए बहुत ही शुभदायी रहेगी।

नेगेटिव- अपनी ईगो और क्रोध पर काबू रखना अति आवश्यक है। क्योंकि इनकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।

व्यवसाय- व्यापार कारोबार में लक्ष्यों को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आपको इस मेहनत के बेहतर परिणाम भी हासिल होंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। नौकरी पेशा लोगों को ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में तालमेल ना बना सकने के कारण परिवार में हल्का-फुल्का मतभेद उत्पन्न हो सकता है। परंतु थोड़ी सी सूझबूझ रखने से सब ठीक हो जाएगा।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव होने से दर्द जैसी स्थिति रहेगी। सिर दर्द और थकान भी हावी हो सकते हैं। इस समय योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 3

मिथुनः

पॉजिटिव- प्रिय मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बनाकर रखेगा। मोबाइल, ईमेल आदि द्वारा शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना है। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी तथा प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

नेगेटिव- आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चलेंगे तो उचित रहेगा। कोर्ट केस संबंधी किसी भी मामले को सुलझाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- व्यवसाय में आज काम की अधिकता रहेगी। इसलिए अपने काम को दूसरों के साथ बांट लेने से काफी हद तक तनाव कम हो जाएगा। लोगों के साथ मेलजोल आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारियों की डांट का सामना करना पड़ सकता है।

लव- जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी और अधिक प्रगाढ़ता आएगी।

स्वास्थ्य- कभी-कभी डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस होगी। परंतु अगर ध्यान देंगे तो पता चलेगा कि स्थिति इतनी गंभीर नहीं है जितना कि आपने सोच लिया है। मेडिटेशन अवश्य करें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 6

कर्कः

पॉजिटिव- आज कई नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने सभी काम करने में सक्षम रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य पढ़ने में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधित परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करना करना अति आवश्यक है। बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य करें। पैसा आने के साथ-साथ जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा।

व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। तथा मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखना अति आवश्यक है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कोई शुभ समाचार मिलने की स्थिति बन रही है।

लव- घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आएगी। जिसकी वजह से तनाव रहेगा। परंतु स्थिति को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा, इसके लिए प्रयासरत रहे।

स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से हार्मोन से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। इस समय योगा और मेडिटेशन पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- सफेद

भाग्यशाली अंक- 5

सिंहः

पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित हो रही है। आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित करते चले, समय आपके पक्ष में है।

नेगेटिव- फोन या मित्रों की साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करें। कभी-कभी मनमर्जी तथा अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेनदेन करते समय पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार की संभावना नहीं है। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए कुछ लाभदायक स्थितियां बनाएंगे, इसलिए लोगों के संपर्क में ज्यादा से ज्यादा रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है।

लव- किसी शुभ समाचार के मिलने से पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।

स्वास्थ्य- सिर दर्द और तनाव जैसी स्थिति महसूस होगी। कुछ समय मनोरंजन तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के साथ व्यतीत करें।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी

भाग्यशाली अंक- 2

कन्याः

पॉजिटिव- इस समय वर्तमान ग्रह स्थिति आपको अद्भुत शक्ति प्रदान कर रही है। अपनी योग्यता और प्रतिभा को समझें तथा उनका सदुपयोग करें। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद कुछ धनदायक स्थितियां भी बनेगी।

नेगेटिव- आज खर्चों की अधिकता रहेगी। ज्यादा सोचने विचारने में समय व्यतीत ना करें, तथा योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करें। किसी पड़ोसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बन सकती है।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत उत्पन्न कर सकते हैं, इसलिए लोगों के संपर्क में अधिक से अधिक रहें। नौकरी पेशा व्यक्तियों की प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी, जिसकी वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए काम के बीच आराम और उचित आहार लेना अति आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया

भाग्यशाली अंक- 3

तुलाः

पॉजिटिव- आज का दिन हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में व्यतीत होने से स्वयं को हल्का-फुल्का व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। इस समय आपके अंदर रिस्क लेने की प्रवृत्ति भी रहेगी, जो कि लाभदायक ही साबित होगी। सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर भी पैसा खर्च होगा।

नेगेटिव- परंतु आज किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण योजना बनाने से परहेज करें। क्योंकि एकाग्रता में कमीं होने के कारण आप अपने कार्यों को प्रारूप नहीं दे पाएंगे। मन में चंचलता बनी रहेगी। अपने स्वभाव में ईगो ना आने दें।

व्यवसाय- किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी समय उचित नहीं है। इसलिए बेहतर होगा कि वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। ऑफिस मे बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनेंगे।

लव- जीवन साथी के साथ कोई नोकझोंक हो सकती है, परंतु आप समझदारी द्वारा परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। प्रेम संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी।

स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिकः

पॉजिटिव- आज दोपहर बाद अप्रत्याशित लाभदायक स्थिति बन रही है। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो कि आपकी भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए बेहतरीन साबित होगी। समाज में भी आपका विशेष मान-सम्मान बढ़ेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपके अहम की वजह से बनते-बनते कई काम बिगड़ जाते हैं। स्वभाव को सहज बनाकर रखें। खर्चों में अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही साथ आय के साधन भी बनेंगे, इसलिए अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

व्यवसाय- इस समय किसी अन्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा कि सभी कार्यों में स्वयं ही निर्णय लें। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई विशेष अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 8

धनुः

पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय दूसरों की सहायता तथा धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा। परिवार की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग आदि भी हो सकती है। संतान से संबंधित सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा।

नेगेटिव- परंतु अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखना है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाना आपका स्वभाव रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आप अपनी भरपूर मेहनत व क्षमता द्वारा अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। परंतु इस समय कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। वीडियो और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर अधिक ध्यान दें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत ध्यान पूर्वक करें, कोई गलती हो सकती है।

लव- पति-पत्नी का एक दूसरे से ज्यादा उम्मीदें रखना संबंधों में खटास लाएगा। इस समय व्यवहारिक सोच द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल बनाना उचित रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ दिमागी काम अधिक करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल

भाग्यशाली अंक- 1

मकरः

पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास आपकी उन्नति में बेहतर साबित होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई या कैरियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान होगा, सिर्फ उन्हें अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने की जरूरत है।

नेगेटिव- परंतु इस समय आर्थिक कशमकश जारी रहेगी, इसलिए बजट पहले बनाकर रखना जरूरी है। संतान का कोई जिद्दी व अडियल रवैया आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। परिवार में डिसिप्लिन बनाकर रखें। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दे।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष व परिश्रम की आवश्यकता है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात लाभदायक रहेगी। नौकरी में काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा।

लव- व्यवसायिक तनाव को परिवार की सुख-शांति पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु फिर भी किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अपनी दिनचर्या और खानपान को एकदम संयमित रखें।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 7

कुंभः

पॉजिटिव- आज आपका पूरा ध्यान निवेश संबंधी गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और काफी हद तक सफल भी होंगे। रिस्क संबंधी कोई भी कार्य आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर की देखरेख व सुख-सुविधा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि बहुत अधिक व्यवहारिक हो जाना कुछ नजदीकी रिश्तों में खटास उत्पन्न कर सकता है। इस समय अहम की भावना ना आने दे। युवा वर्ग मौजमस्ती व घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करके अपनी शिक्षा और कैरियर पर भी ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आपकी परेशानियों का कुछ समाधान अवश्य निकलेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्य के प्रति उचित योगदान देने से उच्चाधिकारियों की सराहना प्राप्त होगी।

लव- मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट रहेगी। परंतु आपका घर के प्रति पूरा सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा।

स्वास्थ्य- तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन परेशान कर सकता है। इस समय गरिष्ठ व तली-भुनी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।

भाग्यशाली रंग- नीला

भाग्यशाली अंक- 6

मीनः

पॉजिटिव- आज अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति संबंधी विवाद भी शांतिपूर्ण तरीके से हल हो जाएंगे। विद्यार्थियों का किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होने से आत्मबल बढ़ेगा। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।

नेगेटिव- परंतु वित्तीय मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता है। किसी अप्रिय समाचार के मिलने से मन दुखी रहेगा। इस समय व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने की स्थिति रहेगी। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

व्यवसाय- व्यापार में कुछ ठोस और गंभीरतापूर्ण लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। परंतु खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक संघर्ष व मेहनत की जरूरत है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

लव- दांपत्य संबंधों में यदा-कदा तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु समय रहते गलतफहमियां सुलझ भी जाएंगी। घर में किसी नन्हे मेहमान के आगमन की शुभ सूचना भी मिल सकती है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी गंभीर बात की आशंका नहीं है। परंतु लापरवाही भी बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम

भाग्यशाली अंक- 3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1st december rashifal, aaj ka rashifal, mangalwar ka rashifal, tuesday horoscope in hindi, daily rashifal


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मंगलवार से अंग्रेजी कैलेंडर का अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो गया है। इसी दिन से हिन्दी पंचांग का अगहन मास शुरू हुआ है। अगहन मास में नदियों में स्नान करने की और शंख पूजा करने की परंपरा है। दिसंबर में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। इसीलिए इस ग्रहण का सूतक भारत में नहीं रहेगा। जानिए इस माह में कब कौन से खास पर्व आ रहे हैं...

गुरुवार, 3 दिसंबर को गणेश चतुर्थी व्रत है। इस तिथि पर गणेशजी के दूर्वा चढ़ाएं और व्रत करें। शाम को चंद्र दर्शन और पूजा के बाद ये व्रत पूरा होता है।

सोमवार, 7 दिसंबर को कालभैरव अष्टमी है। इस तिथि पर कालभैरव की विशेष पूजा करें और दीपक जलाएं। उज्जैन स्थित कालभैरव को खासतौर पर शराब का भोग लगाया जाता है।

शुक्रवार, 11 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु के व्रत किया जाता है। एकादशी व्रत से जाने-अनजाने में किए गए पाप कर्मों का असर खत्म होता है।

सोमवार, 14 दिसंबर को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस कारण यहां इसका सूतक नहीं रहेगा। सोमवार को अमावस्या तिथि रहेगी। इस तिथि पर पितरों के लिए पूजन कर्म करने की परंपरा है।

मंगलवार, 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसे धनु संक्रांति कहा जाता है। इस दिन नदी में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है।

बुधवार, 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। सूर्य के धनु राशि में आने से खरमास शुरू होता है। इस माह में विवाह आदि मांगलिक कर्म नहीं किए जाते हैं।

शुक्रवार, 18 दिसंबर को विनायकी चतुर्थी है। इस तिथि पर भी गणेशजी के लिए व्रत-उपवास और पूजा-पाठ की जाती है।

शनिवार, 19 दिसंबर को विवाह पंचमी है। त्रेतायुग में इसी तिथि पर श्रीराम और सीता का विवाह हुआ था। इस दिन श्रीराम और सीता की विशेष पूजा करें। रामायण का पाठ करें।

शुक्रवार, 25 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी है। इसे गीता जंयती के रूप में भी मनाया जाता है। इसी दिन क्रिसमस भी मनाया जाएगा। एकादशी पर भगवान विष्णु के लिए व्रत-उपवास करें। क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है।

मंगलवार, 29 दिसंबर को दत्त पूर्णिमा है। इस तिथि भगवान दत्तात्रेय का अवतार हुआ था। 29 और 30 तारीख को अगहन मास की पूर्णिमा रहेगी। इस तिथि पर नदी में स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा है। इसके बाद 31 दिसंबर से पौष मास शुरू हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
december 2020 festivals, significance of aghan month, agahan maas and festivals, hindi panchang


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नए माह दिसंबर में सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, शुक्र अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। बाकी 4 ग्रह गुरु, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन इस माह में नहीं होगा। चंद्र 1 दिसंबर को वृष राशि में रहेगा। रात में ये ग्रह मिथुन राशि जाएगा। इसके बाद हर ढाई दिन में ये ग्रह राशि बदलेगा। सूर्य 15 दिसंबर को धनु में, मंगल 23 को मेष में, बुध 17 को धनु में, शुक्र 10 तारीख को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
इन ग्रह स्थितियों के आधार पर एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 2020 का अंतिम माह दिसंबर...

मेष

पॉजिटिव- इस माह आप अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित रखें। आपके लिए फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं। इस समय धर्म तथा आध्यात्मिकता के प्रति आपकी आस्था आपको पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान कर रही है। राजकीय मामलों में कोई कोर्ट केस संबंधी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विद्यार्थियों को अपने कैरियर व शिक्षा से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।

नेगेटिव- इस समय गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें तथा धैर्य और संयम बनाकर रखना उचित है। घर और बच्चों के कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको उनकी रुचि के अनुसार कुछ स्वतंत्रता देना आवश्यक है। माह के अंत में व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से बजट बिगड़ सकता है।

व्यवसाय- व्यापार में कोई भी निर्णय सूझबूझ और सोच-विचार करके ही लें। जल्दबाजी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। अपने काम को गंभीरता व संजीदगी से अंजाम देना आवश्यक है। सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर इस समय कार्यभार की अधिकता रहेगी। परंतु साथ ही प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

लव- विवाहित जीवन सुमधुर बना रहेगा। तथा पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह परिवार पर बना रहेगा।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। मौसम से संबंधित खानपान तथा व्यायाम का उचित ध्यान रखें। इस समय हल्की फुलकी सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं।

वृषः

पॉजिटिव- इस माह कुछ महत्वपूर्ण और सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा आप अपनी आंतरिक ऊर्जा को इकट्ठा करके अपने आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। कोई पुराना दिया हुआ उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना आपकी समस्याओं को काफी हद तक कम करेगा।

नेगेटिव- कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाह फैला या आलोचना कर सकते हैं। परंतु इन सब पर ध्यान न देकर आप अपने कार्यों पर केंद्रित रहें। विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से दूर ही रहे। क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में अपने हिसाब-किताब संबंधी गतिविधियों को पारदर्शी बनाकर रखें। और किसी बाहरी व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करके अपनी योग्यता द्वारा ही कार्यों को अंजाम दे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है। इस माह किसी नए कार्य को ना शुरू करें। तथा वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें।

लव- परिवार के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। तथा सदस्यों में भी आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ने से उनमें टूटने जैसी स्थिति बनेगी, और बेहतर भी यही है कि इन्हें यहीं समाप्त कर दें।

स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। एलर्जी और खांसी जुकाम की दिक्कत रहेगी। जिसका मुख्य कारण लापरवाही और गलत खानपान होगा। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

मिथुनः

पॉजिटिव- इस माह आपको भाग्योदय तथा संतान संबंधी कई शुभ सूचनाएं सुनने को मिलेंगी। लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ उठाएं। आपका विवेक और सकारात्मक दृष्टिकोण आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आपके खिलाफ थे, उनका नजरिया आपके प्रति सकारात्मक हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।

नेगेटिव- परंतु दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने और कर्ज लेने से बचें। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा अवश्य करें अन्यथा आपकी छवि बिगड़ सकती है। माह के पूर्वार्ध में मानसिक स्थिति कुछ विचलित रहेगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान एकाग्रचित्त ना रहने से क्लास में पिछड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। परंतु बीच-बीच में अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाना भी आवश्यक है, जिससे और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सके। साझेदारी संबंधी अगर कोई योजना बन रही है तो उसे तुरंत ही कार्य रूप दें। यह साझेदारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परंतु इस महीने कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा परिवार संबंधी मसलों पर विचार करेंगे, तो काफी हद तक समस्या का निवारण हो सकता है। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें। विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा तथा यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की दिक्कत बहुत ज्यादा परेशान करेगी। इस समय अपने खानपान तथा दिनचर्या को बहुत ही अधिक व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है। साथ ही बदलते वातावरण की वजह से एलर्जी जैसी दिक्कत भी हो सकती है।

कर्कः

पॉजिटिव- जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच रखना आपको अपने कार्यों को सुचारू रूप से करने में मदद करेगा तथा कई नेगेटिव परिस्थितियां भी आसानी से सुलझ जाएंगी। घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी आपका विशेष सहयोग रहेगा। यह माह मानसिक रूप से बहुत ही संतोषकारी रहेगा। भागदौड़ की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से काम को निपटाने में सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव- इस माह इस बात का भी ध्यान रखना है कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजना बनाने के साथ-साथ उन्हें कार्य रूप देने में भी ध्यान लगाएं। भाइयों के साथ भूमि व संपत्ति संबंधी अगर कोई विवाद चल रहा है तो किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें। अन्यथा विवाद पड़ सकता है। इस समय अपने गुस्से पर भी काबू रखना अति आवश्यक है।

व्यवसाय- अगर व्यवसायिक कार्यों में कहीं से कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही हैं तो अपनी क्षमता से अधिक कर्ज ना लें। इस समय पारिवारिक व्यवसाय से संबंधित कार्यों पर अधिक ध्यान दें। मार्केटिंग तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय दूसरे लोगों पर निर्भर रहने की अपेक्षा अपने निर्णय पर ही विश्वास रखें।

लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की खटास आ सकती है। इसलिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है।

स्वास्थ्य- गली में इंफेक्शन की वजह से बुखार और खांसी जैसी स्थिति रहेगी। इसे गंभीरता से लें और बेहतर इलाज करवाएं। इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से भी अपना बचाव करना अति आवश्यक है।

सिंहः

पॉजिटिव- ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। अगर संपत्ति संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर कार्य करना उचित रहेगा। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। इस महीने महत्वपूर्ण सूचनाओं का दौर रहेगा। समाज और राजनीति क्षेत्र में अपना वर्चस्व बनाने का उत्तम समय है। घर में मेहमानों की आवाजाही भी रहेगी तथा सभी सदस्य मनोरंजन और खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।

नेगेटिव- बच्चों की पढ़ाई को लेकर घर में उचित अनुशासन बनाकर रखना अति आवश्यक है। साथ ही अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें, तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को अभी स्थगित ही रखें। इस माह आलस और सुस्ती हावी रहेगी। ज्यादा सोचने-विचारने में अपना समय व्यर्थ ना करें इससे आपकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती हैं।

व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार आएगा, सिर्फ थोड़ी सी सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है। यह समय उपलब्धियों वाला है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से अपने काम को संपन्न करने पर ध्यान दें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आय के स्रोत भी बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

लव- दांपत्य जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी। अपने प्रत्येक कार्य में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। आपको अवश्य ही उचित सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही विवाह में परिणित होने के अवसर भी बनेंगे।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति भी रहेगी। इस समय मौसम में बदलाव की वजह से अपनी जीवनशैली को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

कन्याः

पॉजिटिव- इस समय परिवार और फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लेने से सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे। तथा आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विशेष रुझान रहेगा। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर खुद की दबी हुई प्रतिभा और क्षमताओं के बारे में भी सोचे और उन्हें जागृत करें। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी भावुकता तथा उदारता का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। इसलिए अपना व्यवहारिक दृष्टिकोण भी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। माह के दूसरे पक्ष में आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना क्रियान्वित हो सकती है, इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर निवेश करना बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। परंतु इस समय सभी कार्य अपनी निगरानी तथा देखरेख में करवाना अति आवश्यक है। किसी भी कर्मचारी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। तथा अपनी कार्य प्रणाली को भी गुप्त ही रखें। अधिकारियों के साथ किसी प्रकार का मतभेद होने पर परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें।

लव- पति-पत्नी का आपस में सामंजस्य पूर्ण व्यवहार बना रहेगा। मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को गिरने नहीं देगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएगी। एक दूसरे की भावनाओं को समझना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

स्वास्थ्य- जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। आलस और थकान जैसी परेशानी भी हावी रहेगी।। शक्ति वर्धक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

तुलाः

पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी योजनाएं बनेंगी। इस समय परिस्थितियां अनुकूल है। अपनी योजनाओं को तुरंत ही कार्य रूप प्रदान करें। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले बजट का ध्यान रखने से आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। इस समय कार्यों की अधिकता रहेगी, इसलिए आराम और मौजमस्ती पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा भी संभव है।

नेगेटिव- अपनी वस्तुओं की देखभाल स्वयं ही करें। क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की आशंका बन रही है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन व्यथित रहेगा। बेहतर होगा कि संबंधों को सुधारने में आप ही पहल कर लें। अधिक सोच-विचार में समय व्यतीत ना करें, अन्यथा उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। अपने निर्णयों ही सर्वोपरि रखें।

व्यवसाय- इस माह कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरी तरह चैकन्ना रहे। क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। इस समय किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना कोई लक्ष्य पूरा करने से तरक्की मिलने की भी संभावना है।

लव- घर परिवार में अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखें। क्योंकि आपके इस व्यवहार की वजह से घर की व्यवस्था खराब हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी कुछ समय निकालना आवश्यक है। प्रेम संबंध खुशनुमा बने रहेंगे।

स्वास्थ्य- तनाव का असर आपकी पाचन प्रणाली पर पड़ेगा। हेल्थी खानपान रखें। तथा तनाव से मुक्त होने के लिए योगा का सहारा लेना उचित रहेगा। गले में खराश व बुखार की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है।

वृश्चिकः

पॉजिटिव- कुछ समाज सेवी संस्थाओं में आपका सहयोग तथा सेवा भाव आपको मानसिक तथा आत्मिक सुख प्रदान करेगा। इस समय कोई भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको कार्यों में गलती होने से बचाएगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। आपके किसी नए काम की पहली कमाई आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करना आवश्यक है। क्योंकि जरा सी गलती आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। इस समय नजदीकी संबंधों में किसी प्रकार की खटास आने की स्थिति बन रही है। थोड़ा सावधान रहें। अनावश्यक कार्यों में समय व्यर्थ होगा जिसका कोई उचित परिणाम भी हासिल नहीं होने वाला है।

व्यवसाय- साझेदारी संबंधी कार्य इस महीने मुनाफा दायक रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने पार्टनर की भी सलाह अवश्य लें। मशीनरी तथा मोटर पार्ट्स संबंधित व्यवसाय में किसी भी प्रकार का उधार या लोन लेने से बचें। नौकरीपेशा व्यक्तियों के तबादले को लेकर कुछ कार्यवाही शुरू हो सकती है। इस समय उन्हें कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी प्राप्त होगी।

लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में चल रहे किसी विवाद को आपस में बैठकर सुलझाने से हल अवश्य निकलेगा। प्रेम प्रसंगों में रोमांटिक माहौल रहेगा तथा जल्दी ही विवाह में भी परिणित हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की तबीयत खराब होने से चिंता बनी रहेगी। इस समय स्वास्थ्य के सुरक्षा संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।

धनुः

पॉजिटिव- रिश्तेदारी के किसी विवाद पूर्ण मामले में आपका निर्णय परिस्थितियों को आसानी से सुलझा देगा। और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। इसलिए प्रयासरत रहें। और अगर घर के परिवर्तन संबंधी भी योजना बना रहे हैं तो उस पर भी गंभीरता से विचार विमर्श करें। इस समय परिवर्तन संबंधी ग्रह स्थितियां बनी हुई हैं।

नेगेटिव- घर तथा व्यवसाय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को बहुत अधिक संभालकर रखें। घर पर खर्च करने से पहले बजट अवश्य बनाएं, क्योंकि इस समय खर्चों की अधिकता की वजह से कोई समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। मामा पक्ष से संबंधों में किसी प्रकार के विवाद की स्थिति बन रही है, अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना उचित रहेगा।

व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर सभी कार्य समय अनुसार पूरे होते जाएंगे। परंतु इस समय निगरानी रखने की भी जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही नुकसान भी दे सकती है और कर्मचारियों का नकारात्मक रवैया आपको परेशान करेगा। इस समय अगर कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसकी योजना बनाने के लिए समय आपके पक्ष में है।

लव- बात-बात पर क्रोध करना दांपत्य जीवन व परिवार में तनाव उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अपने व्यवहार में ठहराव लाएं, सबकी भावनाओं को भी समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन की समस्या रह सकती हैं। इस समय लीवर को भी ठीक रखने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखें।

मकरः

पॉजिटिव- इस माह आप अपने व्यवहार, व्यक्तित्व और दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने की चेष्टा करेंगे। और काफी हद तक सफल भी होंगे। अध्यात्म तथा धर्म-कर्म के प्रति भी आपकी रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से रखने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। तथा पिछले काफी समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी।

नेगेटिव- बच्चों की भविष्य संबंधी योजनाओं में उनका सहयोग करने के लिए कुछ समय अवश्य निकालें। इस समय पैतृक संबंधी किसी कार्य में रुकावट आने से तनाव रह सकता है। और नजदीकी संबंधों में भी दूरियां आएंगी। मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। आपका बहुत अधिक डिसिप्लिन होना पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है।

व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी हासिल होने वाली है। इस समय पूरा ध्यान अपनी व्यवसायिक गतिविधियों पर लगाएं। हालांकि कुछ परेशानियां और रुकावटें उत्पन्न होगी। पर अपनी योग्यता और कार्य क्षमता द्वारा उन्हें हल करने में भी सक्षम रहेंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने से नौकरी प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है। परंतु कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

लव- पति-पत्नी के बीच घर की समस्या को लेकर कोई वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है। घर की कुछ बातें बाहर निकल सकती हैं, इसलिए सचेत रहें। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। और मन प्रसन्न रहेगा।

स्वास्थ्य- कब्ज व गैस की परेशानी से पेट खराब रहेगा। जिसकी वजह से सुस्ती और आलस भी हावी होंगे। इसमें सुपाच्य आहार लें तथा योग और व्यायाम पर भी ध्यान दें।

कुंभः

पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा। आपका कोई भी काम प्लानिंग से करना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेगा। किसी भी काम को करने से पहले अपने मन की आवाज अवश्य सुने, आपकी अंतरात्मा आपको उचित रास्ते पर बढ़ने की प्रेरणा देगी। अगर घर में किसी प्रकार के सुधार संबंधी योजनाएं बन रही है तो वास्तु के नियमों का भी पालन अवश्य करें।

नेगेटिव- कभी-कभी बहुत अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। घर के वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगत पर भी नजर रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में नए अनुबंध प्राप्त होंगे। इस समय किसी राजनैतिक तथा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको विशेष उपलब्धि मिल सकती है। समय का भरपूर सहयोग करें। इस समय ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। अपने सहयोगियों तथा कर्मचारियों के निर्णय को भी सम्मान दें, आपको अवश्य ही कोई उचित सलाह मिलेगी और आपके कार्यों में भी गति आएगी।

लव- घर की किसी समस्या को पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा समाधान निकालने की कोशिश करें, जल्दी ही घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा। प्रेम संबंध में किसी प्रकार का भावनात्मक आघात लगने से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि इन संबंधों से दूर ही रहे।

स्वास्थ्य- ज्यादा सोच-विचार करने में तनाव लेने से सिर दर्द और डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखें। इन सब बातों के प्रभाव से आपके हारमोंस भी बिगड़ सकते हैं। मेडिटेशन और योगा अवश्य करें।

मीनः

पॉजिटिव- इस माह अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहेंगे। और सफलता भी हासिल करेंगे। आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको विनम्रता तथा सोचने-समझने संबंधी विवेक प्रदान करेगा। पिछले कुछ समय से बढ़े हुए खर्चों पर नियंत्रण रखकर आर्थिक समस्या से निजात पा लेंगे। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई व किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से उनके आत्मविश्वास में और अधिक निखार आएगा।

नेगेटिव- लेकिन इस बात का भी खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। सोशल मीडिया तथा फालतू की बातों में पड़कर अपने किसी भी कार्य से समझौता ना करें। वहां के दूसरे पक्ष में कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती हैं। धैर्य और संयम से काम लें। क्रोध और उत्तेजना के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी। परंतु आपकी हिम्मत और साहस की वजह से काफी हद तक उनका निवारण हो जाएगा। कुछ योजनाएं अभी लंबित ही रहेगी। इस समय किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है। अगर कोई नया व्यापार शुरू करने या वर्तमान व्यवहार में विस्तार संबंधी योजना बना रहे हैं, तो उस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। नौकरी में अधिकारियों तथा सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे।

लव- आपके मुश्किल समय में पारिवारिक लोगों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता की स्थिति रहेगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव व तनाव रहेगा और इनकी वजह से बदनामी भी संभव है।

स्वास्थ्य- तनाव व अवसाद की स्थिति से बचें। क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर पड़ेगा। वाहन चलाते समय किसी प्रकार की भी लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
monthly rashifal for december, december ka rashifal, masik rashifal, december month horoscope, monthly prediction for december


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

टैरो कार्ड्स के अनुसार 2020 के अंतिम महीने का पहला दिन यानी मंगलवार, 1 दिसंबर कुछ लोगों के लिए सफलता के साथ ही मान-सम्मान लेकर आया है। जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहना होगा। मेष और मिथुन राशि के लोग अलर्ट रहकर काम करें। कर्क राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार, 1 दिसंबर का दिन...

मेष - THREE OF PENTACLES

पैसों का इस्तेमाल संभलकर करें। आज मौज मस्ती पर अधिक पैसा खर्च होने की संभावना बन रही है। मित्रों द्वारा मिला हुआ उधार चुकता करने की कोशिश आपकी सफल रहेगी लेकिन इसके लिए आपको अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति को ठीक करने की आपकी कोशिश जारी रखनी होगी क्योंकि पैसों से सुख नहीं पाए जा सकते लेकिन दुख जरूर काम होते हैं।

करियर: व्यापारी वर्ग का खर्चा बढ़ सकता है।

लव: भविष्य से जुड़ी योजना में पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ दे पाएंगे।

हेल्थ: खून की कमी को ठीक करने की कोशिश करते रहें।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 3

वृषभ - FIVE OF WANDS

परिवार के साथ आपकी सोच विचार नहीं मिलते, इसकी वजह से आपके वाद-विवाद भी बढ़ जाते हैं। अपनी सोच विचार को रखते समय मन में शांति होना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों के प्रति बढ़ते गुस्से को कम करने की कोशिश करनी होगी।

करियर: काम संबंधित नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

लव: पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ देंगे, लेकिन आपसी मतभेद मिटाने के लिए मुश्किल हो सकती है।

हेल्थ : पेट संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 2

मिथुन - SIX OF CUPS

पार्टनर से दूर रहना या परिवार से दूर रहना आपके लिए मानसिक रूप से तकलीफ दायक हो सकता है। घर संबंधित कुछ निर्णय आज आप नहीं ले पाएंगे। काम संबंधित बातों को नजरअंदाज ना करें। आज आपको सकारात्मक ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है फिर भी अपने प्रयत्नों को ना छोड़ें।

करियर: काम की जगह या वास्तु में थोड़ा बदलाव लाकर नई ऊर्जा प्राप्त की जा सकती है।

लव: रिलेशनशिप संबंधित निर्णय आज न ले।

हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक करने के लिए योग्य डॉक्टर द्वारा मार्गदर्शन मिल सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

कर्क - THE FOOL

एक नए विचार और ऊर्जा के साथ आप फिर से काम करना शुरू कर सकते हैं। अब तक हुई मानसिक तकलीफ को दूर करने की कोशिश सफल रहेगी। भूतकाल से जुड़ी भावनाओं को दूर करने की कोशिश करते रहे। मित्र परिवार के साथ फिर से संबंध अच्छे बनने की वजह से आपको आनंद मिलेगा।

करियर: काम संबंधित बातों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

लव: लव लाइफ संबंधित समस्याएं तकलीफ देंगी।

हेल्थ: स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

लकी कलर: सफेद।

लकी नंबर: 6

सिंह - THE HANGEDMAN

एक ही प्रकार के काम में या परिस्थिति में व्यस्त रहना आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है। यदि आप परिस्थिति में या काम में बदलाव चाहते हैं तो खुद से प्रयत्न करना शुरू करें। परिस्थिति और बेहतर बनने का इंतजार केवल आपका वक्त गंवा सकता है। अपनी इच्छा शक्ति द्वारा आप काफी चीजों में आज बदलाव ला पाएंगे।

करियर: नौकरी करने वालों की काम से रूचि कम हो सकती है।

लव: पार्टनर और आपके बीच का संवाद ठीक करने की कोशिश करें।

हेल्थ: सिर दर्द की वजह से परेशानी रहेगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

कन्या - THE WORLD

फिलहाल परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। जीवन से जुड़े जो भी आपके लक्ष होंगे। उनको वास्तविकता में लाने की आपकी कोशिश सफल रहेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति आपको आसानी से होगी। मानसिक समाधान प्राप्त करने के लिए वर्तमान में रहकर जागरूक होकर जो चीजें आपके मन के मुताबिक हो रही है, उनके प्रति ग्रिटीट्यूड की भावना रखें।

करियर: काम संबंधित टारगेट आसानी से पूरा होगा।

लव : अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी मिलेगा।

हेल्थ: एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 2

तुला - DEATH

मानसिक तकलीफ से मुक्ति पाना आपके लिए आज आसान हो सकता है। मित्र द्वारा मिला मार्गदर्शन आपकी काफी सारी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयुक्त रहेगा। आर्थिक परिस्थिति ठीक रहेगी। मन में बढ़ती चिंता केवल आपके विचारों की वजह से है, इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहे।

करियर: काम करते समय सतर्कता रखें। छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है।

लव: पार्टनर के बीच के झगड़े बढ़ सकते हैं।

हेल्थ: स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए नेचुरोपैथी का प्रयोग करें।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 4

वृश्चिक - THREE OF SWORDS

भूतकाल में घटी घटनाओं को याद करके आज मन दुखी रह सकता है। जो बातें आपके मन के हिसाब से नहीं हो रही है उन बातों का योग्य तरीके से अवलोकन करके खुद के अंदर बदलाव लाना आपके लिए जरूरी होगा। अपने बड़े लक्ष्य को पाने के लिए आपके अंदर संयम का होना बहुत जरूरी है।

करियर: काम संबंधित बातों में प्रगति दिखेगी फिर भी मन की शांति ना होने की वजह से अपनी पूरी क्षमता के अनुसार काम आप नहीं कर पाएंगे।

लव: पार्टनर द्वारा छुपाई गई बातों की जानकारी आपको मिलेगी जिसकी वजह से दुख पहुंच सकता है।

हेल्थ: बीपी संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 5

धनु - THE SUN

दिन की शुरुआत में काम संबंधित सकारात्मक बातों का पता चलेगा। परिवार के किसी व्यक्ति की सहायता की वजह से बड़ी तकलीफ का हल आपको मिल सकता है। दिनभर आज सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव आप पर बना रहेगा।

करियर: काम संबंधित यात्रा आपकी सफल हो सकती है।

लव: परिवार में बच्चों की वजह से वातावरण आनंदित रहेगा।

हेल्थ: वाहन को संभलकर चलाएं, चोट लगने की आशंका है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 7

मकर - THE CHARIOT

जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उन बातों के बारे में अधिक सोच कर खुद को तकलीफ ना दें। अपनी तरफ से पूरी कोशिश करना। आपकी जिम्मेदारी बनती है, लेकिन आपकी कोशिशों का फल देना यूनिवर्स पर निर्भर करता है। इसलिए जीवन संबंधित बातों पर विश्वास रखना आपको सीखना होगा।

करियर: अभी तक अटके हुए कामों में प्रगति दिखेगी।

लव: विवाह संबंधित निर्णय आपके पक्ष में होगा।

हेल्थ: शुगर से संबंधित समस्याएं दूर करने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर: 2

कुंभ - THE EMPRESS

आज आपको भावनाओं पर नियंत्रण करना सीखना होगा, क्योंकि नकारात्मक भावनाओं की वजह से आपके काम पर भी नकारात्मक प्रभाव बन रहा है। माता-पिता की सेहत की चिंता आपको सताती रहेगी। कुछ जिम्मेदारियों के लिए आप अभी तैयार नहीं है, जिसकी वजह से मन में डर उत्पन्न हो सकता है।

करियर: काम संबंधित निर्णय भावुक होकर ना लें।

लव: एक-दूसरे की भावनाओं को न समझ पाना पार्टनर्स के बीच झगड़े बढ़ा सकता है।

हेल्थ: स्त्रियों की सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 3

मीन - NINE OF SWORDS

आज बहुत सारी बातों पर ध्यान देने की आपको आवश्यकता होगी, दिन की शुरुआत में काम अटक-अटक कर होंगे। जिसकी वजह से आपका हौसला कम हो सकता है। फिर भी दिन के अंत तक महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कोशिश आपकी सफल होगी।

करियर: काम से संबंधित बातों में आर्थिक प्रगति अधिक मेहनत के बाद प्राप्त होगी।

लव: रिलेशनशिप होने के बाद भी अकेलापन महसूस हो सकता है।

लकी कलर: ऑरेंज

हेल्थ: पीठ के दर्द की वजह से नींद पर असर हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1 December tarot rashifal, aaj ka rashifal, mangalwar ka taro rashifal, tarot horoscope for tuesday, tuesday rashifal


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

दिन की शुरुआत प्रेरक और जीवन प्रबंधन से जुड़े विचारों से की जाए तो दिनभर सकारात्मक फल मिल सकते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में असफलता और दुखों से बचने के सूत्र बताए हैं। इन्हें जीवन में उतारने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। चाणक्य का जन्म पाटलिपुत्र में 375 ईसा पूर्व हुआ था। उस समय बिहार के पटना शहर को ही पाटलिपुत्र कहा जाता था।

चाणक्य के समय में भारत अलग-अलग राज्यों में बंटा हुआ था। तब चाणक्य ने अपनी नीतियों से भारत को अखंड देश बनाया। चाणक्य अर्थशास्त्र और राजनीति के आचार्य थे। वे तक्षशिला में आचार्य थे। इनकी मृत्यु 283 ईसा पूर्व हुई थी।

जानिए चाणक्य की कुछ ऐसी नीतियां, जिन्हें अपनाने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
motivational quotes by chanakya for success and happiness, chanakya niti about success, quotes of chanakya


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मंगलवार, 1 दिसंबर से नया हिन्दी माह अगहन शुरू हो रहा है। इस माह में रोज सुबह पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। ये माह 30 दिसंबर तक रहेगा। अगहन मास में नदी स्नान का धार्मिक के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अगहन मास में ध्यान रखे गए नियमों से शरीर को स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। मौसमी बीमारियों से रक्षा होती है। इस माह का वातावरण स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा रहता है। वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु आती है। इस ऋतु में आसमान साफ हो जाता है और सूर्य की किरणें सीधे हम तक पहुंचती हैं। बारिश की वजह से वातावरण में फैली नमी सूर्य की रोशनी से खत्म हो जाती है।

सूर्य की पर्याप्त रोशनी से शरीर को भी स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगहन मास में सुबह नदी स्नान करने का विशेष महत्व है। सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने से ताजी हवा शरीर में स्फूर्ति का संचार करती है। इस प्रकार के वातावरण से कई शारीरिक बीमारियां अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं।

अगहन मास में शंख पूजा करने की परंपरा

इस महीने में शंख पूजा करने की परंपरा है। साधारण शंख को श्रीकृष्ण के पंचजन्य शंख की तरह मानकर उसकी पूजा की जाती है। शंख पूजा में इस मंत्र का जाप करना चाहिए-

त्वं पुरा सागरोत्पन्न विष्णुना विधृत: करे।

निर्मित: सर्वदेवैश्च पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते।।

तव नादेन जीमूता वित्रसन्ति सुरासुरा:।

शशांकायुतदीप्ताभ पाञ्चजन्य नमोऽस्तु ते॥

लक्ष्मी पूजा में शंख रखने का है विशेष महत्व

शंख को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। इसी वजह से लक्ष्मी पूजा में शंख को भी विशेष रूप से रखते हैं। लक्ष्मीजी के साथ ही शंख की पूजा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मान्यता है कि समुद्र मंथन से शंख भी प्रकट हुआ था।

अगहन मास में देर तक सोने से बचें

इस माह में सुबह जल्दी उठकर नदी में स्नान करने की परंपरा है। अगर किसी नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो अपने घर में ही नदियों का ध्यान करते हुए स्नान करना चाहिए। आप चाहें तो पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। ऐसे स्नान करने से घर पर ही तीर्थ स्नान के समान पुण्य प्राप्त हो सकता है।

इस माह में घर में क्लेश नहीं करना चाहिए। नशा न करें। माता-पिता का अनादर न करें और अपने काम ईमानदारी से करें। इन बातों का ध्यान रखने पर घर में सुख-शांति बनी रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aghan month starts from 1st December, significance of agahan month, hindu mythology about aghan month


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। साल 2020 की तीसरी तिमाही में दुनियाभर में स्मार्टफोन की कुल बिक्री 36.6 करोड़ हुई है, जो पिछले साल के इसी अवधि के मुकाबले 5.7 फीसदी कम है।

गार्टनर की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

वैश्विक रूप से अब तक स्मार्टफोन की कुल 40.1 करोड़ इकाइयां बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 8.7 फीसदी कम है।

22 फीसदी मार्केट शेयर के साथ सैमसंग इस सूची में पहले स्थान पर है, जबकि 14.1 फीसदी के साथ हुआवे दूसरे पायदान पर है।

4.44 करोड़ इकाइयों की बिक्री के साथ शाओमी पहली बार एप्पल को मात देकर तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है, जबकि 4.005 करोड़ इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरी तिमाही की सूची में एप्पल चौथे स्थान पर रहा है।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Global smartphone sales down 5.7% in third quarter: Gartner
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हैदराबाद, 30 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कोरोनावायरस के 593 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में सोमवार को कुल मामलों की संख्या 2,69,816 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

सरकार के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, तेलंगाना में सक्रिय मामले अब 10,022 हैं। पिछले 24 घंटों में 1,058 मरीज ठीक हुए, जिसके बाद रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 2,58,336 हो गई।

वहीं, 3 और मौतों के बाद मरने वालों की कुल संख्या 1,458 हो गई। देश की औसत मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत के मुकाबले राज्य में मृत्युदर 0.54 प्रतिशत है।

राज्य में इस दौरान 31,220 सैंपलों की जांच सरकारी लैब में 1,820 सैंपलों की जांच निजी लैब में की गई है।

ग्रेटर हैदराबाद में सबसे ज्यादा 119 नए मामले सामने आए, जबकि पास के रंगारेड्डी जिले में 61 मामले सामने आए।

एवाईवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
593 new Corona cases in Telangana, 1,058 corrected
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका कोरोनावायरस महामारी की मार झेल रहा है। यहां एक दिन में कोरोनावायरस के कुल 1 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकरी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के 13,384,650 मामलों और 266,875 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर बना हुआ है।

इसी बीच, अमेरिका में कोरोनावायरस से 50 लाख से अधिक रोगियों को देश के विभिन्न अस्पतालों से ठीक कर छुट्टी दे दी गई है।

एवाईवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 1 lakh cases of corona a day in America
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

इस्लामाबाद, 30 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में कोरोना के 70 प्रतिशत से अधिक मामले यहां के पांच शहरों लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, पेशावर और करांची से हैं। यह जानकरी देश के नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने अपने नवीनतम अपडेट में दी।

एनसीओसी के अनुसार, पाकिस्तान में अबतक कोरोना के 395,185 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अब तक 339,810 लोगों इस महामारी से रिकवर हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 7985 है।

एनसीओसी की रविवार को हुई बैठक में, यह भी पता चला कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर में कोरोना का सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 24.85 प्रतिशत है। इसकेबाद हैदराबाद में 22.18, करांची में 18.96, मुजफ्फराबाद में 17.95, पेशावर में 11.12, क्वेटा में 8.84, रावलपिंडी में 6.80, गिलगिट में 6.77 और लाहौर में 4 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर है।

इस महामारी से मरने वालों में 71 प्रतिशत पुरुष हैं। इनमें से भी 76 प्रतिशत 50 से अधिक उम्र के व्यक्ति हैं।

एनसीओसी के अनुसार, देश की मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। जबकि इसका वैश्विक औसत 2.33 प्रतिशत है।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 70 percent of Kovid cases in Pakistan from five cities
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मेक्सिको सिटी, 30 नवंबर (आईएएनएस)। मेक्सिको में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमण के 6,388 नए मामले सामने आए, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 1,107,071 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान इस वायरस से 196 मरीजों की मौत हुई, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 105,655 तक पहुंच गई।

मेक्सिको में कोरोनावायरस का पहला मामला 28 फरवरी को दर्ज किया गया था।

यहां दिसंबर में कोरोनावायरस वैक्सीन लांच होने की संभावना है, अगर सारी अनुमति मिल जाती है तो।

एवाईवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
6,388 new cases of corona in Mexico.
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सोल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने क्लोई सर्वबोट के नाम से अपने इंडोर रोबोट के लिए ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें तीन ड्रॉअर्स होंगे, जिसमें 15 किलोग्राम तक के सामान को कैरी कर रिमोट कंट्रोल के बिना अपने गंतव्य तक पहुंचाया जा सकेगा।

कंपनी ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि एलजी साइंस पार्क के भीतर लोकल स्टोर चेन जीएस25 द्वारा संचालित दुकानों में सुविधा के मद्देनजर क्लोई सर्वबोट की मदद से उपभोक्ताओं तक उत्पादों की डिलीवरी की जाएगी।

कंपनी की तरफ से इससे पहले सोल नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में रोबोट असिस्टेंट की तैनाती की जा चुकी है, जहां ये तमाम उपकरण, ब्लड सैंपल, प्रेसक्रिप्शन सहित कई अन्य सामानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाते हैं, जिससे यहां के कर्मियों पर अतिरिक्त काम का बोझ नहीं पड़ता और वे अपने मरीजों को ज्यादा से ज्यादा वक्त दे पाते हैं।

एलजी ने कहा कि लंच बॉक्स, सैंडविच, ड्रिंक्स पहुंचाने के लिए ये रोबोट बेसमेंट से लेकर नौवें माले तक खुद-ब-खुद लिफ्ट में चढ़ने व उतरने में सक्षम हैं।

जेडडीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर्स काकाओ टॉक चैट ऐप के इस्तेमाल से अपना ऑर्डर दे सकेंगे, जिसके बाद स्टोर के कर्मचारी ऑर्डर के हिसाब से रोबोट के ड्रॉअर्स में सामान रख देंगे और डेस्टिनेशन को इन्पुट कर देंगे।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
LG Starts Trial on Robots for Indoor Delivery Service
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

बीजिंग, 30 नवंबर (आईएएनएस)। चीन की चांगई-5 प्रोब आकाशमंडल से देश के नमूनों का पहला संग्रहण करने के लिए चंद्रमा पर लैंडिंग की तैयारी में है। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (सीएनएसए) के हवाले से बताया कि स्पेसक्राफ्ट के लैंडर-एसेन्डर संयोजन को सोमवार सुबह 4.40 बजे (बीजिंग समय) उसके ऑर्बिटर-रिटर्नर संयोजन से अलग कर दिया गया।

बीते 24 नवंबर को लॉन्च किया गया चांगई -5 चीन के एयरोस्पेस इतिहास के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह 40 से अधिक वर्षों के लिए दुनिया का पहला चंद्रमा-नमूना मिशन है।

सीएनएसए ने कहा कि स्पेसक्राफ्ट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और जमीनी नियंत्रण के साथ संचार सामान्य है।

लैंडर-एसेन्डर संयोजन चंद्रमा पर सहज लैंडिंग निष्पादित करेगा और स्वचालित नमूना लेगा।

ऑर्बिटर-रिटर्नर चंद्र सतह से लगभग 200 किलोमीटर ऊपर की परिक्रमा जारी रखेगा और एसेंडर के साथ मिलन स्थल और डॉकिंग की प्रतीक्षा करेगा।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
China's Changai-5 probe in preparation for landing on moon
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सैन फ्रांसिस्को, 30 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में ब्लैक फ्राइडे और थैंक्सगिविंग जैसे दिवसों को मनाए जाने के बाद अब बारी साइबर सोमवार की है, जिसमें लोग जमकर ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

अडोबी एनालिस्ट के मुताबिक, साइबर सोमवार के बाकी दिवसों के मुकाबले काफी बड़े पैमाने पर मनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें ई-कॉमर्स में लेनदेन के 11.2 अरब डॉलर से 13 अरब डॉलर के बीच होने की उम्मीद जताई जा रही है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर सोमवार में आपके पसंदीदा रिटेलर्स की तरफ से आपको कई लुभावने ऑफर मिलेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर खिलौने तक की श्रेणी में काफी अच्छी छूट दी जाएगी।

एमेजॉन, बेस्ट बाय, वॉलमार्ट मैसी सहित कई कंपनियों की तरफ से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर आकर्षक ऑफर्स मिल रहे हैं।

एंड्रॉयड डिवाइसों पर सबसे अच्छे ऑफर मिल रहे हैं, जिसमें गूगल, सैमसंग, वनप्लस सहित कई कंपनियों के नए मॉडल शामिल हैं।

इससे पहले, अमेरिका में उपभोक्ताओं ने ब्लैक फ्राइडे सेल में 9 अरब डॉलर खर्च किए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 21.6 फीसदी अधिक है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Electronics, phones are being given huge discounts on Cyber Monday
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

प्रयागराज, 30 नवंबर (आईएएनएस)। प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वो इस संस्थान में इस पद को संभालने वाली पहली महिला कुलपति बन गई हैं।

वह विश्वविद्यालय की तीसरी स्थायी कुलपति हैं।

श्रीवास्तव 1989 में विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग में व्याख्याता के रूप आई थी। उस समय, गृह विज्ञान, जैव रसायन विभाग का एक हिस्सा था।

उनके प्रयासों के कारण, गृह विज्ञान विभाग को वर्ष 2002 में एक नया भवन मिला और उन्हें इसका प्रमुख बनाया गया।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Allahabad University gets first female vice-chancellor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डे ब्लासियो और स्कूल चांसलर रिचर्ड ए. केरंजा ने अधिक कठोर परीक्षण वाले प्रोटोकॉल के साथ स्कूलों को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा की है।

3-के और प्री-के प्रोग्राम वाले छात्र, साथ ही ग्रेड-के से ग्रेड-5 के छात्र जिन्होंने स्कूल आने का विकल्प चुना है, वे 7 दिसंबर को स्कूल बिल्डिंगों में फिर से पढ़ने के लिए पहुंचेंगे। वहीं विकलांग छात्रों वाले स्कूल 10 दिसंबर से खुलेंगे। वहीं मिडिल और हाई स्कूल फिलहाल ऑनलाइन तरीके से ही पढ़ाई जारी रखेंगे।

डी ब्लासियो ने कहा, हमारी इमारतों को फिर से खोलने के लिए कोविड-19 से निकलना सबसे जरूरी है। यही कारण है कि हम सुरक्षा और स्वास्थ्य उपायों पर दोहरी मार कर रहे हैं ताकि हमारे बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल आ सकें। अपने बच्चों को स्कूल की इमारतों में वापस लाना सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है, इसी से हम उनकी भलाई कर सकते हैं।

7 दिसंबर को स्कूलों में आने के लिए सभी छात्रों और कर्मचारियों को परीक्षण के लिए एक सहमति फॉर्म की जरूरत होगी। अभिभावक न्यूयॉर्क सिटी स्कूल्स अकाउंट के जरिए ऑनलाइन सहमति पत्र भर सकते हैं या फॉर्म पर हस्ताक्षर करके पहले दिन स्कूल ला सकते हैं।

योजना के अनुसार, स्कूल हर हफ्ते 5 दिन लगेंगे। अब तक 3 लाख छात्रों ने स्कूल आकर पढ़ने में रुचि दिखाई है।

बता दें कि रविवार शाम तक न्यूयॉर्क सिटी में कोरोनावायरस के कारण 24,268 मौतें और 3,07,181 मामले दर्ज हो चुके थे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New York announced the reopening of public schools
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सोल, 30 नवंबर (आईएएनएस)। सैमसंग के ट्रिपल फोल्डिंग स्क्रीन और रोलेबल डिस्प्ले के साथ नए डिवाइसों पर काम करने की संभावना जताई जा रही है।

जीएसएम एरिना की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज तकनीकी कंपनी ने फिलहाल अपने डिस्प्ले ब्लॉग में एक अवधारणा के रूप में डिजाइनों का खुलासा किया है।

पहली ड्रॉइंग में एक ट्री-फोल्डिंग डिस्प्ले गैलेक्सी फोल्ड की तस्वीर देखने को मिल रही है। नए डिवाइस में एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए फोल्ड करने की जरूरत को ही हटा दिया जाएगा क्योंकि इसे इसके अनफोल्ड फुटप्रिंट के एक तिहाई तक मोड़ा जा सकेगा।

कंपनी ने एक और डिवाइस पर काम करने की ओर इशारा किया है, जो कि एक रोलेबल डिस्प्ले गैजेट है। इस प्रोडक्ट की बॉडी लंबे बेलनाकार रूपी होगी, जिसे मोड़ कर डिस्प्ले तक आने की सुविधा होगी।

इस नई ट्री-फोल्डिंग डिवाइस की अवधारणा लेट्सगोडिजिटल की है। इसे एक स्लाइड आउट की-बोर्ड के साथ पेश करने की संभावना है, जिसका इस्तेमाल कई अलग-अलग पोजीशन में किया जा सकेगा।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung is working on triple folding screen, rollable display
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क सिटी में कोविड-19 संक्रमण की दर सात दिन के औसत में 3.9 प्रतिशत से ऊपर चली गई है। इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा 3.64 प्रतिशत तक था।

यहां के मेयर बिल डी ब्लासियो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

उनके इस ट्वीट के हवाले से सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, चूंकि हम कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और अपने शहर में गतिविधियों को पुन: चालू कर रहे हैं इसलिए हमें तथ्यों और आकंड़ों का पूरा ख्याल रखना है।

यहां पिछले हफ्ते ही संक्रमण ने तीन फीसदी तक की बढ़त हासिल की थी और तब से इस दर में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस नई बढ़त को यहां की महानगरपालिका सरकार ने महामारी की दूसरी लहर के रूप में पहचाना है।

डी ब्लासियो ने रविवार को यहां फिर से प्राथमिक विद्यालयों को खोलने की सार्वजनिक घोषणा की है। यह फैसला कोविड-19 से उबरने के एक प्रयास के मद्देनजर लिया गया है।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid infection rate above 3.9 percent in New York City: Mayor
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई, 30 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में 31 दिसंबर तक कोविड-19 लॉकडाउन बढ़ा दिया है, हालांकि कुछ निश्चित छूटों को भी शामिल किया है।

यहां जारी एक बयान में, पलानीस्वामी ने कहा कि कोरोनोवायरसफैलने से रोकने के लिए मेडिकल, लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और जिला कलेक्टरों के साथ चर्चा के आधार पर, कोविड-19 लॉकडाउन को 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।

पलानस्वामी के अनुसार, कोविड-19 कन्टेनमेंट जोन्स को छोड़कर निम्नलिखित छूट मौजूदा राहतों के साथ लागू होती हैं :

- सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत अंतिम वर्ष और चिकित्सा पाठ्यक्रम (स्नातक और स्नातकोत्तर के तहत)।

- पहले वर्ष के लिए शैक्षणिक वर्ष के कॉलेज के छात्रों की कक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी।

- प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए स्विमिंग पूल को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन में खुलने की अनुमति दी जाएगी।

- मरीना और अन्य समुद्र तट 12 दिसंबर से जनता के लिए खुलेंगे जो कि कोरोनोवायरस एसओपी के अधीन है।

- प्रदर्शनी हॉल को एसओपी का पालन करने के बाद व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ही खुलने की अनुमति दी जाएगी।

- इनडोर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मंडली में 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ अनुमति दी जाएगी और मंगलवार से 31 दिसंबर तक 200 व्यक्तियों से अधिक नहीं होने की अनुमति है। जिला कलेक्टरों और ग्रेटर चेन्नई पुलिस (चेन्नई मीटिंग्स के लिए) से अनुमति आवश्यक है।

- कोरोनावायरस प्रसार के आधार पर, आउटडोर मीटिंग्स की अनुमति तय की जाएगी।

- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा अन्य राज्यों से तमिलनाडु आने वालों के लिए ई-पंजीकरण की मौजूदा प्रणाली जारी रहेगी।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Lockdown extended till 31 December due to Corona in Tamil Nadu
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लंदन, 30 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को घोषणा की है कि चीनी टेक्नॉलॉजी दिग्गज हुआवेई सितंबर 2021 से देश में अपने 5जी उपकरण स्थापित नहीं कर पाएगी।

डिजिटल, संस्कृति, मीडिया और खेल विभाग ने कहा कि अपने पहले के फैसले के अनुसार, यूके कैरियर्स अब सितंबर 2021 से हुआवेई उपकरण देश में स्थापित नहीं कर पाएंगे।

सीएनईटी की रिपोर्ट के अनुसार, यूके सरकार ने एक रोडमैप तैयार किया है जिसके तहत 2027 तक देश के 5जी नेटवर्क से हुआवेई समेत सभी उच्च जोखिम वाले विक्रेताओं द्वारा बनाए गए सभी दूरसंचार उपकरणों को हटा दिए जाएंगे।

इस साल जुलाई में यूके सरकार ने अगले साल से 5जी के लिए नए हुआवेई किट की खरीद पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी और कहा था कि 2027 के अंत तक इसके उपकरण 5जी नेटवर्क से पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे।

टेलिकॉम ऑपरेटर्स के पास 5जी इंफ्रास्ट्रक्च र से 2 बिलियन पाउंड की अनुमानित कीमत पर इसकी मौजूदा तकनीक को हटाने के लिए 7 साल का समय है। टेलीकम्युनिकेशन वेंडर के खिलाफ यह प्रतिबंध लगाने का निर्णय अमेरिकी प्रतिबंधों के प्रभाव पर नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (एनसीएससी) की सलाह के बाद लिया गया है। अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (एफससी) ने चीनी दूरसंचार कंपनियों, हुआवेई और जेडटीई को अमेरिका के संचार नेटवर्क के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा जोखिम के तौर पर बताया है।

हुआवेई ने इस निर्णय को ब्रिटेन में मोबाइल फोन उपयोगकर्ता के लिए बुरी खबर कहा है। अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर अपने व्यवसाय को बनाए रखने में संघर्ष कर रही हुआवेई ने अपनी हॉनर स्मार्टफोन बिजनेस की चीन की कुछ संपत्तियों को इसी महीने बेचने की घोषणा की है, जिनकी कीमत लगभग 15 बिलियन डॉलर हो सकती है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UK bans Huawei 5G Telecom from September 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 38,772 नए मामले सामने आने और 443 मौतें होने के साथ, इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 94,31,692 हो गई है, जबकि अब तक 1,37,139 लोग इस वायरस से जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानाकरी सोमवार को दी।

वर्तमान में कोविड-19 के 4,46,952 सक्रिय मामले हैं, जबकि 8,84,76,00 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि रिकवरी दर 93.81 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

इसने कहा, भारत में प्रति 10 लाख की आबादी पर वैश्विक जनसंख्या के लिहाज से ( वर्तमान में 99) संक्रमण से मौत सबसे कम है। कम मृत्यु दर सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों से दैनिक मृत्यु संख्या 500 से कम हो गई है।

महाराष्ट्र 1,820,059 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावति राज्य बना हुआ है, यहां 92,062 सक्रिय मामले हैं और कोरोना से 47,071 मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक नए मामलों में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का योगदान है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62,670,153 हो गई है जबकि दुनिया में 1,458,360 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
38,000 new cases of corona in India, total number crosses 94.3 lakh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget