October 2020

लखनऊ, 1 नवंबर (आईएएनएस)। गोरखपुर के निलंबित बाल रोग विशेषज्ञ कफील खान ने अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से संपर्क किया है ताकि उनके निलंबन को रद्द किया जा सके।

खान, जो हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत आरोपों से छूटे हैं, ने कहा कि अदालत से क्लीन चिट मिलने के बावजूद और सरकार द्वारा कराई गई नौ जांचों में उनके खिलाफ चिकित्सा लापरवाही या भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला है फिर भी वह तीन साल से निलंबित हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति में व्यवधान के कारण लगभग 60 बच्चों की मौत के बाद खान को अगस्त 2017 में निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, बीआरडी ऑक्सीजन त्रासदी में आरोपी अन्य डॉक्टरों को बहाल कर दिया गया था।

आईएमए के महासचिव आर.वी. असोकन ने संवाददाताओं को बताया कि एसोसिएशन ने पिछले साल प्रधानमंत्री को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा था, क्योंकि यह एक पेशे का मामला है।

असोकन ने कहा, यह मामला राज्य सरकार से जुड़ा है। हमने अपने राज्य निकाय से इसे देखने और खान की बहाली के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क करने को कहा है क्योंकि खान सभी आरोपों से मुक्त हो गए हैं।

खान ने आईएमए को लिखे अपने पत्र में कहा, भले ही भारत की सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि निलंबन 90 दिनों से अधिक नहीं होना चाहिए, लेकिन 22 अगस्त से बीआरडी ऑक्सीजन त्रासदी के बाद से मैं 1,155 दिनों से निलंबित हूं।

खान ने दावा किया कि वह आदित्यनाथ सरकार को 25 पत्र लिख चुके हैं जिसमें उनसे अनुरोध किया गया कि वे उन्हें कोरोना वॉरियर के रूप में काम करने दें, लेकिन उन्हें कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dr. Kafeel Khan sought help from IMA for restoration
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। भारत में कोविड-19 के 46,963 नए मामले सामने आए हैं, जिनके साथ रविवार को देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 81,84,082 हो गया। वहीं पिछले 24 घंटों में संक्रमण से और 470 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनके साथ मृत्यु संख्या 1,22,111 हो गई है।

दर्ज किए गए कुल मामलों में से 5,70,458 अभी भी सक्रिय हैं, जबकि 74,91,513 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में रिकवरी दर 91.54 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र 16,78,406 मामलों के साथ सबसे खराब स्थिति वाला राज्य बना हुआ है, इसमें 43,911 मौतें भी शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली का स्थान है।

वहीं राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में 5,061 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जिनके साथ कुल मामले 3.86 लाख से अधिक हो गए। वहीं और 41 मौतों के साथ यहां लोगों की मृत्यु की संख्या 6,511 तक पहुंच गई है।

दिल्ली संक्रमण की तीसरी लहर से जूझ रही है, जिसके कारण पिछले चार दिनों में रोजाना 5,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने शनिवार को 10,91,239 नमूनों का परीक्षण किया, जिनके साथ अब तक कुल 10,98,87,303 नमूनों के परीक्षण किए जा चुके हैं।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
47 thousand new cases of Kovid in India, total figures reached 81.8 lakh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

अलीगढ़ (उप्र), 1 नवंबर (आईएएनएस)। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) मेडिकल कॉलेज में कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए एक हजार स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया है। ये ट्रायल 14 नवंबर से शुरू होकर जनवरी के अंत तक जारी रहेंगे।

एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी) में बड़े पैमाने पर आयोजित हो रहे क्लीनिकल ट्रायल का उद्देश्य हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के नेतृत्व वाले कोविड-19 वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभाव का मूल्यांकन करना है।

इसे लेकर एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि जेएनएमसी ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से अनुमति लेने के बाद ट्रायल्स की तैयारी बढ़ा दी है। मंसूर ने क्लिनिकल ट्रायल में भाग लेने के लिए सभी आयु वर्ग और सामाजिक-आर्थिक स्तर के स्वयंसेवकों से अपील की और कहा, परीक्षण या अध्ययन में स्वेच्छा से हिस्सा लेना आपको इलाज और उपचार के बेहतर विकल्प विकसित करने में योगदान करने का मौका देता है। इसमें विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को आमंत्रित किया जाता है ताकि वैक्सीन के जरिए महामारी को समाप्त करने में मदद मिले।

जेएनएमसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा, क्लीनिकल ट्रायल्स के प्रबंधन के लिए डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और वकीलों की एक समिति गठित की गई है।

पहले के क्लीनिकल ट्रायल्स में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी का उत्पादन देखा जाएगा, जबकि बाद के चरणों के परीक्षणों में यह मूल्यांकन होगा कि क्या वास्तव में टीका लोगों को बीमार होने से बचाता है।

जेएनएमसी कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए अगस्त से प्लाज्मा थेरेपी भी कर रहा है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 vaccine trial to be held at AMU from November 14
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

पेरिस, 1 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच 24 घंटे की अवधि में 35,641 नए कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, महामारी की शुरुआत के बाद से देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 1,412,709 हो गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार का आंकड़ा शुक्रवार के 49,215 की तुलना में काफी कम था और 25 अक्टूबर को दैनिक मामले 52,010 रिकॉर्ड दर्ज किए गए थे।

वहीं और 223 लोगों की सांस की बीमारी से मृत्यु होने के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 36,788 हो गया।

इसके अलावा, फ्रांस के अस्पताल में कुल 23,036 कोविड-19 रोगियों का उपचार चल रहा है, वहीं 860 दैनिक वृद्धि दर्ज किए जा रहे हैं।

इनमें से 3,452 रोगी आईसीयू में हैं, जिनमें हर दिन 75 मरीज बढ़ रहे हैं।

वहीं फ्रांस में शुक्रवार से महामारी को नियंत्रित करने के लिए आंशिक राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाया जा चुका है।

फ्रांस में लोग अब सिर्फ काम, स्वास्थ्य आपातकाल, आवश्यक पारिवारिक जरूरतों या घर के पास कम व्यायाम के लिए बाहर जा सकते हैं।

बार, कैफे, जिम और रेस्तरां सहित गैर-आवश्यक दुकानें बंद हैं।

फ्रांसीसी सरकार को उम्मीद है कि एक महीने के लॉकडाउन में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में 5,000 तक कम होंगे।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
35,641 new cases of Kovid-19 were reported in France.
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

लिस्बन, 1 नवंबर (आईएएनएस) पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने मंत्रिपरिषद की सात घंटे की बैठक के बाद देश में कोविड-19 मामलों की वृद्धि को रोकने के लिए नए प्रतिबंधात्मक उपायों की घोषणा की है। यह उपाय 15 नवंबर तक जारी रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोस्टा ने कहा कि नए उपायों को 4 नवंबर से 121 नगरपालिकाओं में लागू किया जाएगा। यहां पिछले 14 दिनों में प्रति 100,000 निवासियों पर 240 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने शनिवार को कहा, अगर हमें कुछ नहीं करना है, तो हमें घर पर रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि खरीदारी, शारीरिक गतिविधि या बुजुर्गों और विकलांग लोगों को सहायता प्रदान करने लिए लोगों को इन उपायों से राहत मिलेगी।

सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और सर्विस साथ ही शॉपिंग सेंटरों का रात 10 बजे बंद होना अनिवार्य है और रेस्तरां 10.30 बजे की सीमा तक अधिकतम छह लोगों को प्रति टेबल (पारिवारिक समूहों को छोड़कर) की अनुमति दे सकते हैं।

जोखिम वाले क्षेत्र माने गए 121 नगरपालिकाओं में मेलों, समारोहों, और अन्य कार्यक्रमों के लिए पांच से अधिक लोगों के शामिल होने की मनाही है, वहीं ये पांच लोग भी एक ही परिवार के होने आवश्यक हैं, अन्यथा ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाएगी।

एक ओर जहां दुनिया महामारी से जीतने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं फ्रांस, चीन, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अन्य देश वैक्सीन के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार, 29 अक्टूबर तक दुनिया भर में 201 कोविड-19 कैंडिडेट वैक्सीन विकसित कर रहे थे, वहीं उनमें से 45 क्लिनिकल ट्रायल में थे।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New guidelines issued to stop the second wave of epidemic in Portugal
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

वाशिंगटन, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में अब कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4.6 करोड़ के करीब पहुंच गई है। वहीं अब तक इस घातक वायरस के कारण 11,93,860 मौतें हो चुकी हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रविवार सुबह तक दुनिया में 4,59,60,780 मामले और 11,93,859 मौतें दर्ज हो चुकी थीं।

91,16,186 मामलों और 2,30,345 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में शीर्ष पर है। वहीं 81,37,119 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, यहां मरने वालों की संख्या 1,21,641 हो चुकी है। 55,35,605 मामलों के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है लेकिन मौतों की संख्या में यह दुनिया में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 1,59,884 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद दुनिया में अधिकतम मामलों की संख्या वाले देशों में रूस (16,06,267), फ्रांस (14,12,709), स्पेन (11,85,678), अर्जेंटीना (11,57,179), कोलम्बिया (10,53,122), यूके (10,14,793), मेक्सिको (9,18,811), पेरू (9,00,180), दक्षिण अफ्रीका (7,25,452), इटली (6,79,430), ईरान (6,12,772), जर्मनी (5,31,790), चिली (5,10,256) और इराक (4,72,630), हैं।

वहीं 10 हजार से ज्यादा मौतों वाले देशों में मेक्सिको (91,289), ब्रिटेन (46,645), इटली (38,618), फ्रांस (36,826), स्पेन (35,878), ईरान (34,864), पेरू (34,411), कोलम्बिया (31,421), अर्जेंटीना (31,002), रूस (27,787), दक्षिण अफ्रीका (19,276), चिली (14,207), इंडोनेशिया (13,869), इक्वाडोर (12,670), बेल्जियम (11,452), इराक (10,910), जर्मनी (10,483), तुर्की (10,252) और कनाडा (10,187) हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases in the world close to 4.6 crore: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

चेन्नई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. दोरिक्कन्नु का कोविड-19 से शनिवार की देर रात निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी कावेरी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अरविन्दन सेल्वराज ने यहां जारी एक बयान में कहा, बेहद दुख के साथ हम यह जानकारी दे रहे हैं कि कृषि मंत्री थिरू आर. दोरिक्कन्नु का 31.10.2020 को रात 11:15 बजे निधन हो गया।

इससे पहले शनिवार को सेल्वराज ने कहा था कि दोरिक्कन्नु के महत्वपूर्ण अंगों की कार्यक्षमता में गिरावट आ रही है और वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।

पापनासम विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए मंत्री को सांस लेने में गंभीर समस्या होने के बाद 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिर उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था। मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए सलेम की यात्रा करने के दौरान दोरिक्कन्नु ने तबियत खराब होने की शिकायत की थी।

मंत्री को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सेल्वराज ने कहा था, उन्हें कई अन्य बीमारियां भी हैं। वर्तमान में वह ईसीएमओ और वेंटिलेटर पर हैं।

दिवंगत मंत्री पहली बार 2006 में तमिलनाडु विधानसभा की पापनासम सीट से निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे थे और इसके बाद वे 2011 और 2016 के चुनावों में भी जीते। 2016 में उन्हें दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने पहली बार मंत्री पद दिया था।

इससे पहले डीएमके के विधायक जे. अन्बझगन का 10 जून, 2020 को कोविड से निधन हो गया था।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tamil Nadu Agriculture Minister dies from Kovid-19
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

मॉस्को, 1 नवंबर (आईएएनएस)। रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावयरस के 18,140 नए मामले सामने आने के बाद, देश में कुल मामलों की संख्या 1,618,116 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस बीच रूस में कोविड-19 से 334 लोगों की मौत हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 27,990 हो गई।

सबसे ज्यादा मामले मॉस्को शहर में दर्ज किए गए। यहां एक दिन में 4,952 नए मामले सामने आए, जिसके बाद मॉस्को में कुल मामलों की संख्या 424,148 हो गई।

देश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1,215,414 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। यहां एक दिन में 14,854 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

अभी तक रूस में 6 करोड़ से ज्यादा सैंपल की जांच की जा चुकी है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
18,140 new cases of corona registered in Russia
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

2020 के अंतिम दो महीने नवंबर और दिसंबर में विवाह के बहुत कम मुहूर्त हैं। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन विवाह आदि शुभ कर्म फिर से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 11 दिसंबर तक ही विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहेंगे। क्योंकि, 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस माह में विवाह के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। दिसबंर के बाद अप्रैल में विवाह के मुहूर्त रहेंगे।

नवंबर में 2 और दिसंबर में 5 मुहूर्त
25 नवंबर को देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन विवाह का मुहूर्त है। देश के कई हिस्सों में इसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए इस दिन विवाह और हर तरह के मांगलिक काम इस दिन कर लिए जाते हैं। लेकिन ग्रंथों में इसे अबूझ मुहूर्त नहीं कहा गया है। इस बार नवंबर में 25 और 30 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद दिसंबर में 1, 7, 8, 9 और 11 तारीख को विवाह के मुहूर्त रहेंगे।

अगले साल अप्रैल में रहेगा पहला मुहूर्त
इस साल 15 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में आ जाने से खर मास शुरू हो जाएगा। जो कि अगले साल 14 जनवरी तक रहेगा। खरमास में विवाह के लिए मुहूर्त नहीं होते हैं। इसके बाद 19 जनवरी को गुरु तारा अस्त हो जाएगा और 16 फरवरी तक अस्त ही रहेगा। इस दौरान भी विवाह के लिए मुहूर्त नहीं रहेंगे। फिर 16 फरवरी से 17 अप्रैल तक शुक्र तारा अस्त रहेगा। इस कारण 11 दिसंबर के बाद अगले 4 महीने तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं रहेंगे। इस तरह अगले साल 22 अप्रैल को पहला विवाह मुहूर्त रहेगा।

साल 2020 और विवाह मुहूर्त
इस साल जनवरी और फरवरी में ही ज्यादातर विवाह हुए हैं। मार्च में होलाष्टक के कारण मुहूर्त नहीं थे। इसके बाद कोरोना के चलते मई तक बहुत ही कम शादियां हुई। फिर अनलॉक शुरू होने के बाद 31 मई से 8 जून तक शुक्र तारा अस्त होने से मुहूर्त नहीं थे। जून में सिर्फ 7 दिन मुहूर्त थे। इसके बाद 1 जुलाई को एकादशी पर देवशयन हो गया और चातुर्मास लग गया। अधिक मास की वजह से इन 5 महीनों में कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। अब सीधे 25 नवंबर से ही विवाह और अन्य मांगलिक काम शुरू होंगे।

ये भी पढ़ें

1. अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

2. लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

3. प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

4. चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

5. गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

6. प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
shubh Muhurat for marriage in November and December, devuthani ekadashi 2020, kharmas 2020, surya in Sagittarius


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
November Calender: When is Diwali in 2020, Pujan Muhurt, When in IPL Final


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

विचार- अकेली स्त्री असुरक्षित क्यों है? ये सवाल हमेशा उठता रहा है। क्या दोष समाज का है, क्या न्याय व्यवस्था ढीली है या अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं? स्त्री की देह पुरुषों के लिए केवल आकर्षण ही नहीं, अधिकार और अपराध का विषय भी बनता जा रहा है।

कहानी- सीताजी ने जब पंचवटी में सोने का हिरण देखा, तो वो तो इतना जानती थी कि ये तो अद्भुत है और जीवन में इससे पहले हिरण का ऐसा रूप नहीं देखा। हालांकि, वह हिरण नहीं, रावण का मामा मारीच था। जो रावण के कहने पर वेश बदलकर आया था।

सीताजी ने अपने पति श्रीराम से कहा मुझे ये हिरण ला दीजिए। राम ने एक बार समझाया भी, आप मेरे साथ अयोध्या से सबकुछ छोड़कर आई हैं। तो फिर इस स्वर्ण मृग के प्रति आपका आकर्षण क्यों है? लेकिन, सीता कोई तर्क सुनने को तैयार नहीं थीं। स्वर्ण मृग का आकर्षण ही ऐसा था। उन्होंने श्रीराम से कहा कि आप कैसे भी ये मृग मेरे लिए ले आइए।

राम समझ गए कि अपनी पत्नी की इस जिद को पूरा करना ही पड़ेगा और वे दौड़ पड़े। लक्ष्मण को छोड़ गए, सीता की रक्षा के लिए। उधर उन्होंने जब मारीच को तीर मारा तो मारीच ने राम की आवाज में लक्ष्मण को पुकारा। सीता ने लक्ष्मण पर दबाव बनाया कि आप जाकर देखिए आपके भाई संकट में हैं।

न चाहते हुए भी लक्ष्मण चले गए और पीछे से रावण आ गया। रावण ने साधु का वेश बनाया था। सीता से आग्रह किया कि तुम्हें आश्रम की सीमा से बाहर आना पड़ेगा और सीता आई और उनका हरण हो गया।

यहां सीता ने हरण के बाद जो संवाद बोला वह ये था कि यदि रावण तुम साधु के वेश में नहीं होते तो तुम मेरा हरण नहीं कर सकते थे। मैं स्त्री होकर पुरुष के प्रत्येक स्वरूप का मान करती हूं। और तुम पुरुष होकर स्त्री का सम्मान नहीं करते।

सबक- स्त्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए केवल बल की जरूरत नहीं है। छल से भी उन्हें सावधान रहना चाहिए। स्त्रियां घर में हों या बाहर, अतिरिक्त सावधानी रखिए। ऐसी अतिरिक्त सावधानी पुरुषों को रखने की जरूरत पड़ती, लेकिन स्त्री देह का गठन ऐसा है, अगर इसमें सावधानी नहीं रखी गई तो रावण जैसे अपराधी को अवसर मिल जाता है।

ये भी पढ़ें

कार्तिक मास आज से - जीवन के तीन खास पहलुओं को पूरी तरह से जीने का महीना है कार्तिक, दीपावली के पांच दिन पांच भावनाओं के प्रतीक हैं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aaj ka Jeevan Mantra by Pandit Vijay Shankar Mehta, Why is a single woman insecure in society?, facts of ramayana, story of sita haran, shriram and ravan,


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1 नवंबर, रविवार को व्यातिपात और कालदंड नाम के 2 अशुभ योग बन रहे हैं। इनकी वजह से 6 राशियों के लिए महीने का पहला दिन ठीक नहीं रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा। इन 6 राशि वाले लोगों के लिए छुट्टी का दिन ठीक नहीं है। दिनभर तनाव हो सकता है। फालतू खर्चे होने की आशंका है। विवाद और कामकाज में रुकावट आने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मेष, कर्क, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। इन 6 राशियों को सितारों का साथ मिल सकता है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बनेगी। तथा समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा।
नेगेटिव- परंतु खर्चों की अधिकता रह सकती है जिसकी वजह से बजट भी कुछ गड़बड़ा जाएगा। कोई दुखद समाचार मिलने से आत्मविश्वास तथा कार्य क्षमता में भी कमीं आएगी। घर में भी नकारात्मक माहौल रह सकता है।
व्यवसाय- वर्तमान व्यवसायिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए कुछ नई योजनाएं बनेंगी। इस समय बहुत ही उचित ग्रह स्थिति बनी हुई है, इसलिए इन योजनाओं को तुरंत ही क्रियान्वित करें। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। घर के माहौल को खुशनुमा बनाने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
स्वास्थ्य- एसिडिटी तथा ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

वृष - पॉजिटिव- आज आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे हो सकते हैं इसलिए प्रयासरत रहें। साथ ही बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। और आप श्रेष्ठ अभिभावक भी साबित होंगे।
नेगेटिव- किसी संबंधी या पड़ोसियों के साथ किसी तरह के भी वाद-विवाद में ना पड़ें। बेहतर होगा कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें। धन निवेश संबंधी कार्यों को भी करने से पहले उसकी पॉलिसी को अच्छे से समझ लें। क्योंकि लापरवाही की वजह से नुकसान भी हो सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में गति लाने के लिए कुछ नई नीतियां बनाना जरूरी है। हालांकि वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से व्यापार मंद ही हैं। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- परिवार जनों के साथ शॉपिंग करना तथा उनके साथ समय बीताना आपसी संबंधों को अधिक मधुर और खुशनुमा बनाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु सावधानी बरतना भी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली अंक- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन - पॉजिटिव- घर में कोई विवाह या सगाई संबंधी मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजनाएं बनेंगी। तथा खुशी भरा वातावरण व्याप्त रहेगा। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे। बड़े बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई नकारात्मक बात अचानक उठने से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। बेहतर होगा कि धैर्य व संयम से परिस्थितियों को शांत रखने की कोशिश करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति भी ध्यान अवश्य दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। परंतु अपने स्वभाव को नियंत्रित रखना अति आवश्यक है क्योंकि जल्दबाजी व गुस्से की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। ऐसी ही सावधानी नौकरीपेशा लोगों को अपने ऑफिस में भी रखने की आवश्यकता है।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर की समस्याओं को समय पर सुलझाने से घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपना रूटीन चेकअप अवश्य करवा लें। किसी प्रकार की एलर्जी या रक्त संबंधी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी विशेष कार्य के प्रति आपकी लगन व मेहनत के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। घर में किसी धार्मिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवा वर्ग कोई उपलब्धि मिलने से गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव- पुश्तैनी जायदाद से संबंधित कार्यों में कुछ विलंब उत्पन्न हो सकता है। परंतु निराश ना हो क्योंकि काम शांतिपूर्ण तरीके से अवश्य निपट जाएगा। कोई भी पुरानी नकारात्मक बात अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में आज विशेष ध्यान दें। क्योंकि इनसे अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। तथा सहयोगियों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे।
लव- कुछ समय जीवन साथी के साथ भी मनोरंजन तथा शॉपिंग आदि में व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बाहरी नकारात्मक वातावरण तथा पोलूशन से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह - पॉजिटिव- धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था व रुझान बढ़ेगा। जिससे आपके अंदर सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होगा। आज दिन का अधिकतर समय किसी विशेष कार्य संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने में व्यतीत होगा।
नेगेटिव- शेयर्स, सट्टा आदि जैसे रिस्की कामों से दूर रहें। क्योंकि किसी बड़े नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही मानहानि भी हो सकती है। इस समय सतर्क रहने की भी आवश्यकता है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आंतरिक रखरखाव तथा नवीनीकरण जैसी योजना बनेगी। इस परिवर्तन में वास्तु सम्मत नियमों का अवश्य उपयोग करें, इससे सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों का अपने अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चे भी अनुशासित तथा आज्ञाकारी रहेंगे।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से एलर्जी व कफ, कोल्ड जैसी दिक्कत रहेगी। देसी इलाज फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - पॉजिटिव- आपका सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी परिस्थिति में ऊर्जावान व मानसिक रूप से मजबूत बनाकर रखेगा। अगर पुश्तैनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई वाद-विवाद चल रहा है, तो उसे हल करने के लिए आज का दिन बहुत ही उचित है।
नेगेटिव- आज आपके स्वभाव में भावुकता की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से कुछ लोग आपका नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपने सभी काम स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय नष्ट ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में भावुकता की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से सबके साथ व्यवहार करें। और क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है क्योंकि इन बातों का नकारात्मक असर आपके व्यवसाय व कार्य क्षमता पर पड़ेगा। सहयोगियों तथा कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहितों के लिए भी कोई उचित रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- काम के बोझ की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाकर रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

तुला - पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में आज बेहतर सुधार महसूस होगा। तथा आप पुनः अपनी ऊर्जा को समेटकर रुके हुए महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने में ध्यान केंद्रित करेंगे। परिवार का भी सहयोग आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा।
नेगेटिव- परंतु व्यस्तता के बीच स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भी ना बरतें। अपने काम के बोझ को दूसरों के साथ बांटने से आप काफी हल्का महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के साथ लापरवाही करके किसी प्रकार का खिलवाड़ ना करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहेगा। तथा सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। उन पर विश्वास बनाकर रखना उनकी कार्य क्षमता में और अधिक वृद्धि करेगा। बाहरी गतिविधियों को आज स्थगित ही रखें।
लव- घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार में सुखद वातावरण बनाकर रखेगा। सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य- कमजोरी की वजह से सिर दर्द व थकान रहेगी। आराम के लिए अवश्य समय निकालें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक - पॉजिटिव- आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति के साथ विचार विमर्श अवश्य करें। इससे आपके कार्य काफी सुगमता से संपन्न हो जाएंगे। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क अवश्य बनाकर रखें।
नेगेटिव- किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ कोई अप्रिय घटना घटने से मन व्यथित रहेगा। तथा अंजाना सा भय व अवसाद की स्थिति भी मन मस्तिष्क पर हावी रहेगी। कुछ समय मेडिटेशन पर व्यतीत करें, इससे आप काफी हद तक अपने आपको सकारात्मक बनाने में सक्षम रहेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम की गति धीमी रहेगी। इसकी वजह से कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों व क्रियाकलापों पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। तथा सभी कार्य अपनी उपस्थिति में ही संपन्न करवाएं तो ज्यादा उचित रहेगा।
लव- परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने से आपको भी आत्मिक खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

धनु - पॉजिटिव- अगर घर या व्यवसाय संबंधी स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है तो आज उस योजना को कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज काफी समय से रुके हुए व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि ईगो में आकर किसी के साथ भी अनुचित व्यवहार ना करें। अन्यथा आपके लिए भी अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च भी कर बैठेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों पर गंभीरता से मनन करें। तथा बदलाव संबंधी योजनाओं को तुरंत ही कार्य रूप देने का समय है। इस समय अपने व्यवसाय संबंधित एडवरटाइजमेंट भी करने की आवश्यकता है।
लव- परिवार के साथ रविवार की छुट्टी का दिन मनोरंजन व शॉपिंग में व्यतीत होगा। तथा सब एक साथ कुछ समय व्यतीत करके खुशी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व गला खराब जैसी स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

मकर - पॉजिटिव- कुछ समय से आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। और इसका आपको उचित परिणाम भी हासिल हो रहा है। आज भी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कोई प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- परंतु सामाजिक रिश्तों को भी मधुर बनाकर रखना अति आवश्यक है। आज कोई पुरानी नकारात्मक बात दोबारा उभर सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियों को काबू कर लें। अन्यथा इसकी वजह से संबंधों में पुनः दरार आ सकती हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। आपके साथ कोई छल या धोखाधड़ी कर सकता है। पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस के काम की अधिकता की वजह से आज घर पर भी काम करना पड़ेगा।
लव- आपकी परेशानियों को हल करने में जीवन साथी का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से पेट दर्द और गैस की समस्या उठ सकती है। बेहतर होगा कि अपनी दिनचर्या संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ - पॉजिटिव- आज किसी रिश्तेदार की किसी समस्या को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। और आपका सकारात्मक निर्णय तारीफ ए काबिल रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी मनोवृत्ति में आश्चर्यजनक परिवर्तन आया है। जिसकी वजह से आप अपने महत्वपूर्ण कामों को उचित रूप से संपन्न भी कर पाएंगे।
नेगेटिव- रिस्क प्रवृत्ति जैसे शेयर्स, सट्टा आदि कार्यों से दूर रहें। क्योंकि कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका लग रही है। किसी पर बहुत अधिक विश्वास ना करें। बल्कि सभी कार्य अपनी सूझबूझ से ही निपटाने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय आपके पक्ष है। अपनी पूरी ऊर्जा अपने कार्यक्षेत्र पर लगा दें। फोन द्वारा आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जिस पर तुरंत अमल करने से आपकी तरक्की के मार्ग भी खुलेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। बच्चों की मित्रता व गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम संबंधी एलर्जी हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- इस समय लाभदायक ग्रह गोचर चल रहा है। आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। धन का निवेश करने के लिए समय उचित है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त भी हो सकती है।
नेगेटिव- कुछ समय अपने व्यवहार में धैर्य व संयम हेतु आत्म अवलोकन में भी व्यतीत करें। क्योंकि अकारण ही गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कई बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में जानकारी अवश्य लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में आज फायदेमंद अनुबंध प्राप्त होंगे। जिससे आय के साधन भी बढ़ेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में कोई लाभदायक डील संपन्न हो सकती है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें तथा लोगों के साथ मेलजोल भी बनाकर रखें।
लव- पारिवारिक व्यक्ति के विवाह संबंधी मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी। तथा संबंधियों व नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेल मुलाकात सबको आनंदित करेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा शारीरिक ऊर्जा और आत्म बल भी मजबूत बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gemini, Leo and Capricorn may suffer losses, other 3 zodiac signs will also have to be maintained


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नवंबर में सूर्य, बुध, गुरु और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। साथ मंगल मीन राशि में सीधी चाल से चलेगा। ग्रहों की स्थिति से इस महीने 9 राशियों को सितारों का साथ मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों को इस महीने धन लाभ भी हो सकता है। सोचे हुए जरूरी काम भी पूरे होंगे। वहीं, मिथुन, वृश्चिक और मकर राशि वाले लोगों को इन दिनों जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगाा। इन 3 राशि वालों को हर काम सोच-समझकर करने होंगे।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- व्यक्तिगत लाभ संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए यह मास बहुत ही उपयुक्त है। आपकी योग्यता उभरकर सामने आएगी। घर व जिंदगी के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। मास के उत्तरार्ध में ग्रह गोचर आपके भाग्य के द्वार खोलेगा। अपनी प्रतिभा और योग्यता के बल पर आपको बेहतर धन की प्राप्ति भी होगी।
नेगेटिव- सब कुछ ठीक करने के बावजूद भी आपको भविष्य संबंधी अकारण ही चिंता रहेगी। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। अन्यथा गुस्से की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के स्वास्थ्य संबंधी अप्रिय समाचार मिलने से मन विचलित रहेगा। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह सलाह-मशविरा कर लें। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम से बेहतर उपलब्धियां भी हासिल प्राप्त कर लेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ बेहतर संपर्क बनेंगे। परंतु नौकरी में तबादला या किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है।
लव- घर का माहौल सुखमय तथा अनुशासित बना रहेगा। घर में विवाह संबंधी योजनाएं बनेंगी। घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। परंतु मास के अंत में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से कुछ आलस का भाव रहेगा। इस समय अपने खान-पान व रहन-सहन को संयमित रखना अति आवश्यक हैं। मौसम के अनुरूप दिनचर्या व्यवस्थित करने से स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृष - पॉजिटिव- वृष राशि वालों के लिए यह मास कुछ मिले-जुले फल देने वाला है। कोई बड़ा काम अचानक बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ मिलना-जुलना होगा। किसी रिश्तेदार के मुश्किल समय में उनकी समस्या के निवारण हेतु आपका विशेष योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर अति उत्साही रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु अपने बोलचाल के लहजे में नरमी रखना अति आवश्यक हैं। क्योंकि जरा सी परेशानी में आप आपा खो देंगे और आपकी वाणी किसी के दिल को आहत कर सकती हैं। महिलाओं के लिए यह माह सौभाग्य दायक परिस्थितियां ला रहा है, परंतु टालने की प्रवृत्ति के कारण हाथ में आई उपलब्धि निकल भी सकती है।
व्यवसाय- पुराने मित्र से मुलाकात व्यवसायिक परिवेश में सफलता देगी। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए कामों में फायदा होगा। विदेशी सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में कार्यरत व्यक्तियों को विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। व्यापार बढ़ाने के लिए लोन आदि की व्यवस्था आसानी से हो जाएगी। परंतु पेंडिंग काम अभी अधूरे ही पड़े रहेंगे।
लव- परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों की जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। तथा घर में मांगलिक प्रसंगों की तैयारियां शुरू होगी। माह के अंत में कोई दुखद समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही परेशानी में सुधार आएगा। परंतु कफ संबंधी समस्या अभी रहेगी। कहीं चोट भी लगने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को लेकर अस्पताल के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं।

मिथुन - पॉजिटिव- रूपए-पैसे के लिहाज से समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। धार्मिक तथा सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति महत्वपूर्ण रहेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आपके विचारों को सर्वोपरि रखा जाएगा। घर में सुख सुविधा संबंधी महंगी वस्तुओं की भी खरीदारी होगी।
नेगेटिव- विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान रहेगा। जिद्द तथा आवेश में बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। माह के मध्य में आप कुछ विषम परिस्थितियों में उलझ सकते हैं। परिवारिक मामलों में आपको संजीदगी व गंभीरता से काम लेना अति आवश्यक है। दूसरों की आलोचना से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में फाइलें तथा महत्वपूर्ण पेपर्स बहुत अधिक संभालकर रखें। कुछ राजकीय परेशानियां उठ सकती हैं। हिसाब-किताब के मामले में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। नौकरी में अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त रहें, क्योंकि छोटी सी गलती उच्च अधिकारियों को नाराज कर सकती है। युवाओं को जॉब व कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा।
लव- घर में आपका मान-सम्मान तथा वर्चस्व बना रहेगा। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार की व्यवस्था को उत्तम बनाकर रखेगा।
स्वास्थ्य- खानपान व दिनचर्या को बहुत अधिक व्यवस्थित बनाकर रखना अति आवश्यक है। क्योंकि गैस व पेट खराब जैसी समस्या रह सकती हैं।

कर्क - पॉजिटिव- इस माह भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। जो कि बहुत ही सार्थक साबित होंगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आप अपनी मेहनत से कई नकारात्मक परिस्थितियों को सकारात्मकता में बदलने में समर्थ रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य को पढ़ने में भी आपकी रुचि बनी रहेगी।
नेगेटिव- कुछ राजकीय मामले उलझे रहेंगे। इस समय बहुत ही गंभीरता व सोच-विचारकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। दिल की बजाए दिमाग से काम लें। कुछ विरोधी आपके बारे में अफवाह फैला सकते है। परंतु इससे आपका कुछ अहित या मानहानि नहीं होगी। भविष्य संबंधी कोई योजना भी गड़बड़ा सकती है।
व्यवसाय- लंबे समय से कोई रुका हुआ काम बन सकता है। परंतु कामकाज में की गई लापरवाही की वजह से दिक्कत हो सकती है, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे जो कि बहुत ही सकारात्मक रहेगी। ऑफिस के मामले में राजनीति जैसा वातावरण रहेगा। इसलिए अपने आप को तटस्थ रखना ही उचित है।
लव- पति-पत्नी के संबंध सामान्य रहेंगे। प्रेम संबंध उजागर होने से परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। तथा यह संबंध बदनामी व अपयश का कारण भी बन सकते हैं इसलिए इनसे दूर ही रहें तो उचित रहेगा।
स्वास्थ्य -स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर व डायबिटीज के रोगी अपना विशेष ध्यान रखें। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव उन पर पड़ सकता है।

सिंह - पॉजिटिव- इस माह आप हर कार्य को बहुत सोच समझकर तथा मन से करेंगे और सफलता भी प्राप्त होगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। युवा वर्ग अपना काम करवाने के लिए हर तरह से प्रयासरत रहेंगे, और कामयाब भी होंगे। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से पुरानी सुनहरी यादें भी ताजा होंगी।
नेगेटिव- माह के द्वितीय सप्ताह में किसी प्रकार के धन संबंधी नुकसान होने की आशंका बन रही है। इसलिए लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें अन्यथा आपकी ही मान हानि हो सकती है। आपका ज्यादा सीधापन या सरलता ही आपकी कमजोरी बनेगी। इसलिए अपना आत्मविश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- युवा वर्ग के कैरियर में स्थायित्व आने से सुकून मिलेगा। रोजगार में भी और नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय के अधूरे काम पूरे करने के लिए यह माह बहुत ही उत्तम है। अगर साझेदारी संबंधी कोई काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपसी सामंजस्य संबंधी बातों पर गंभीरता से विचार विमर्श करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर त्योहारों की वजह से कामकाज की अधिकता बनी रहेगी।
लव- परिवार के साथ घूमने-फिरने तथा शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा। परंतु अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। घरेलू जीवन में बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए परिवार से बात करने का उचित समय है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। पेट तथा रक्त से संबंधित बीमारी भी परेशान कर सकती है। बेहतर होगा कि अपनी जांच अवश्य करवा लें ताकि वहम की स्थिति ना उत्पन्न हो।

कन्या - पॉजिटिव- आपके हाथों धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। आप अपनी क्षमता को कैरियर, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लगाएंगे और कामयाब भी रहेंगे। लोग आपसे अपने निजी मामलों में सलाह मशविरा करेंगे। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जिससे सभी लोग आपस में मिलने-जुलने में खुशी महसूस करेंगे। सितारे आपके पक्ष में है आप जो भी कार्य करेंगे उसका अंदाज खास ही होगा।
नेगेटिव- परंतु आपमें सहनशक्ति की कमीं रहेगी। जिसकी वजह से कभी-कभी बहुत अधिक गुस्सा व आक्रोश हावी हो सकता है। रोजमर्रा के कई मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत पड़ेगी। आर्थिक मामलों में स्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। खरीद-फरोख्त करते समय अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें। प्रयासों के अनुपात में प्रतिफल ना मिलने से मन परेशान रह सकता है।
व्यवसाय- रोजगार व कामकाज में बेहतर अवसर हाथ में आएंगे। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे भी बढ़ाने में सक्षम रहेंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। इसके अतिरिक्त यात्रा व संपत्ति संबंधी मामलों में व्यस्तता रहेगी। माह के द्वितीय पक्ष में व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आएगी।
लव- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। तथा पारिवारिक वातावरण में बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की कटुता व दूरियां आ सकती हैं। तथा परिवार में तमाम खुशियां देने में आपका विशेष ध्यान केंद्रित रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी पुराने रोग से निजात मिलेगी। और आप अपने आपको पुनः ऊर्जावान व चुस्त महसूस करेंगे।

तुला - पॉजिटिव- परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल में जाने का प्रोग्राम बनेगा। भविष्य के लिए कुछ नई-नई योजनाएं भी बनेंगी और उस पर अमल भी करेंगे। आपका ईश्वर के प्रति विश्वास बढ़ेगा। तथा धार्मिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको तरोताजा व ऊर्जावान बनाकर रखेगा। ससुराल पक्ष के साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे।
नेगेटिव- बच्चों की हर जरूरत को पूरा करना उनके स्वभाव में उद्दंडता और जिद्दी बना सकता है। आपको अपने विरोधियों से कुछ चुनौती मिल सकती है, जिसकी वजह से कुछ तनाव हावी रहेगा। आपकी संवेदनशीलता का कुछ लोग गलत फायदा भी उठा सकते हैं इसकी वजह से मानसिक रूप से कमजोर भी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने आत्मबल को बहुत अधिक मजबूत बनाकर रखने की आवश्यकता है। बॉस तथा सहकर्मी के साथ व्यवहार करते समय अपने आत्मविश्वास को मजबूत बनाकर रखें। इस समय काम के प्रति बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। परंतु चिंता ना करें, माह के अंत में आपके दिमाग में क्रिएटिव तथा प्रोडक्टिव विचार आएंगे। जो आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। माता-पिता, रिश्तेदारों तथा बच्चों से संबंधों में मजबूती आएगी। और यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- आपको श्वास संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा। कभी-कभी हीन भावना और निराशा आने से अपने आत्मबल में भी कमीं महसूस करेंगे।

वृश्चिक - पॉजिटिव- आप जो भी काम सोचेंगे, वह पूरा करके ही दम लेंगे। आपकी मेहनत व परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। फोन द्वारा किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपका संपर्क बनेगा। जो कि भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। परिवार तथा परिवार जनों की जरूरतों व इच्छा को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।
नेगेटिव- ऑनलाइन शॉपिंग करते समय सावधानी बरतें, किसी प्रकार की धोखाधड़ी हो सकती है। आप अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी कीमत पर समझौता ना करें, अन्यथा लोगों का आपकी काबिलियत व योग्यता पर से विश्वास हट जाएगा। और किसी नए आदमी पर रुपए-पैसे के मामले में भरोसा करना आपकी भूल रहेगी।
व्यवसाय- नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में गंभीरता पूर्वक विचार करें। काम में विस्तार की योजना कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है परंतु माह का दूसरा पक्ष बहुत अधिक सावधानी बरतने वाला है। इस समय व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ रुकावट आ सकती हैं। शेयर्स, सट्टा आदि में किसी भी प्रकार का निवेश ना करें।
लव- परिवार, जीवन साथी व बच्चों के साथ समय बहुत ही आनंददायक व खुशनुमा व्यतीत होगा। जिससे आपके आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि होगी। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- गिरने से या एक्सीडेंट द्वारा चोट लगने के योग बने हुए हैं। इसलिए सावधान रहें। तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं, बेहतर होगा कि अकेले वाहन का उपयोग न हीं करें तो उचित रहेगा।

धनु - पॉजिटिव- इस माह कुछ आश्चर्यचकित करने वाली घटनाओं से सामना हो सकता है। नए-नए संपर्क बनेंगे। कोई पारिवारिक आयोजन भी संपन्न हो सकता है। घर में कीमती वस्तुओं संबंधी शॉपिंग भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगी परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी हासिल करेंगे। सार्वजनिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको किसी के सहयोग की जरूरत पड़ सकती है। जिसकी वजह से आपके स्वाभिमान को ठेस भी पहुंचेगी। आपका मनमौजी रवैया नुकसान दायक रह सकता है। भूमि, वाहन संबंधी किसी प्रकार की खरीद-फरोख्त को इस समय स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- आप अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अत्यधिक प्रचार-प्रसार करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के इच्छुक लोगों को सफलता हासिल होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। माता-पिता की सेवा सुश्रुषा में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों के किसी नकारात्मक व्यवहार से परिवार में कुछ समय के लिए तनाव व्याप्त हो सकता है। परंतु समय रहते यह समस्या सुलझ भी जाएगी, इसलिए चिंता ना करें।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जिससे काफी हद तक सुकून महसूस करेंगे। मौसम की वजह से स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। इसलिए दिन का कुछ समय योगा व मेडिटेशन में भी व्यतीत करना अति आवश्यक है।

मकर - पॉजिटिव- मास के आरंभ में परेशानियां तो आएंगी, परंतु आप अपनी सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे तथा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने में सक्षम भी रहेंगे। आपके हाथों लोक कल्याणकारी कार्य संपन्न होंगे, जिससे आत्मिक खुशी प्राप्त होगी। बड़ों की प्रेरणा और आत्मविश्वास के सहारे अपनी उम्मीदों को सफल बनाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु आपके अधिकतर काम मुश्किल से पूरे होंगे। इसलिए धैर्य बनाकर रखें। कोई अनजाना सा भय भी मन में व्याप्त रहेगा। व्यर्थ के कामों में ना उलझे, इससे समय और धन की बर्बादी ही होगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकता है। इस समय अपनी ईगो व गुस्से पर कंट्रोल रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- घर के अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि कहीं पैसा अटक सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी प्रकार का बड़ा लेनदेन ना ही करें। तकनीकी कार्यों में बेहतरीन सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी मिलकर घर के माहौल को बहुत ही खुशनुमा व अनुशासित बनाकर रखने में सक्षम रहेंगे। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। तथा घर में रिश्तेदारों का आवागमन भी बना रहेगा।
स्वास्थ्य- इस समय अत्यधिक मेहनत की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। कमर तथा टांगों में दर्द परेशान कर सकता है। इसलिए काम पर अधिक ध्यान की वजह से अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।

कुंभ - पॉजिटिव- कुछ अनूठा या नया करने की धुन आप पर सवार रहेगी। रुपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। कोर्ट केस संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में आपका विशेष रुझान बना रहेगा। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा।
नेगेटिव- परंतु अकारण ही लोग आपसे जलन व द्वेष की भावना रखेंगे। आर्थिक मामलों में निर्णय काफी सोच-समझकर लें तथा निवेश में भी धोखा होने की संभावना अधिक है। व्यक्तिगत कार्य में कुछ रुकावटें आएंगे परंतु आप हिम्मत और साहस से हर असंभव कार्य को संभव भी कर लेंगे। माह मध्य में अकस्मात ही कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। तथा कोई अप्रिय या अशुभ समाचार भी प्राप्त होगा।
व्यवसाय- बॉस व अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बनेंगे। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय व भाग्य को चमका सकती है। धन प्राप्ति के योग प्रबल बने हुए हैं, इसलिए अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। कामकाजी महिलाओं के लिए समय बहुत ही उत्तम है।
लव- परिवार के साथ त्योहारों की तैयारियों में व्यस्तता रहेगी। तथा आपसी मेलजोल से समय उत्तम व्यतीत होगा। पति-पत्नी के बीच पनप रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। परंतु प्रेम संबंध पारिवारिक तनाव का कारण बन सकते हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- कामकाज की अधिकता की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इस समय अपने खान-पान और दिनचर्या को बहुत अधिक व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। गलत आदतों तथा व्यसन से दूर रहें।

मीन - पॉजिटिव- आप हिम्मत व साहस से लबरेज रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी तरीका अपनाकर सफलता हासिल करेंगे। मनोहर जगह जाकर बदलते मौसम व प्रकृति का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। युवाओं को अपने किसी शोध व रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- प्रथम सप्ताह कुछ परेशानियों भरा रहेगा। जल्दी लक्ष्य पाने की इच्छा में गलत कार्यों के प्रति रुझान होगा परंतु इन बातों से दूर ही रहे तो अच्छा है। आप पैसों को खुले हाथों से खर्च करेंगे जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। किसी समारोह में रिश्तेदार के साथ झड़प हो सकती है। बेहतर होगा कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से ही सुलझाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में तरक्की दायक समय चल रहा है। लक्ष्य को प्राप्त करने में जी तोड़ मेहनत करेंगे। सरकारी नौकरी प्राप्त व्यक्तियों को मनचाही जगह स्थानांतरण होने से प्रसन्नता रहेगी। मीडिया, कलात्मक, ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। नई योजनाएं बनाने के लिए यह माह बहुत ही उत्तम है। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेमी/प्रेमिका के मध्य संयम खो देने की वजह से अलगाव जैसी परिस्थितियां बनेंगी। रिश्तों में धैर्य व मर्यादा बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गले व छाती से संबंधित संकट पैदा हो सकता है। बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इसलिए अपनी दिनचर्या व खानपान को बहुत अधिक व्यवस्थित बनाकर रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सभी नियमों का पालन करना भी आवश्यक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
You can get 9 zodiac signs including Kumbh this month with stars


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

1 से 7 नवंबर के बीच चंद्रमा मेष से कर्क राशि तक जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में राहु-केतु की छाया से चंद्रमा पीड़ित रहेगा। जिससे जॉब और बिजनेस कुछ लोगों के लिए गए फैसले गलत साबित हो सकते हैं। अनजाना डर और परेशानी वाला समय भी रहेगा। वहीं सप्ताह के बीच में समय सामान्य रहेगा और आखिरी दिनों में महालक्ष्मी योग के साथ ही गजकेसरी नाम का राजयोग भी रहेगा। इन शुभ योगों का फायदा कई लोगों को हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते में वृष, सिंह, कन्या, तुला और मीन राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। साथ ही धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। इनके अलावा मिथुन, कर्क, धनु, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष और वृश्चिक राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आपका अधिकतर समय अपने व्यक्तित्व को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के अनुरूप ही कोई नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धर्म कर्म व आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- इस सप्ताह धन संबंधी कोई नुकसान होने की वजह से तनाव रहेगा जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आपकी अधिकार पूर्ण वाणी दूसरों को नाराज कर सकती है। किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें, क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा।
व्यवसाय- इस सप्ताह कोई भी नया काम ना ही शुरू करें तो बेहतर है। क्योंकि कोई भी निर्णय गलत होने की वजह से नुकसान हो सकता है। बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- आर्थिक समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर गलतफहमी को सुलझा लें।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मेडिटेशन अवश्य करें।

वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। क्योंकि आपकी भावुकता का कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। कुछ समय हास-परिहास तथा मनोरंजन संबंधी कार्यो में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी।
नेगेटिव- सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक संबंधी मामले अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है। दूसरों के कार्यों में अधिक मीन मेख निकालना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- आजकल आप व्यवसाय में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं, जोकि आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे। तथा आपको अपने काम के प्रति पूरी मेहनत के उचित रिजल्ट भी प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति फाइलें व दस्तावेज बहुत अधिक संभालकर रखें।
लव- घर की देखभाल में जीवन साथी का पूर्ण रुप से सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंध भी मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न होने से दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से मानसिक व शारीरिक थकान रहेगी। समय - समय पर आराम भी लेना आवश्यक है।

मिथुन - पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाकर रखेगा। इस समय आर्थिक स्थितियां बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है, अतः समय का उचित सदुपयोग करें। बजट के अनुसार कार्य करना भी आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी काम की अधिकता की वजह से चिड़चिड़ापन आ सकता है। अपने किसी नजदीकी घर की वजह से आपको धन हानि भी हो सकती है इसलिए व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- इस सप्ताह व्यवसाय के प्रति आपकी एकाग्रता माहौल को अनुशासित बनाकर रखेगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी काम के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। साझेदारी के व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है।
लव- घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। बच्चों की शिक्षा संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव की वजह से सिर दर्द तथा माइग्रेन जैसी समस्या रहेगी। योगा तथा मेडिटेशन पर भी समय व्यतीत करें।

कर्क - पॉजिटिव- आपके अंदर बहुत अधिक ऊर्जा का समावेश है। इसकी वजह से आप किसी भी परिस्थिति में अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। युवा वर्ग को अपनी प्रथम इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व मधुर स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर पर भी पड़ सकता है। कुछ पैतृक संबंधी मामले अभी अटके ही रहेंगे। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। परंतु किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपकी समस्याओं का जल्दी हल भी प्रदान करेगी। परंतु फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- दूषित खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।

सिंह - पॉजिटिव- इस सप्ताह समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप आपके अंदर एक नई ऊर्जा प्रवाहित करेगा। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों के लिए लाभदायक सुअवसर प्राप्त होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा।
नेगेटिव- आर्थिक स्थितियों में कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। घर परिवार के माहौल में भी नकारात्मक ऊर्जा महसूस हो सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में बहुत अधिक रुझान आने की वजह से व्यक्तिगत कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्य और इस सप्ताह के ग्रह गोचर आपके पक्ष में काम कर रहे हैं। पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। आपकी बौद्धिक क्षमता व कार्यप्रणाली निश्चित ही सफलता प्रदान करेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी कार्यालय का माहौल उत्तम बना रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन में किसी प्रकार की गलतफहमी की वजह से नोकझोंक हो सकती हैं। गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्या से राहत मिलेगी। तथा आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।

कन्या - पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लेंगे। तथा अपनी जीवन शैली को भी और अधिक उन्नत करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन बनी हुई है। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।
नेगेटिव- विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए धैर्य और संयम बनाकर रखना आवश्यक है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। इस प्रकार की छोटी-छोटी समस्याएं आपके लिए तनाव का कारण बन सकते हैं।
व्यवसाय- कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। परंतु फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने में ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- इस सप्ताह समय के अभाव के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज करें। मुंह में छाले जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं

तुला - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। विद्यार्थी गण अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। क्योंकि इस समय वे पूरी तरह अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रचित्त है।
नेगेटिव- इस सप्ताह आपका ध्यान कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा, परंतु उनसे दूरी बनाकर रखना आवश्यक है। किसी को पैसा उधार भी ना दे, क्योंकि वापसी मिलने की उम्मीद नहीं है। युवा वर्ग मौज मस्ती से ध्यान हटाकर कैरियर की तरफ एकाग्रचित्त रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, तथा निकट भविष्य में इनके उचित फल प्राप्त होने वाले हैं। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन आपके लिए लाभदायक साबित होगा।
लव- अपनी किसी भी योजना को कार्य रूप देने में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। उनकी सलाह आपके लिए संजीवनी का कार्य करेगी।
स्वास्थ्य- घुटनों तथा टांगों का दर्द बढ़ सकता है। वायु, बादी वाली चीजों के खानपान से परहेज करें।

वृश्चिक - पॉजिटिव- यह सप्ताह बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- परंतु इस बात का भी अवश्य ध्यान रखें कि आप किसी साजिश या किसी प्रकार की गुप्त योजना के शिकार हो सकते हैं। उससे मुक्त होना भी मुश्किल होगा। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आने की वजह से तनाव रहेगा। हालांकि आप समस्याओं का निवारण करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ आपको अपने क्रोध और अति आत्मविश्वास पर कंट्रोल करना आवश्यक है। नौकरी में भी अपने काम के प्रति लापरवाही करना उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब कर सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां का निवारण होगा और संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान के कारण पेट खराब रह सकता है। संयमित आहार लें।

धनु - पॉजिटिव- आपकी आदतों व दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार आ रहा है। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। बीमा, निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों के साथ किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- परंतु दूसरों के झगड़ों में दखलंदाजी ना करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे, जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल है। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मुद्दे को लेकर भी लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
व्यवसाय- इस सप्ताह कारोबार में कुछ दिक्कतें व परेशानियां आएंगी, लेकिन आप हर मुश्किल व परेशानी का हल विवेकपूर्ण तरीके से निकाल लेंगे। कामकाज में गोपनीयता का थोड़ा अधिक ध्यान रखना जरूरी है। कोई आपकी गतिविधियों का नाजायज फायदा उठा सकता है।
लव- पति-पत्नी में चली आ रही गलतफहमियों का निराकरण हो जाएगा। और संबंध पहले की तरह मधुर हो जाएंगे। परंतु प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- संयमित दिनचर्या व आदतों में बदलाव आपको स्वस्थ व निरोगी रखेगा।

मकर - पॉजिटिव- आपका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटकर पूरी तरह अपने व्यक्तिगत कार्यों पर केंद्रित रहेगा। तथा आप अपनी बौद्धिक क्षमता के बल पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति के विवाह को लेकर खरीददारी संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपकी क्रोध पूर्ण वाणी आपके स्वयं के लिए समस्याएं उत्पन्न कर देगी। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बनाकर रखना अति आवश्यक है। तनाव की वजह से भरपूर नींद भी नहीं ले पाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा नौकरी, दोनों कार्यक्षेत्रों में किसी प्रकार की राजनीति हो सकती हैं। इसलिए आप दूसरों की बातों में ध्यान ना देकर सिर्फ अपने काम से मतलब रखें। अन्यथा आपके ऊपर भी उसका नकारात्मक प्रभाव आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध खुशनुमा रहेंगे। पुराने मित्रों से मेल मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगा।
स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक व मानसिक ऊर्जा को सकारात्मक रखने के लिए योगा व मेडिटेशन का सहारा अवश्य लें।

कुंभ - पॉजिटिव- घर के सुधार या मरम्मत संबंधित कुछ योजनाएं बनेगी। साथ ही अगर वास्तु के नियमों का पालन करें तो और बेहतरीन रिजल्ट प्राप्त होंगे। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा।
नेगेटिव- कभी-कभी घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए आप कठोर निर्णय भी ले लेते हैं जिसकी वजह से घर में तनाव भी उत्पन्न हो जाता है। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई से ध्यान हटकर मौज मस्ती में अधिक लगेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई पिछड़ सकती हैं।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को इस सप्ताह स्थगित रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। वर्किंग महिलाएं अपने कार्य को लेकर कुछ तनावग्रस्त रहेंगी। इसलिए कोई भी काम सोच-समझकर ही करें।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे कफ, खांसी आदि रह सकती है। अपना उचित इलाज अवश्य लें।

मीन - पॉजिटिव- सप्ताह की शुरुआत ही बहुत सुखद रहेगी। कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। भाग्य का सितारा प्रबल है। अपने कार्यों के प्रति आपका उत्साह आपको अवश्य ही सफल बनाएगा। किसी प्रियजन से मुलाकात भी होगी।
नेगेटिव- परंतु जल्दबाजी में कोई गलत फैसला लेने से दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चे विद्रोही हो सकते हैं। इसलिए अपनी बात को शांतिपूर्ण तरीके से समझाना जरूरी है। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है।
व्यवसाय- युवाओं को रोजगार के नए अवसर पर मिलेंगे। जिसकी वजह से उनके अंदर आत्म विश्वास उत्पन्न होगा। इस समय साझेदारी संबंधी निर्णय लेना भी लाभदायक रहेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में ज्यादा ध्यान दें।
लव- कभी-कभी आपकी ईगो, जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव उत्पन्न कर देती है। उन्हें कोई अच्छा उपहार देना आपके संबंधों में नजदीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य- किसी-किसी समय अकारण ही मानसिक तनाव रहेगा। मेडिटेशन करने में भी कुछ समय व्यतीत करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The first week of November is auspicious for the 5 zodiac signs, people of Aries and Scorpio will have to live well


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक नवंबर के पहले हफ्ते के साथ कार्तिक महीना भी शुरू हो जाएगा। इस हफ्ते कार्तिक महीने के शुरुआती 7 दिन रहेंगे। इनमें सौभाग्य और संतान प्राप्ति के लिए करवा चौथ, स्कंद षष्ठी और अहोई अष्टमी व्रत किए जाएंगे। इनके साथ ही शनिवार 7 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। ये पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। वहीं, इस हफ्ते सर्वार्थसिद्धि के साथ मातंग, स्थिर, गजकेसरी और रवियोग होने से खरीदारी के लिए और भी शुभ मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। इन दिनों में बुध की चाल बदलेगी और ये ग्रह मार्गी हो जाएगा। वहीं, सूर्य भी नक्षत्र बदलकर विशाखा में आ जाएगा।

2 से 8 नवंबर तक का पंचांग

2 नवंबर, सोमवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, द्वितीया
3 नवंबर, मंगलवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, तृतीया
4 नवंबर, बुधवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, चतुर्थी, करवा चौथ व्रत
5 नवंबर, गुरुवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, पंचमी
6 नवंबर, शुक्रवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, षष्ठी

7 नवंबर, शनिवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, सप्तमी, पुष्य नक्षत्र
8 नवंबर, रविवार - कार्तिक कृष्णपक्ष, अष्टमी अहोई अष्टमी व्रत

ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह

2 नवंबर, सोमवार - स्थिर योग
3 नवंबर, मंगलवार - मातंग योग
4 नवंबर, बुधवार - सर्वार्थसिद्धि योग, बुध तुला राशि में मार्गी
5 नवंबर, गुरुवार - गजकेसरी योग
6 नवंबर, शुक्रवार - सर्वार्थसिद्धि योग, सूर्य विशाखा नक्षत्र में
7 नवंबर, शनिवार - पुष्य नक्षत्र, रवियोग



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
This week starts with the month of Kartik, Karva Chauth on 4 November and Pushya Nakshatra on 7


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

रविवार से 2020 का 11वां महीना शुरू हो रहा है। इस दिन मेष राशि के लोगों को अपना निर्णय बदलना पड़ सकता है और वृष राशि के लोगों का टारगेट पूरा हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का पहला दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा अलर्ट...

मेष - KING OF SWORDS

आज आप अपनी मेहनत और डिसिप्लिन की वजह से नवाजे जाएंगे। आप के निर्णय में बदलाव लाना और उनके लिए मुश्किल होता है इसलिए निर्णय लेते समय उसका परिणाम औरों पर क्या हो सकता है यह भी ध्यान रखना होगा। दिल से ज्यादा दिमाग का इस्तेमाल करने की वजह से लोग आपको भावनात्मक रूप से कठोर समझ सकते हैं।

करियर: अपनी मेहनत के बलबूते पर आप नाम कमा सकते हैं।

लव: आपके विचार और सोच को समझ पाना पार्टनर के लिए कठिन हो सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर 1

वृषभ - ACE OF CUPS

काम के बारे में आपका आत्मविश्वास बढ़ने की वजह से काम के टारगेट को पूरा करना आपके लिए आसान होगा जो आपको आनंद दे सकता है। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी बातों में संतुलन होने की वजह से आध्यात्मिक रूप से बेहतर बनने की कोशिश भी जारी रखेंगे।

करियर: नौकरी ढूंढने वालों को फिलहाल छोटी नौकरी पर ही समाधान मानना होगा।

लव: पार्टनर द्वारा मन शांति प्राप्त हो सकती है।

हेल्थ: यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर: 5

मिथुन - TWO OF CUPS

जीवन में आनंद और दुखों का निर्माण करने के लिए हम खुद ही जिम्मेदार होते हैं इसलिए अपने दुखों का कारण किसी और को बनाकर आप खुद की जिम्मेदारी लेना टाल रहे हैं। इस प्रकार का व्यवहार न केवल आपके रिश्तों में कड़वाहट ला रहा है बल्कि लोगों को आपसे दूर पर ढकेल रहा है।

करियर: व्यवसायिक लोगों को प्रतियोगी के प्रति ठीक व्यवहार रखना होगा।

लव: टूटे हुए रिश्ते की फिर से नई शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ: मेडिकल क्षेत्र के विद्यार्थी प्रगति करेंगे।

लकी कलर :नीला

लकी नंबर: 2

कर्क - THREE OF WANDS

अभी तक वक्त आपने योजना के बारे में सोचने में ही ज्यादा गंवाया है अब उस योजना को अमल में लाने की जरूरत होगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए खुद के प्रति रखा नजरिया बदलने की अत्यंत आवश्यकता है। आपकी समस्याओं का हल ढूंढने के लिए किसी और की मदद की राह ना देखते हुए खुद से ही कार्य करना, शुरू करें करियर: काम के प्रति आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लव: लव लाइफ से जुड़े निर्णय सोच समझ कर ले और उसी पर कायम रहने की कोशिश करें।

हेल्थ: भावनात्मक रूप से मजबूत होने के कारण सेहत में भी सुधार दिखेगा।

लकी कलर :लाल

लकी नंबर :4

सिंह - THE MOON

अपने निर्णय पर कायम न रहने की वजह से आपको आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। मन में चल रहे भावनात्मक द्वंद्व की वजह से छोटी बातों से भी आपको नाराजगी हो सकती है। आसपास के लोगों का बर्ताव मन में रोष उत्पन्न कर सकता है। याद रहे हर परिस्थिती पर अपना नियंत्रण नहीं होता लेकिन परिस्थिति को किस तरह से प्रतिक्रिया देनी है यह जरूर आपके नियंत्रण में होगा।

करियर: वरिष्ठों के साथ वाद विवाद। उत्पन्न हो सकते हैं।

लव: रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मक बातों के लिए आप को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

हेल्थ: श्वसन विकार उत्पन्न होने की वजह से मानसिक रूप से भी आप कमजोर महसूस करेंगे।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर: 8

कन्या - THE SUN

काम की जगह तारीफ मिलने की वजह से काम के प्रति आपका उत्साह और रुचि भी बढ़ेगी। सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास बनी रहने की वजह से योग्य व्यक्ति के परिचय में आप आ सकते हैं जो आपके लिए मार्गदर्शक का काम करेंगे। आपकी उम्र से छोटे लोग आपको रोल मॉडल के तौर पर देख सकते हैं इसलिए सही उदाहरण प्रस्थापित करने की कोशिश करें।

करियर: काम से जुड़ा टारगेट पूरा करने में कठिनाइयां आएंगी लेकिन टारगेट पूरा होगा।

लव: आप के चुलबुले स्वभाव की वजह से लव लाइफ में नयापन बना रहेगा।

हेल्थ: पेट में हो रहे इन्फेक्शन रात में तकलीफ दे सकते हैं।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर: 3

तुला - JUDGEMENT

परिवार से जुड़ी समस्याओं का हल मिलने की वजह से आप को राहत महसूस हो सकती है। लेकिन अभी तक महत्वपूर्ण बातें सुलझी नहीं है इसलिए हर परिस्थिति को जागरूक रहकर समझाने की कोशिश जारी रखनी होगी। यदि परिवार मैं कोई कायदे संबंधित परेशानी हो रही होगी तो उसका निर्णय आप ही के पक्ष में होगा।

करियर: विदेश में नौकरी प्राप्त करने के प्रयत्नों को और बढ़ाना होगा।

लव: पार्टनर आपको उनके प्रेरणा स्तोत्र की तरह देख सकते हैं।

हेल्थ: शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए नेचुरोपैथी की मदद ले।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 1

वृश्चिक - THE WORLD

आपको मित्रों द्वारा मिल रहा सहयोग महत्वपूर्ण लग सकता है लेकिन परिवार को नजरअंदाज करना उनकी आपके प्रति नाराजगी बढ़ा सकता है। परिवार के व्यापार को आगे बढ़ाने की आपकी कोशिश शुरुआत में सफल रह सकती है फिर भी अधिक रिस्क लेने की गलती ना करें।

करियर: नौकरी करने वाली महिलाओं को विदेश में काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव: अविवाहित लोगों को विवाह से जुड़े निर्णय लेते समय परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

हेल्थ: अधिक परिश्रम की वजह से पैरों में दर्द हो सकता है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर: 5

धनु - ACE OF PENTACLES

पैसों से जुड़ी समस्याएं सुलझने लगेगी। नौकरी में बढ़ोतरी आप की अपेक्षा अनुसार हो सकती है। अभी मिल रहे पैसों का उपयोग योग्य तरीके से करना होगा क्योंकि जितना जल्दी पैसा आएगा उतनी जल्दी ही खर्च होने की संभावना बन रही है।

करियर: वाणिज्य क्षेत्र के व्यक्ति काम को सतर्क रहकर करें।

लव: पार्टनर की प्रगति का श्रेय आपको मिल सकता है।

हेल्थ: सेहत से जुड़ी समस्या पर जरूरत से अधिक पैसा खर्च हो सकता है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 7

मकर - SIX OF CUPS

जमीन से जुड़े व्यवहार में फायदा मिल सकता है। पुराना झगड़ा खत्म होने की वजह से पारिवारिक जीवन में सुधार दिखेगा। मीडिया से जुड़े लोग अपने काम की वजह से जाने जा सकते हैं। परिवार संबंधित बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा जो निकट भविष्य में आर्थिक प्रगति भी दिला सकता है।

करियर: बैंकिंग क्षेत्र के व्यक्ति उच्च अधिकारी द्वारा प्रशंसा पा सकते हैं।

लव : पति-पत्नी के संबंधों में सुधार दिखेगा।

हेल्थ: बुजुर्ग व्यक्तियों को कमर और पेट का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

कुंभ - THE HIEROPHANT

युवाओं को आज सावधानी बरतनी होगी। आपने की हुई छोटी गलतियों का असर आपके भविष्य पर हो सकता है। यह याद रहे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में न लगने की वजह से और चंचलता बढ़ने की वजह से परिवार के लोग चिंतित रह सकते हैं।

करियर: उच्च शिक्षण प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत लेने की जरूरत होगी।

लव: लव मैरिज की जिद रखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हेल्थ: सिर दर्द और कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 1

मीन - THE STAR

आपके जीवन में संतुलन बना रहेगा। विदेश में स्थित व्यक्ति द्वारा खुशखबरी मिल सकती है या आपके लिए नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। दूर के रिश्तेदार अचानक से घर पर आने की वजह से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। महिलाओं को अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता।

करियर: करियर से जुड़ी दुविधा बढ़ सकती है।

लव: अनैतिक संबंध आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर: 4

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1st November taro rashifal, ravivar ka rashifal, sunday rashifal, sunday horoscope, aaj ka rashifal, daily rashifal


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

2020 का 11वां महीना शुरू हो गया है। इस बार 1 तारीख से ही हिन्दी पंचांग का आठवां महीना कार्तिक भी शुरू हो रहा है। इस माह में करवा चौथ के बाद दीपावली आएगी, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व मनाए जाएंगे। इन दिनों में किए गए शुभ कर्मों से धर्म लाभ के साथ मानसिक शांति भी मिलती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए नवंबर के खास तीज-त्योहार और उन दिनों में किए जाने वाले शुभ काम...

बुधवार, 4 नवंबर को महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना से निर्जला व्रत करती हैं। महिलाएं चौथ माता की पूजा इस दिन करती हैं।

शनिवार, 7 नवंबर और रविवार, 8 नवंबर को पुष्य नक्षत्र रहेगा। इन दिनों में खरीदारी करने का विशेष महत्व है। पुष्य नक्षत्र में सोना-चांदी, वाहन, सुख-सुविधा की अन्य जरूरी चीजें खरीदी जा सकती है।

बुधवार, 11 तारीख को रमा एकादशी रहेगी। इस दिन भगवान विष्णु के लिए पूजा और व्रत करने की परंपरा है।

गुरुवार, 12 नवंबर को धनतेरस से दीपोत्सव शुरू हो रहा है। 13 तारीख को रूप चतुर्दशी, 14 को दीपावली, 15 को गोवर्धन पूजा और 16 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। इन दिनों में देवी लक्ष्मीजी, धनवंतरि, कुबेरदेव, गोवर्धन पर्वत, यमराज के साथ ही गणेशजी, देवी सरस्वती, भगवान विष्णु, शिवजी की विशेष पूजा करनी चाहिए।

बुधवार, 18 तारीख को विनायकी चतुर्थी व्रत रहेगा। इस तिथि से छठ पूजा उत्सव के व्रत शुरू हो जाएंगे। गणेशजी के साथ ही सूर्यदेव की विशेष पूजा करें।

शुक्रवार, 20 नवंबर को सूर्य पूजा का महापर्व छठ पूजा है। इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने और पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है।

सोमवार, 23 नवंबर को आंवला नवमी है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने की परंपरा है।

बुधवार, 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। इस दिन से भगवान विष्णु विश्राम से जागते हैं। तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है।

गुरुवार, 26 नवंबर को चातुर्मास समाप्त हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास मास खत्म होते हैं और विवाह आदि सभी शुभ मांगलिक कर्म शुरू हो जाते हैं।

सोमवार, 30 नवंबर को कार्तिक मास की पूर्णिमा है। इस दिन गुरुनानक जयंती भी मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
deepawali 2020, Karva Chauth 2020, Kartik Purnima 2020, Devauthani Ekadashi 2020, Diwali in November, Chaturmas will end in november


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

सफलता की दो महत्वपूर्ण सीढ़ियां है निराशा और असफलता। किसी काम में बार-बार असफलता मिलने से निराशा बढ़ने लगती है। इस संबंध में गौतम बुद्ध ने अपने शिष्यों को एक उपदेश में बताया था कि जब बार-बार असफलता मिल रही है तो हमें धैर्य बनाए रखना चाहिए और सही दिशा में आगे बढ़ते रहना चाहिए। धैर्य के साथ ही कड़ी मेहनत करने से हम लक्ष्य तक अवश्य पहुंच सकते हैं।

जानिए जानिए सफलता से जुड़े कुछ प्रेरक विचार, जिन्हें अपनाने से हमारे विचारों में सकारात्मकता बढ़ सकती है...

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
motivational quotes for success, how to get success, quotes on success to share, inspirational quotes about success


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget