header ads

उमा भारती हुई कोरोना पॉजिटिव

भोपाल, 27 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वे हरिद्वार व ऋषिकेष के बीच स्थित वंदे मातरम कुंज में क्वारंटीन में हैं।

उमा भारती ने शनिवार देर रात ट्वीट करते हुए बताया, मै आपकी जानकारी मै यह डाल रही हू कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा के समाप्ति के अन्तिम दिन प्रशासन को आग्रह करके कोरोना टेस्ट के टीम को बुलवाया क्योंकि मुझे तीन दिन से हलका बुखार था। मैंने हिमालय में कोविड के सभी विधि-निषेध एवं सोशल डिस्टेिंसग का पालन किया, फि र भी मै कोरोना पोजिटिव निकली हूं।

उन्होंने बताया है कि, मै अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वन्दे मातरम् कुंज में क्वारंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है। चार दिन के बाद फि र से टेस्ट कराऊं गी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी।

उमा भारती ने संपर्क में आए लोगों से कहा है, मेरे इस ट्वीट को मेरे संपर्क में आये हुए भाई-बहन पढ़ें या उन्हें जानकारी हो जाये उन सबसे मेरी अपील है कि वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरतें।

एसएनपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Uma Bharti Corona Positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget