वाशिंगटन, 27 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.27 करोड़ के पार हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 992,000 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने रविवार को दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 32,746,134 हो गई और घातक वायरस से हुई मौतों की संख्या 992,946 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक 7,077,450 मामलों और उससे हुई 204,485 मौतों के साथ सबसे अधिक प्रभावित देश है।
वहीं भारत 5,903,932 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 93,379 हो गई है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अन्य शीर्ष 15 देश, जहां सबसे अधिक संक्रमण के मामले हैं, वे ब्राजील (4,717,991), रूस (1,138,509), कोलम्बिया (806,038), पेरू (794,584), मेक्सिको (726,431), स्पेन (716,481), अर्जेंटीना (702,484), दक्षिण अफ्रीका (669,498), फ्रांस (552,454), चिली (455,979) , ईरान (443,086), ब्रिटेन (431,816), बांग्लादेश (357,873), इराक (345,969) और सऊदी अरब (332,790) हैं।
ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई 141,406 मौतों के साथ मृत्यु के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है।
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले देश मेक्सिको (76,243), ब्रिटेन (42,060), इटली (35,818), पेरू (32,037), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,394), कोलम्बिया (25,296), रूस (20,140), दक्षिण अफ्रीका (16,376), अर्जेंटीना (15,543), चिली (12,591), इक्वाडोर (11,236) और इंडोनेशिया (10,308) हैं।
एमएनएस-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment