header ads

देश में 24 घंटे में कोरोना के 96,000 से अधिक नए मामले

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले 24 घंटों में 96,424 नए मामलों और 1,172 मौतों के साथ शुक्रवार को भारत में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 52 लाख के पार पहुंच गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों ने दर्शाया कि कुल 52,14,677 मामलों में से 10,17,754 मामले सक्रिय हैं, जबकि 41,12,551 लोग ठीक हुए हैं और 84,372 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। उसके बाद कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और दिल्ली हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मृत्यु दर 1.63 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि ठीक होने की दर 78.64 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है जिनमें से पिछले 24 घंटों में 10,06,615 नमूनों का परीक्षण किया गया।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 96,000 new cases of corona in 24 hours in the country
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget