header ads

आगरा में कोविड-19 से स्थिति गंभीर

आगरा, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा में सामने आए 118 नए मामलों और अब तक 117 मौतों के साथ कोविड -19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण का बढ़ता ग्राफ चिंता का विषय है, हालांकि प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।

आगरा में संक्रमण की कुल संख्या अब 4,495 है, और इसमें से 3,529 की रिकवरी हो चुकी है। वहीं होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों सहित सक्रिय मामलों की संख्या 850 है। अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 1,59,806 है। सामने आए मामलों में मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और तीन स्वास्थ्यकर्मी, लगभग आधा दर्जन नगर निगम के अधिकारी, सदर तहसील के कई वकील और आगरा सिविल कोर्ट के लोग शामिल हैं।

मथुरा में तीन मौतें और 116 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि फिरोजाबाद में 47, मैनपुरी में 45, एटा में 21, कासगंज में 12 मामले दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक अब अधिक संवेदनशील समूह साबित हो रहे हैं। हालांकि, बेहतर इलाज, सुविधाओं और समय पर इलाज के कारण अब तक मृत्यु दर नियंत्रण में है।

उत्तर प्रदेश के दस शीर्ष शहरों में कोविड -19 से हुई मौतों के मामले में आगरा दसवें स्थान पर है।

लखनऊ में 554, कानपुर 550, आगरा में 117 लोगों की मौत की सूचना मिली है। इसका श्रेय स्वास्थ्य अधिकारियों ने आगरा मॉडल को दिया है, जिसमें संपर्क निगरानी, स्वास्थ्य सर्वेक्षण शिविर, दवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला, चिकित्सा सहायता प्रौद्योगिकी के निरंतर अपग्रेड और सबसे अधिक महत्वपूर्ण परीक्षण दर में बढ़ोतरी शामिल है।

इस बीच एएसआई 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किले को फिर से खोलने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहा है। प्रवेश से पहले सभी आगंतुकों को अपना नाम और पता दर्ज कराना होगा। शरीर का तापमान भी जांचा जाएगा। दो शिफ्टों में प्रत्येक में 2,500 के हिसाब से सिर्फ 5,000 आगंतुकों को अनुमति दी जाएगी।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Situation critical from Kovid-19 in Agra
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget