हैदराबाद, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,381 नए मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,81,627 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में 10 और मौतें हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,080 हो गई हैं।
राज्य में मृत्यु दर 0.59 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़ा 1.58 फीसदी है।
राज्य में 2,021 लोग इस बीमारी से पिछले 24 घंटों में उबर चुके हैं। इसके बाद कोविड-19 संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 1,50,160 हो गई है। रिकवरी रेट 82.67 है जबकि राष्ट्रीय स्तर 81.71 फीसदी है।
तेलंगाना में अभी तक 27,41,836 नमूनों की जांच की गई है।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment