Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (coronavirus) की दूसरी लहर ने इन दिनों कई देशों में अपना कहर बरपा रखा है। इस वायरस से लड़ाई के लिए वैक्सीन अधिकांश देशों में उपलब्ध हो जाने के बावजूद नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। हालात यह हैं कि अब तक पूरी दुनिया में इस महामारी से जूझ रहे लोगों की संख्या 16.85 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं है, इस वायरस ने लाखों की सांसें छीन ली हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, कोविड- 19 से संक्रमित होने के बाद अब तक कुल 35.0 लाख लोगों ने दम तोड़ दिया है। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा दर्शाए गए हैं, जो शनिवार सुबह तक के हैं।
Covid-19 India: कम हुआ कोरोना का प्रभाव! बीते 24 घंटे में 1.73 लाख मामले सामने आए
आंकड़ों पर गौर किया जाए तो डब्ल्यूएचओ के अनुसार, विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या बढ़कर 16 करोड़ 85 लाख 99 हजार 045 के पार जा पहुंच गई है। जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 35 लाख 07 हजार 477 हो गई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों में अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 28 लाख 69 हजार 009 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 86 हजार 890 लोग काल के गाल में समा गए हैं।
जबकि भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते यह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बना हुआ है। यहां अब तक 3 लाख 22 हजार 512 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 77 लाख 29 हजार 247 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 54 हजार 429 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं देना होगा टैक्स
डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:
|
देश का नाम |
कुल संक्रमितों का आंकड़ा |
|
ब्राजील |
16,274,695 |
|
फ्रांस |
5,535,701 |
|
तुर्की |
5,220,549 |
|
रूस |
5,044,459 |
|
यूके |
4,473,681 |
|
इटली |
4,205,970 |
|
जर्मनी |
3,669,870 |
|
स्पेन |
3,663,176 |
|
अर्जेंटीना |
3,622,135 |
|
कोलंबिया |
3,294,101 |
कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:
|
देश का नाम |
कुल मौतों का आंकड़ा |
|
भारत |
318,895 |
|
मैक्सिको |
222,232 |
|
यूके |
127,758 |
|
इटली |
125,793 |
|
रूस |
120,406 |
|
फ्रांस |
108,354 |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment