header ads

JEE Advanced 2021: 03 जुलाई को होगी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा, IIT में प्रवेश के लिए हटाए जाएंगे 75 प्रतिशत की पात्रता वाले मानदंड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विटर पर लाइव संबोधन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने कहा कि जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा 3 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार परीक्षा का आयोजन आईआईटी, खड़गपुर द्वारा किया जाएगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस साल आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत की पात्रता वाले मानदंड हटाए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा पात्रता और कोरोना महामारी के कारण 2020 में एडवांस्ड परीक्षा देने से चूके छात्रों को विशेष मौका दिए जाने की घोषणा भी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने JEE Advanced परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए सभी परीक्षार्थियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। उन्होंने कहा, मैं सभी छात्रों को शुभकामनाएं देता हूं। सभी उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
JEE Advanced exam to be held on July 03 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget