header ads

CBSE Exam 2021: इस दिन आएगा 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल, शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने की घोषणा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CBSE द्वारा आयोजित कराई जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2 फरवरी को घोषित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल CBSE द्वारा 2 फरवरी 2021 को घोषित कर दिया जाएगा।

CBSE द्वारा टाइम टेबल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं कक्षा की CBSE बोर्ड परीक्षाओं की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा की इन बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 जुलाई तक घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर ही देनी होंगी परीक्षाएं
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और CBSE दोनों ही यह स्पष्ट कर चुके हैं की बोर्ड परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों में जाकर देनी होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कोई विकल्प नहीं दिया गया है। यह परीक्षाएं प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी पेन पेपर के माध्यम से ली जाएंगी।

1 मार्च से होंगे बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई भी कार्यक्रम फरवरी में आयोजित नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल 1 मार्च से शुरू होंगे। वहीं सामान्य वर्षो में प्रैक्टिकल जनवरी माह में लिए जाते हैं और बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलती हैं।

बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए 30% पाठ्यक्रम कम किया
CBSE पहले ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30% पाठ्यक्रम भी कम कर चुका है। इसके अलावा छात्रों की अन्य सभी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। दुनियाभर के 25 देशों में CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की परीक्षा संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

कब आएंंगा रिजल्ट?
CBSE 10वीं, 12वीं परीक्षा का परिणाम 15 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि CBSE समेत देश के विभिन्न Education Board ने नई शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। CBSE Board इस दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले सुधारों का रास्ता इसी बोर्ड से होकर निकलेगा।

केंद्रीय मंत्री निशंक ने कहा कि दुनिया के कई देशों में कोरोना महामारी शिक्षा के सत्र को पीछे ले गई। वहीं भारत में शिक्षकों और अभिभावकों की कड़ी मेहनत के कारण ऐसा नहीं हुआ। छात्र लगातार ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। कई छात्रों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए संसाधन नहीं हैं, ऐसे छात्रों को टीवी और रेडियो के माध्यम से ऑन एयर शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
CBSE Exam 2021: 10th and 12th exams time table will come on this day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget