header ads

इस साल भारत में नहीं है कोई सूर्यग्रहण, लेकिन दोनों चंद्र ग्रहण दिखेंगे देश के कुछ हिस्सों में

हिंदी पंचांग के मुताबिक इस साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। जून में होने वाला सूर्यग्रहण वलयाकार होगा। वहीं दिसंबर में होने वाला पूर्ण सूर्यग्रहण रहेगा। ये दोनों की भारत में नहीं दिखेंगे। इसलिए इनका धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा। इनके अलावा मई में पूर्ण चंद्रग्रहण होगा और नवंबर में होने वाला चंद्रग्रहण आंशिक रहेगा। ये दोनों ग्रहण भारत के पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में बहुत कम समय के लिए दिखाई देंगे। ये ग्रहण जिन जगहों पर दिखेंगे वहां इनका धार्मिक महत्व और सूतक दोनों की रहेगा।

सूर्यग्रहण
10 जून 2021, गुरुवार:
ये सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। लेकिन उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में ये ग्रहण देखा जा सकेगा। इसलिए इन जगहों पर इस ग्रहण का असर भी रहेगा। भारतीय समय के मुताबिक ये वलयाकार सूर्यग्रहण दोपहर करीब 1:42 पर शुरू होकर शाम 6:41 पर खत्म होगा। 5 घंटे के इस ग्रहण में 3 मिनिट 48 सेकंड तक वलयाकार स्थिति बनेगी।

4 दिसंबर 2021, शनिवार: ये सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। लेकिन अंटार्कटिका के साथ ही अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर के दक्षिणी भागों में देखा जा सकेगा। इसलिए इन जगहों पर इस ग्रहण का असर भी रहेगा। भारतीय समय के मुताबिक ये पूर्ण सूर्यग्रहण सुबह 10:59 पर शुरू होकर दोपहर 3:07 पर खत्म होगा। करीब 4 घंटे के इस ग्रहण में सूर्य और पृथ्वी के बीच 1 मिनिट 57 सेकंड तक चंद्रमा रहेगा।


चंद्रग्रहण
26 मई 2021, बुधवार:
ये पूर्ण चंद्र ग्रहण है लेकिन दोपहर में शुरू होने से भारत के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा। भारतीय समय के मुताबिक ये पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 02:16 पर शुरू होकर शाम 7:21 पर खत्म होगा। वहीं भारत के कुछ पूर्वी राज्यों में चंद्रोदय शाम करीब 7 बजे होगा इसलिए थोड़ी देर के लिए ही भारत के कुछ हिस्सों में ये ग्रहण दिखेगा। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के कुछ हिस्सों सहित उत्तर-पूर्व भारत में (सिक्किम को छोड़कर) कुछ जगहों पर ये ग्रहण कम समय के लिए देखा जा सकेगा। वहीं, दक्षिण अमेरिका, उत्तर अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया के साथ ही अंटार्कटिका, प्रशांत और हिंद महासागर में ये ग्रहण दिखाई देगा।

19 नवंबर 2021, शुक्रवार: ये आंशिक चंद्रग्रहण है। जो कि भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11:30 से शुरू होकर शाम 5:35 तक रहेगा। भारत के पूर्वी राज्यों में चंद्रोदय जल्दी हो जाने से अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में ये ग्रहण बहुत कम समय के लिए दिखेगा। इनके अलावा पश्चिम अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Surya Chandra Grahan Date 2021 Updated: Grahan Sutak Timings | Solar Eclipses June December Time Kab Ha, Lunar Eclipses May November


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget