header ads

इस ग्रह की चाल बदलने से शेयर बाजार में तेजी के योग, 5 राशियों के लिए अच्छा समय

सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह बुध राशि बदलकर मकर में आ गया है। ये 25 जनवरी तक इसी राशि में रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक, ये ग्रह संवाद, संचार और बुद्धि का कारक ग्रह है। बुध के शुभ प्रभाव से धन, मान-सम्मान और वैभव भी मिलता है।
ये ग्रह व्यापार, वाणिज्य, कॉमर्स, बैंकिंग, मोबाइल, नेटवर्किंग और कंप्यूटर से जुड़े क्षेत्रों को प्रभावित करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन करने से मेष, वृष, कन्या और सिंह राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता हो सकता है। इनके अलावा कुछ लोगों के लिए समय ठीक नहीं है।

असर: बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग कामकाज से जुड़ी नई योजनाएं बना सकते हैं और उन पर काम भी शुरू हो सकता है।

5 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन
मेष : बिजनेस और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष : नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। योजनाएं सफल होंगी।
सिंह : आत्मविश्वास बढ़ेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कन्या : शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्रेम विवाह करना चाह रहे हो तो अवसर अनुकूल है।
मीन : प्रॉपर्टी और रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। शेयर मार्केट में फायदा मिल सकता है।

5 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
कर्क : रोजमर्रा के कामों में मेहनत बढ़ेगी लेकिन फायदा भी हो जाएगा। सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।
तुला : सुख बढ़ेंगे। लेकिन माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। यात्राओं में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
वृश्चिक : जो फैसले लेंगे उनमें सफलता मिलेगी। नौकरी और बिजनेस संबंधी यात्रा होने के योग बनेंगे। भाई-बहनों या दोस्तों से विवाद होने की आशंका है।
धनु : धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी बना रहेगा। सोच-समझकर बोलें। राज की बातें उजागर हो सकती हैं।
मकर : रोजमर्रा के कामों में सफलता तो मिलेगी, लेकिन उलझनें भी बढ़ती जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने होंगे।

मिथुन और कुंभ राशि वालों को रहना होगा संभलकर
मिथुन : कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें और सावधानी से कोई भी फैसला लें।
कुंभ : खर्चा बढ़ेगा। सेविंग खत्म हो सकती है। योजनाएं अधूरी रहेंगी। कामकाज को लेकर तनाव रहेगाा। भागदौड़ भी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी फैसलों में सावधानी रखें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Budh Rashi Parivartan (Transit) 2021; Rashifal (Astrological) Predictions For Capricorn, Makar, Scorpio, Vrishchik, Cancer, Gemini and other zodiac signs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget