header ads

शुक्र ग्रह धनु राशि में आ गया, अब 5 जनवरी को बुध करेगा मकर राशि में प्रवेश

साल की शुरुआत में ही शुक्र और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। जिसका सकारात्मक असर सभी लोगों पर दिखेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि सौंदर्य, ऐश्वर्य, सुविधा, दांपत्य और संपन्नता का कारक ग्रह शुक्र 4 जनवरी, सोमवार को वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। ये ग्रह इस राशि में इसके बाद 28 जनवरी तक रहेगा। वाणी और व्यापार का कारक ग्रह बुध 5 जनवरी, मंगलवार को मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 25 जनवरी तक ये ग्रह इसी राशि में रहेगा।
पं. मिश्र के मुताबिक इन दो ग्रहों के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। कीमती धातुओं के दाम कम होंगे। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। खाने-पीनी की चीजें महंगी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेन-देन और निवेश में कई लोगों को फायदा मिल सकता है।
कई नौकरीपेशा लोग जॉब बदलने का मन बना सकते हैं। षडयंत्र का शिकार बन सकते हैं। नौकरी या रोजमर्रा से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी। बुध के प्रभाव से कुछ लोग अपने काम को लेकर झूठ बोल सकते हैं। इसका नुकसान भी आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

कुछ लोगों के जॉब और बिजनेस में सकारात्मक बदलाव के योग हैं, वहीं कुछ के लिए मिला-जुला रहेगा समय

मेष: समय शुभ हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश रहेगी। बिजनेस में रचनात्मकता बढ़ेगी।
वृष: बिजनेस और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा है। कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। हालांकि मेहनत बढ़ेगी।
मिथुन: समय मिला-जुला रहेगा। कामकाज में फायदा होगा और आत्मविश्वास तो बढ़ेगा। लेकिन फालतू खर्चा और विवाद होने की भी आशंका है।
कर्क: कामकाज में सोच समझकर फैसले लेने होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जानकार से सलाह लेकर ही कोई फैसला लें।
सिंह: तर्क शक्ति बढ़ेगी। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, लेकिन खर्चा भी बढ़ेगा। बड़े लोगों से मुलाकात और मदद मिलने के योग बन रहे हैं।
कन्या: बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन से सुख बढ़ेगा। सोच हुए काम पूरे होंगे लेकिन समय ज्यादा लग सकता है।
तुला: निवेश और लेन-देन में जोखिम लेने से बचना होगा। पैसा निवेश करने की नई योजनाएं भी बनेंगी। सेविंग में से पैसा खर्च होने के भी योग बन रहे हैं।
वृश्चिक: जॉब और बिजनेस में नई जिम्मेदारी या कोई नया काम मिल सकता है। अधिकारियों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
धनु: उन्नति होने के योग बन रहे हैं। कामकाज से जुड़ा फायदा हो सकता है। जॉब और बिजनेस में कुछ नया करने से फायदा भी मिलेगा।
मकर: पुरानी परेशानियों और विवादों से राहत मिल सकती है। आसपास और साथ के लोगों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा।
कुंभ: कामकाज में सितारों का साथ मिल सकता है। सेविंग बढ़ेगी। पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। नए निवेश की योजनाएं भी बनेंगी।
मीन: जॉब और बिजनेस में बदलाव हो सकता है। रहने की जगह भी बदल सकती है। बड़े फैसले सोच-विचारकर लें। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Planetary Positions Gochar Venus And Mercury Transit January 2021 Today Update | Rashi Transit Effect On Libra, Aquarius, Virgo, Capricorn, Sagittarius And Gemini


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget