header ads

छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने सफलतापूर्वक चांद पर लैंडिंग की

बीजिंग, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने 1 दिसंबर की रात को सफलतापूर्वक चंद्रमा के निश्चित स्थल पर लैंडिंग की। इसके बाद लैंडर ने औपचारिक रूप से अपना कार्य शुरू किया।

1 दिसंबर की रात को 11 बजकर 11 मिनट पर छांगअ नंबर पांच डिटेक्टर ने सफलता से चंद्रमा के निश्चित स्थल पर लैंडिंग की, और संबंधित फोटो भी खींचकर भेजे। पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र के उपाध्यक्ष हो ज्वुन ने कहा कि इस बार चंद्रमा पर लैंडिंग का नियंत्रण बहुत अच्छा रहा है। जिसने अगले चरण के काम के लिये अच्छी तैयारी की।

लैंडिंग स्थल की चर्चा में चंद्र अन्वेषण परियोजना के उप कमांडर, चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के चंद्र अन्वेषण व अंतरिक्ष परियोजना केंद्र के अध्यक्ष ल्यू चीचोंग ने कहा कि लैंडिंग स्थल को चुनते समय हमें न सिर्फ़ परियोजना के कार्यान्वयन की व्यवहार्यता पर ध्यान देना पड़ता है, बल्कि वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व का ख्याल भी रखना पड़ता है। क्योंकि इससे पहले अमेरिका व रूस ने इस स्थल में लैंडिंग नहीं की है। अनुसंधान के लिये यह एक नया क्षेत्र है। इसलिये इसके अनुसंधान का बहुत महत्व है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chhanga number five detector successfully landing on the moon
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget