बुडापेस्ट, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। हंगरी में बुधवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 4,136 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे यहां कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 225,209 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान देश में कोरोना से 165 अन्य लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,142 तक पहुंच गई है, वहीं अब तक इस वायरस से 65,888 मरीज उबर चुके हैं।
अगस्त के अंत से हंगरी में कोरोनावायरस मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिली है।
एवीवाई/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment