ढाका, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में मंगलवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 2,525 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 464,932 पहुंच गई है।
इसकी जानकारी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने दी।
महानिदेशालय के अनुसार, इस दौरान 35 लोगों की मौत हो गई है, जिससे यहां अब तक घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,644 हो गई है।
इस दौरान बंगलादेश में 2,539 मरीजों को देश के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे यहां अब तक इस वायरस से कुल 3,80,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।
एवाईवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment