header ads

फ्रांस में कोविड-19 मामले और अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी

पेरिस, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में मंगलवार को भी लगातार तीसरे दिन दैनिक कोरोनावायरस मामलों की संख्या 10 हजार से कम रही, साथ ही अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि फ्रांस में 24 घंटों में 8,083 मामले दर्ज हुए। अमेरिका, भारत, ब्राजील और रूस के बाद दुनिया में पांचवे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में अब मामलों की कुल संख्या 2,230,571 हो गई है।

वहीं अस्पतालों में भर्ती 363 मरीजों ने दम तोड़ा जो सोमवार के 406 मौतों से कम रहे। अब तक फ्रांस में कुल 53,506 लोगों की मौत हो चुकी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में 619 की कमी आई है। इसी तरह गहन चिकित्सा के 3,605 मरीजों में से 146 की कमी आई है।

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि महामारी की दूसरी लहर के चरम समय से फ्रांस निकल चुका है। साथ ही 30 अक्टूबर से लगे देशव्यापी कोरोनावायरस लॉकडाउन में भी धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। 28 नवंबर से फ्रांस में गैर-जरूरी दुकानों को भी रात 9 बजे तक फिर से खोलने की अनुमति दे दी गई। आउटडोर व्यायाम करने के लिए दिन में तीन घंटे की अनुमति है, और लोग अपने घरों से 20 किमी तक जा सकते हैं।

मैक्रों ने कहा था कि यदि स्थिति में और सुधार होता है और कोविड-19 संक्रमण की संख्या प्रति दिन 5,000 से नीचे जाती है, तो 15 दिसंबर को लॉकडाउन हटाया जा सकता है। इसके साथ ही सिनेमाघरों, थिएटरों और संग्रहालयों को सख्त स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के तहत फिर से खोलने की अनुमति मिल जाएगी। लेकिन रेस्तरां, बार और स्की रिसॉर्ट को बंद करने जैसे प्रतिबंध जनवरी तक जारी रहेंगे।

मंगलवार को मैक्रों ने कहा कि वह स्की रिसॉर्ट के लिए बाहर जाने वाले फ्रांसीसी नागरिकों को विदेश जाने से रोकने के उपायों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि यूरोपीय संघ के भीतर या बाहर के देश अपने स्की रिसॉर्ट को खुला रखते हैं, तो हम अपने नागरिकों को उन क्षेत्रों में जाने से रोकने के लिए उपाय करेंगे।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases in France and decrease in number of hospitalized patients
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget