header ads

NEET- PG 2021: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने स्थगित किया NEET-PG 2021 का एग्जाम

डिजिटल डेस्क। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने NEET PG- 2021 एग्जाम को स्थगित कर दिया है। पहले यह एग्जाम 10 जनवरी 2021 को होना था। हालांकि, अभी एग्जाम के लिए नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। NBE ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी है। अपने इस नोटिफिकेशन में NBE ने कहा कि, NEET-PG एग्जाम को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जा रहा है।

बता दें कि, NEET-PG 2021 एग्जाम देश के 162 शहरों में आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी। एग्जाम के जरिए मास्टर ऑफ सर्जरी की 10,821 सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। जबकि, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) की 19,953 सीटों और PG डिप्लोमा की 1,979 सीटों पर एडमिशन होगा। यह सभी सीटें 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की तरफ से ऑफर की जाएंगी।

नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा सूचित किए जाने के बाद इस एग्जाम को स्थगित करने का फैसला किया गया है। एग्जाम के संचालन को लेकर आयोग UG और PG बोर्ड के हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है। NEET PG 2021 का एप्लीकेशन फॉर्म नवंबर के पहले हफ्ते में ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ जारी होने की संभावना है। एग्जाम में 300 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रशन पूछे जाते हैं। एग्जाम के लिए कैंडिडेट नवंबर के आखिरी हफ्ते तक रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। साल 2019 में इस एग्जाम के लिए 1,67,102 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 1,60,888 एग्जाम में शामिल हुए थे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
NEET- PG 2021: National Board of Examination postponed NEET-PG exam
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget