header ads

पुष्य नक्षत्र 7 नवंबर को, 17 साल बाद दीपावली पर सर्वार्थ सिद्धि योग

डिजिटल डेस्क जबलपुर । शनिवार 7 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग होने से इस दिन शनि पुष्य योग बन रहा है। साथ ही पूरे दिन रवि योग भी रहेगा। इस दिन पूजन-पाठ के साथ हर तरह की खरीददारी की जा सकती है। पं. रोहित दुबे का कहना है कि दीपवली के पूर्व 7 नवंबर को शनि पुष्य नक्षत्र है। इसी दिन बहीखाता खरीदी मुहूर्त भी रहेगा। शनि पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऋग्वेद में पुष्य नक्षत्र को मंगलकर्ता भी कहा गया है। इसीलिए पुष्य नक्षत्र को खरीददारी के लिए विशेष मुहूर्त माना जाता है। कहते हैं कि इस मुहूर्त में खरीदी गई कोई भी वस्तु अधिक समय तक उपयोगी, शुभ फल देने वाली और अक्षय होती है। इसके साथ ही शनिवार होने से इस दिन प्रॉपर्टी, फर्नीचर, मशीनरी और लकड़ी से बनी सजावटी चीजों की खरीदी शुभ है। पं. वासुदेव शास्त्री ने बताया कि शनिवार को पुष्य नक्षत्र के साथ चंद्रमा, बृहस्पति और शनि अपनी ही राशि में रहेंगे। इस दिन बुध-शुक्र भी एक दूसरे की राशि में होने से धन योग बना रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाली होती है। पं. राजकुमार शर्मा शास्त्री ने बताया कि 17 साल बाद दीपावली पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। इसके पहले वर्ष 2003 में ऐसा हुआ था। ज्योतिषियों के मुताबिक इस योग के चलते दीपावली पर की गई खरीददारी ज्यादा फायदेमंद होगी।
 14 नवंबर दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो जाएगा। जो कि रात करीब 8 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन हर तरह की खरीददारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।   
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Pushya Nakshatra on November 7, Sarvartha Siddhi Yoga on Diwali after 17 years
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget