header ads

अमेरिकी में सवा लाख नए कोविड मामलों के साथ बना नया विश्व रिकॉर्ड (लीड-1)

वाशिंगटन, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका ने एक दिन में सवा लाख कोरोना मामले दर्ज करके दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या का एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, महामारी की शुरूआत के बाद से 24 घंटों में दर्ज हुए मामलों की यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को देश में 1,25,596 नए मामले दर्ज हुए। विश्वविद्यालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि शुक्रवार को भी वृद्धि जारी रही और देश ने लगातार तीसरे दिन भी 1 लाख की संख्या को पार किया। इसी के साथ देश में कम से कम 1,137 नई मौतें हुईं, जिसके बाद देश में कुल मृत्यु 236,025 हो गई।

मामले और मौतें दोनों में ही अमेरिका दुनिया में सबसे आगे है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, 13 राज्यों ने नए मामलों की अब तक की सबसे ज्यादा संख्या दर्ज की। इनमें कोलोराडो, इलिनोइस, इंडियाना, आयोवा, मैन, मिनेसोटा, नेब्रास्का, न्यू हैम्पशायर, नॉर्थ डकोटा, ओहायो, ओक्लाहोमा, यूटा और वेस्ट वर्जीनिया शामिल हैं। वहीं 38 राज्यों में पिछले सप्ताह की तुलना में ज्यादा मामले सामने आए हैं।

कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के अनुसार, अभी अमेरिका में 54,000 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 11,000 आईसीयू में हैं, लिहाजा माौतों की संख्या और बढ़ सकती है।

महीनों पहले विशेषज्ञों ने इस पूवार्नुमान की भविष्यवाणी की थी। जून में जब हर दिन करीब 40 हजार मामले सामने आ रहे थे, तभी अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिसीज के निदेशक एंथोनी फौची ने कहा कि यदि देश ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए अधिक मेहनत नहीं की तो रोजाना 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आएंगे।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, वर्तमान में देश के 1,700 से ज्यादा कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में कोविड मामलों की संख्या 2,52,000 से अधिक है। 50 से ज्यादा कैंपस तो ऐसे हैं जहां 1,000 मामले सामने आए, वहीं 400 कॉलेजों में कम से कम 100 मामले दर्ज हुए। इनमें से अधिकांश संक्रमण तब फैला जब छात्र सेमेस्टर के लिए वापस आए।

हालांकि युवा वयस्कों में मृत्यु की आशंका कम होती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि युवा वयस्क उच्च जोखिम वाले लोगों में यह वायरस पहुंचा सकते हैं और खुद भी गंभीर रूप से बीमार हो सकते हैं। पहले ही अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ रही है और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौतों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
New world record (lead-1) made with 1.25 million new cavid cases in American
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget