header ads

फ्रांस के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की भर्ती में आई गिरावट

पेरिस, 29 नवंबर (आईएएनएस) फ्रांस के अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के भर्ती में गिरावट आई है। यह देश यूरोप में महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। वहीं मामलों में गिरावट के साथ लॉकडाउन तीन चरणों में धीरे-धीरे हटाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में शनिवार को कुल 28,168 संक्रमित थे, जो पिछली संख्या से 480 कम है, इसके साथ ही मध्य नवंबर से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वहीं आईसीयू में 3,777 मरीज रह गए हैं, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 3,883 थी।

इसके अलावा शनिवार को और 12,580 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई, जिनके साथ संक्रमण के कुल मामले 2,208,699 तक पहुंच गए।

पिछले 24 घंटों में और 213 मौतों के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 52,127 हो गई।

फ्रांस में लागू लॉकडाउन को शनिवार से तीन चरणों में फिर से खोलने की रणनीति का पहला चरण शुरू किया गया।

सामान्य स्थिति में लौटने के लिए सरकार की योजना के अनुसार दूसरा चरण 15 दिसंबर से शुरू होगा। यदि दैनिक मामलों की संख्या प्रति दिन 5,000 से कम होगी तभी दूसरे चरण पर पहल की जाएगी।

वहीं थिएटर और म्यूजियम फिर से खुलेंगे, बशर्ते उन्हें स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को सु²ढ़ करना होगा।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
French hospitals fall in recruitment of Kovid-19 patients
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget