header ads

कोविड-19 : पाकिस्तान में अधिक प्रतिबंध लगने की संभावना

इस्लामाबाद, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मंगलवार को कोविड-19 की राष्ट्रीय समन्वय समिति (एनसीसीसी) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, ताकि आगे की पाबंदियों को लागू करने की स्थिति और विकल्पों पर विचार-विमर्श किया जा सके।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय (एनएचएस) के प्रवक्ता साजिद शाह ने डॉन न्यूज को बताया, मुझे लगता है कि आगे लगने वाले प्रतिबंध के लिए कार्रवाई की एक पंक्ति की घोषणा की जाएगी, क्योंकि हम घातक वायरस के मामलों में वृद्धि का खतरा नहीं उठा सकते।

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन (पीएमए) के महासचिव कैसर सज्जाद ने चेतावनी दी है कि वायरस अधिक घातक हो गया है, क्योंकि अब इसने अपना रूप पूरी तरह से बदल लिया है और यह पूरी ताकत के साथ वापस आ गया है।

उन्होंने डॉन समाचार को बताया कि स्थिति से सख्ती से निपटने की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, सरकार ने मास्क पहनने को अनिवार्य घोषित किया है, लेकिन कोई भी सार्वजनिक क्षेत्रों में मास्क नहीं पहनता है। सरकार और विपक्षी नेताओं की कई बैठकें होती हैं, जिसमें वे हाथ मिलाते हैं और एक-दूसरे को बिना मास्क पहने गले लगाते हैं।

सज्जाद ने कहा, एनसीसीसी को यह तय करना चाहिए कि ऐसी कोई घटना (मीडिया द्वारा) कवर नहीं की जाएगी, जिसमें एसओपी का उल्लंघन होगा।

पाकिस्तान में मंगलवार तक कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 336,260 तक पहुंच चुकी है, जबकि अभी तक संक्रमण की वजह से देश में 6,849 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

एकेके/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: More restrictions likely in Pakistan
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget