header ads

तेलंगाना में कोविड-19 मामलों की संख्या 2.4 लाख के पार

हैदराबाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,416 नए मामले दर्ज होने के साथ ही रविवार को कुल संख्या 2.4 लाख को पार कर गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में अब मामलों की संख्या 2,40,048 हो गई है, जिनमें से 18,241 सक्रिय मामले हैं। वहीं 5 नई मौतों के बाद मरने वालों की संख्या 1,341 पर पहुंच गई है। इनमें से 55.04 फीसदी मृतकों का अन्य बीमारियां भी थीं।

राज्य में मृत्यू दर राष्ट्रीय औसत 1.5 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 0.55 प्रतिशत हो गई है। अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 2,20,466 है। इसके साथ ही रिकवरी दर राष्ट्रीय औसत 91.5 प्रतिशत के मुकाबले 91.84 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 43,23,666 नमूनों के परीक्षण हो चुके हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases in Telangana crosses 2.4 lakh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget