header ads

फ्रांस में कोविड-19 से 1 दिन में 850 से अधिक लोगों की मौत

पेरिस, 4 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में कोविड -19 के कारण एक दिन में और 854 लोगों की जान चली गई है। इन आंकड़ों के साथ देश में महामारी के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 38,289 हो गई है। यह आंकड़े स्वास्थ्य अधिकारियों ने जारी किए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, मंगलवार को दर्ज की गई यह मृत्यु दर 15 अप्रैल के बाद सबसे अधिक है और सोमवार को दर्ज हुई 416 से दोगुनी है।

बीते दिन यहां 36,330 नए संक्रमणों की पुष्टि हुई थी, जिससे संक्रमण के कुल आंकड़े 1,502,763 हो गए।

वहीं,अस्पताल में भर्ती कोविड -19 रोगियों की संख्या 1,122 से बढ़कर 26,265 हो गई हैं, जिसमें आईसीयू में 3,878 शामिल है। वहीं आईसीयू में एक दिन में 148 तक मरीज बढ़े।

देश के हॉस्पिटल फेडरेशन ने कहा कि हौट्स-डी-फ्रांस के उत्तरी क्षेत्र के कुछ रोगियों को आने वाले दिनों में जर्मनी और साथ ही फ्रांस के अन्य हिस्सों में इलाज के लिए स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों में अस्पतालों पर बहुत अधिक दबाव हैं।

महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए फ्रांस ने दूसरा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन जारी किया है, जिसका आज चौथा दिन है।

अधिकारियों और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि, वायरस के संपर्क में आने के 2 से 14 दिन बाद लक्षण दिखाई दे सकते हैं इस चीज को ध्यान में रखते हुए महामारी के इंडिकेटर प्रतिबंधात्मक उपायों की बदौलत नीचे की ओर बढ़ने में कुछ दिन या कुछ सप्ताह का समय लेंगे।

देश में लोगों को सिर्फ अपने घर के पास काम, स्वास्थ्य या पारिवारिक आपातकाल, आवश्यक खरीदारी या एक घंटे के व्यायाम के लिए बाहर जाने की अनुमति है। वहीं गैर-आवश्यक व्यवसाय बंद किए गए हैं।

एमएनएस/वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
More than 850 people died in 1 day from Kovid-19 in France
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget