header ads

दीवाली में फोटोग्राफी के लिए आईफोन 12 का नाइट मोड आपके लिए परफेक्ट

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। दीवाली की तैयारियां चारों ओर जोरों पर है। हालांकि इस बार कोरोनावायरस महामारी के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पर्याप्त ध्यान रखते हुए लोग ज्यादातर घर के अंदर रहकर ही त्योहार का मनाएंगे। बहरहाल, इस दौरान फोटोग्राफी में कोई बाधा नहीं आएगी क्योंकि आईफोन 12 में दिया गया नाइट मोड फीचर कम रोशनी में भी अच्छी तस्वीरें खींचने में मददगार साबित होगी।

एक्सपर्ट ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है।

आईफोन 12 के इस फीचर के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी को नए सिरे से परिभाषित किया गया है।

मशहूर ट्रैवल ब्लॉगर और फोटोग्राफर सिद्धार्थ जोशी कहते हैं, आईफोन 12 में दिया गया यह फीचर पहले से कहीं गुना बेहतर है। अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस पर मुझे यह नाइट मोड काफी पसंद है। इससे त्योहारों के दौरान के खूबसूरत पलों को आप कुछ इस बेहतरीन अंदाज में संजो संकेगे, जैसा करना शायद पहले संभव नहीं था।

उन्होंने आगे कहा, कम रोशनी में वीडियो रिकॉर्ड भी किया जा सकता है, मुझे यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ। पिछले कुछ दिनों से मैं इस फीचर का इस्तेमाल कर रहा हूं और अब दीवाली में फोटोग्राफी करने का मुझे बेसब्री से इंतजार है।

आईफोन 12 पावरफुल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी की क्षमता से लैस है, जिसमें ए14 बायोनिक और एक नया ड्यूल कैमरा सिस्टम है, जो कैमरे के अनुभव को काफी बेहतर बनाते हुए परफेक्ट वीडियो और तस्वीरों को कैप्चर करने के काम को काफी आसान कर देता है।

डिवाइस में शामिल अल्ट्रा वाइड कैमरा और एफ/1.6 अपर्चर लेंस के साथ आने वाला नया वाइड कैमरा अब तक के आईफोन में सबसे तेज है, जो कम रोशनी में तस्वीरें, वीडियोज लेने के दौरान 27 फीसदी अधिक रोशनी प्रदान करता है।

इन सबके ऊपर, फोन में मौजूद स्मार्ट एचडीआर 3 सपोर्ट है, जिससे शानदार ढंग से व्हाइट बैलेंस, कॉन्ट्रास्ट, टेक्सचर और सैच्युरेशन को बैलेंस किया जा सकता है, ताकि तस्वीर देखने में नैचुरल लगे।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPhone 12 Night Mode is perfect for you photography in Diwali
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget