header ads

Dussehra 2020: जानें कब मनाया जाएगा दशहरा? पूजा से होता है यह लाभ 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद दशवें दिन यानी आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को देशभर में दशहरे (Dussehra) का पर्व मनाया मनाया जाता है। इस बार दशहरा या विजयादशमी का पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पितृपक्ष के बाद अधिकमास लगने की वजह से नवरात्र, दशहरा और सभी एक महीने देर से आएंगे।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरे दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा निशाचर रावण का वध किया था। इसी की खुशी में दशमी तिथि को विजयादशमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का पूजा मुहूर्त...

17 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, देखें किस देवी की किस दिन होगी पूजा

पूजा मुहूर्त
तिथि शुभारंभ: 25 अक्टूबर, 7 बजकर 41 मिनट से
तिथि समापन: 26 अक्टूबर, 8 बजकर 59 मिनट तक 
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 40 तक
पूजा का समय: दोपहर 01 बजकर 11 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक  

परंपरा
विजयदशमी को हथियार (अस्त्र-शस्त्र) पूजने की परंपरा भी है। बहुत सी जगहों पर तो दशहरे के दिन रावण दहन का विशाल आयोजन होता है। मान्यता है कि इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होता है। इससे आपको जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। 

इस माह में आने वाले हैं ये महत्वपूर्ण व्रत और त्यौहार

बता दें कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि में शुरू होने वाली रामलीला का मंचन दशमी को यानी दशहरे के दिन रावण के दहन के साथ समाप्त होता है। वहीं कुछ लोग दशहरा को पान खाने का सगुन करते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Dussehra 2020: Know when Dussehra will be celebrated? What is Pooja Muhurta
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget