header ads

श्रीलंका विदेश मंत्रालय ने कांसुलर सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित किया

कोलंबो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कोविड -19 महामारी के बीच भीड़ के जमावड़े को रोकने के उद्देश्य से अपने कांसुलर अफेयर्स डिवीजन द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है।

डेली फाइनॉनशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को किए गए घोषणा के मद्देनजर कोलंबो में सेलिनको बिल्डिंग में स्थित कांसुलर अफेयर्स डिवीजन अगले नोटिस तक आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

वहीं मतरा और जाफना में स्थित दोनों रिजनल कांसुलर ऑफिस द्वारा दस्तावेज सत्यापन सेवाएं भी नहीं दी जाएंगी।

यह निर्णय तब लिया गया है जब देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6,287 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 14 हो गई है।

एमएनएस/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sri Lanka Foreign Ministry temporarily suspends consular services
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget