header ads

राजस्थान कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना से निधन

गुरुग्राम, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोविड-19 से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 65 साल के थे।

त्रिवेदी भीलवाड़ा से विधायक थे। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वो कोरोना पॉजिटिव थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैलाश त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह दोतासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया।

त्रिवेदी भीलवाड़ा के सहाड़ा से तीन बार के विधायक थे। वो करीब एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें पहले भीलवाड़ा और फिर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

त्रिवेदी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाते थे।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Rajasthan Congress MLA Kailash Trivedi dies from Corona
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget