header ads

फ्रांस में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज

पेरिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। फ्रांस ने एक दिन में सबसे अधिक कोविड-19 मामलों का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 52,010 नए मामले सामने आए हैं। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार के रिकॉर्ड 45,422 मामलों के बाद रविवार का आंकड़ा आया, जो कि 52,010 है।

महामारी की शुरूआत के बाद से, फ्रांस में अब तक कुल 1,138,507 कोरोनावायरस मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

23 अक्टूबर को, स्पेन के बाद दस लाख से अधिक मामले दर्ज करने वाला फ्रांस यूरोप का दूसरा देश बन गया।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चला कि रविवार को भी देश में 116 नई मौतों की सूचना दी गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 34,761 हो गई।

इसके अलावा, वायरस के लिए परीक्षण किए गए लोगों में से 17 प्रतिशत लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

महामारी की चल रही दूसरी लहर ने फ्रांस सरकार को देश भर के अधिकांश क्षेत्रों में कर्फ्यू सहित कड़े प्रतिबंधात्मक उपाय लागू करने के लिए मजबूर कर दिया है।

फ्रांसीसी आबादी के दो तिहाई से अधिक या लगभग चार करोड़ 60 लाख लोगों से रात 9 बजे और सुबह 6 बजे के बीच 6 हफ्ते के लिए घर में ही रहने का अनुरोध किया गया है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Record records of Corona in one day in France
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget