header ads

प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संक्रमित ट्रंप के ठीक होने की कामना की

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी व देश की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर यह जानकारी दी, जिसके बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट किया, अपने मित्र डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, फर्स्ट लेडी और मैं कोविड-19 पॉजिटिव निकले हैं। हम अपना क्वारंटीन और रिकवरी प्रक्रिया फौरन शुरू करेंगे। हम मिलकर इससे उबर जाएंगे।

वीएवी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Prime Minister Modi wished to recover Corona infected trump
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget