header ads

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.44 करोड़ हुई : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनोवायरस के कुल मामलों की संख्या 3.44 करोड़ हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,026,700 से अधिक हो गई है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में बताया कि

शनिवार तक, कुल मामलों की संख्या 34,495,372 रही और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,026,717 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 7,331,241 मामलों और 208,693 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में इस बीमारी से प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

वहीं, 6,394,068 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 99,773 लोग जान गंवा चुके हैं।

कोरोना मामलों के संदर्भ में अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,847,092), रूस (1,188,928), कोलंबिया (841,531), पेरू (818,297), स्पेन (789,932), अर्जेटीना (779,689), मेक्सिको (753,090), दक्षिण अफ्रीका (677,833), फ्रांस (629,431), ब्रिटेन (469,764), चिली (466,590), ईरान (464,596), इराक (372,259) बांग्लादेश (366,383) और सऊदी अरब (335,578) हैं।

कोरोना से मौतों के मामले में 144,680 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

वहीं, कोरोना के कारण 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देशों में मेक्सिको (78,492), ब्रिटेन (42,358), इटली (35,941), पेरू (32,535), फ्रांस (32,171), स्पेन (32,086), ईरान (26,567), कोलंबिया (26,397) हैं। रूस (20,981), अर्जेटीना (20,599), दक्षिण अफ्रीका (16,909), चिली (12,867), इक्वाडोर (11,495), इंडोनेशिया (10,972) और बेल्जियम (10,023) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases around the world number 3.44 crore: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget