header ads

23 अक्टूबर से कन्या राशि में रहेगा शुक्र, देश की अर्थव्यवस्था और 8 राशियों के लिए शुभ

वैवाहिक सुख, वैभव और संपन्नता देने वाल वाला ग्रह शुक्र 23 अक्टूबर को राशि बदलेगा। यानी सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस राशि में 17 नवंबर तक रहेगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र सभी ग्रहों में सबसे चमकदार है। शुक्र का राशि बदलना ज्यादातर लोगों के लिए शुभ ही होता है। शुक्र का राशि परिवर्तन वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। वहीं, शुक्र के कारण मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। इन 4 राशि वालों को नुकसान के भी योग बन रहे हैं।

  • शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। समुद्री तूफान की आशंका बन रही है। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है। सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है। मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। शुक्र का राशि बदलना देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।

शुक्र का शुभ-अशुभ असर
शुक्र की अच्छी स्थिति होने से जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं। खासतौर से प्रेम, भौतिक सुखों में इसकी मजबूती से वृद्धि होती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का असर पड़ता है, यदि कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है, वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है। शुक्र ग्रह का गोचर कन्या राशि में होने जा रहा है, इसलिए सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

  • शुक्र ग्रह का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।


वृश्चिक सहित 4 राशियों के लिए अशुभ समय
शुक्र के कन्या राशि में आ जाने से मेष, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इन 4 राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण इन राशि वालों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद होने की भी आशंका है। शुक्र के कारण सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दौड़-भाग भी बनी रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

कुंभ सहित 8 राशियों के लिए अच्छा समय
शुक्र के राशि बदलने से वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shukra Ka Rashi Parivartan (Planetary Positions) 2020 | Venus Transit In Virgo Impact On Zodiac Signs Taurus, Libra, Scorpio, Sagittarius, Aquarius and Pisces


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget