वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.77 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 1,078,860 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को दी।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 37,738,569 हो गई थी और मृत्यु दर बढ़कर 1,078,868 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश हैं, यहां 7,803,884 मामले दर्ज किए गए हैं और 214,063 मृत्यु दर्ज की गई है।
वहीं मामलों की ²ष्टि से भारत 7,120,538 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 109,150 है।
सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,103,408), रूस (1,305,093), कोलम्बिया (919,083), अर्जेंटीना (903,730), स्पेन (888,968), पेरू (849,371), मैक्सिको (821,045), फ्रांस (776,097), दक्षिण अफ्रीका (693,359), ब्रिटेन (620,458), ईरान (504,281), चिली (482,832), इराक (405,437), बांग्लादेश (379,738), और इटली (359,569) हैं।
ब्राजील वर्तमान में संक्रमण से हुई मौतों के मामले में 150,689 संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है।
वहीं 10,000 से अधिक मौत वाले देश मेक्सिको (83,945), ब्रिटेन (42,965), इटली (36,205), पेरू (33,305), स्पेन (33,124), फ्रांस (32,703), ईरान (28,816), कोलंबिया (27,985), अर्जेंटीना (24,186), रूस (22,594), दक्षिण अफ्रीका (17,863), चिली (13,376), इक्वाडोर (12,218), इंडोनेशिया (11,935) और बेल्जियम (10,191) हैं।
एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment