header ads

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.42 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.42 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें बढ़कर 1,021,700 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी।

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार तक, कुल मामलों की संख्या 34,200,662 हो गई और संक्रमण से हुई मृत्यु दर बढ़कर 1,021,709 हो गई थी ।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण से दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,277,352 मामले और 207,791 मौत दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के ²ष्टि से भारत 6,312,584 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 98,678 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (4,810,935), रूस (1,179,634), कोलंबिया (835,339), पेरू (814,829), स्पेन (778,607), अर्जेंटीना (765,002), मेक्सिको (748,315), दक्षिण अफ्रीका ( 676,084), फ्रांस (616,986), चिली (464,750), ब्रिटेन (462,774), ईरान (461,044), इराक (367,474) बांग्लादेश (364,987), और सऊदी अरब (335,097) है।

संक्रमण से हुई मौतों की ²ष्टि से ब्राजील 144,680 मृत्यु दर के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (78,078), ब्रिटेन (42,292), इटली (35,918), पेरू (32,463), फ्रांस (32,034), स्पेन (31,973) ईरान (26,380), कोलम्बिया (26,196), रूस (20,796), अर्जेंटीना (20,288), दक्षिण अफ्रीका (16,866), चिली (12,822), इक्वाडोर (11,433), इंडोनेशिया (10,856) और बेल्जियम (10,016) हैं।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 cases cross 3.42 crore globally
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget