header ads

17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक देवी पूजा, 58 साल बाद शनि-गुरु अपनी राशियों में रहेंगे और नवरात्रि मनाई जाएगी

शनिवार, 17 अक्टूबर से देवी पूजा का नौ दिवसीय पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। ये पर्व 25 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार नवरात्रि की शुरुआत में 17 तारीख को ही सूर्य का राशि परिवर्तन भी होगा। सूर्य तुला में प्रवेश करेगा। तुला राशि में पहले से वक्री बुध भी रहेगा। इस कारण बुध-आदित्य योग बनेगा। इसके साथ ही 58 साल बाद शनि-गुरु का भी दुर्लभ योग बन रहा है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार इस नवरात्रि में शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा। ये दोनों ग्रह 58 साल बाद नवरात्रि में एक साथ अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे। 2020 से पहले 1962 में ये योग बना था। उस समय 29 सितंबर से नवरात्रि शुरू हुई थी।

  • इस बार पूरे नौ दिनों की रहेगी नवरात्रि

इस साल नवरात्रि पूरे नौ दिनों की रहेगी। इसी दिन सूर्य तुला राशि में प्रवेश करके नीच का हो जाएगा। 17 तारीख को बुध और चंद्र भी तुला राशि में रहेंगे। चंद्र 18 तारीख को वृश्चिक में प्रवेश करेगा। लेकिन सूर्य-बुध का बुधादित्य योग पूरी नवरात्रि में रहेगा।

  • नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी देवी

शनिवार से नवरात्रि शुरू होने से इस बार देवी का वाहन घोड़ा रहेगा। नवरात्रि जिस वार से शुरू होती है, उसके अनुसार देवी का वाहन बताया गया है। अगर नवरात्रि सोमवार या रविवार से शुरू होती है तो देवी का वाहन हाथी रहता है। शनिवार और मंगलवार से नवरात्रि शुरू होती है तो वाहन घोड़ा रहता है। गुरुवार और शुक्रवार से नवरात्रि शुरू होने पर देवी डोली में सवार होकर आती हैं। बुधवार से नवरात्रि शुरू होती है तो देवी का वाहन नाव रहता है।

  • सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी नवरात्रि

मेष- इस राशि के लिए विवाह के योग बन सकते हैं। प्रेम में सफलता मिल सकती है।

वृष - इन लोगों को को शत्रुओं पर विजय मिलेगी। रोगों में लाभ होगा।

मिथुन - संतान सुख मिलने के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ मिल सकता है।

कर्क - माता से सुख मिलेगा। वैभव बढ़ेगा। कार्यों में सफलता के साथ सम्मान मिलेगा।

सिंह - आपका पराक्रम अच्छा रहेगा। आशा के अनुरूप फल प्राप्त होंगे। भाई से मदद मिलेगी।

कन्या - स्थाई संपत्ति से लाभ हो सकता है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

तुला - इस राशि के लिए प्रसन्नता बनी रहेगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे।

वृश्चिक - अनावश्यक व्यय होगा। कमाई कम हो सकती है। घर-परिवार से संबंधित चिंताजनक समाचार मिल सकता है।

धनु - आपके लिए ये नवरात्रि लाभदायक रह सकती है। आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

मकर - इन लोगों अनावश्यक काम करना पड़े सकते हैं। समय अभाव रहेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा।

कुंभ - इस राशि के लिए भाग्य वृद्धि का समय है। साथियों की मदद प्राप्त होगी। काम पूरे होंगे।

मीन - आपको वाहन प्रयोग में सावधानी रखनी होगी। दुर्घटना होने के योग बन रहे हैं। शत्रुओं की वजह से परेशानी हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Navratri 2020: Jyotish Durlabh Yog - Rashi Parivartan On 17th October 2020 | Sun Transit In Libra Impact On Zodiac Signs


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget