ढाका, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बंग्लादेश में बुधवार को पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 1,493 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद यहां मामलों की संख्या बढ़कर 403,079 हो गई।
यह जानकारी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने दी।
अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान कोरोनावायरस 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,861 हो गई है।
बीडीन्यूज24 के अनुसार, इस दौरान 1,610 मरीज संक्रमण से स्वस्थ्य हो गए हैं, जिससे यहां इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 319,733 हो गई है।
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 12,357 सैंपलों की जांच हुई है।
एवाईवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment