header ads

10 अक्टूबर को सूर्य आ जाएगा चित्रा नक्षत्र में, इस कारण मकर सहित 6 राशि वालों के कामकाज में हो सकता है बदलाव

शनिवार, 10 अक्टूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में आ जाएगा और 24 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेगा। इससे पहले ये 27 सितंबर से हस्त नक्षत्र में था। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक मंगल के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से मौसम में बदलाव होंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक बदलाव देखने को भी मिलेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर भी पड़ेगा। जिससे मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा। इनके अलावा मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय ठीक नहीं रहेगा।

  • पं. मिश्रा का कहना है कि चित्रा नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी तो बढ़ेगी साथ ही तापमान में ठंडक भी रहेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन करने से देश की अर्थव्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रशासन से जुड़े बड़े फैसले हो सकते हैं। देश में बड़े पद पर स्थित लोगों के कामकाज में तेजी आ सकती है। नई जिम्मेदारी या नया काम शुरू हो सकता है। आत्मबल बढ़ेगा। बीमारियों में कमी आ सकती है। सकारात्मक प्रशासनिक बदलाव होने की भी संभावना बन रही है।

तुला सहित 6 राशियों के लिए अच्छा समय
मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक, धनु और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वालों को किस्मत का साथ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सोचे हुए बड़े काम भी हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदे वाला समय रहेगा। जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

सिंह, कन्या और मीन के लिए मिला-जुला समय
सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आ जाने से सिंह, कन्या और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 3 राशि वालों के काम तो पूरे होंगे, लेकिन मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चा और तनाव बढ़ सकता है। रोजमर्रा के कामों में विवाद के हालात बन सकते हैं। साथ ही धन लाभ भी हो सकता है। कई मामलों में सितारों का साथ मिल सकता है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

कुंभ सहित 3 राशियों के लिए अशुभ समय
सूर्य के चित्रा नक्षत्र में आ जाने से मिथुन, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मंगल के नक्षत्र में सूर्य के आ जाने से विवाद और तनाव बढ़ सकता है। इस कारण इन 3 राशि वालों को संभलकर रहना होगा। सूर्य के अशुभ प्रभाव से कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है। इसलिए सूर्य के इस नक्षत्र में आने पर अशुभ प्रभाव से बचने के लिए पीपल और मदार के पौधे में पानी डालना चाहिए। सूर्योदय से पहले उठकर सूर्य को प्रणाम करें। तांबे के बर्तन से सूर्य को जल चढ़ाएं। पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं। सूर्य को लाल फूल चढ़ाएं। गुड़हल का फूल चढ़ाने से सूर्य संबंधी दोष खत्म हो जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Graha Gochar 2020 Planetary Positions: Surya Graha in Chitra Nakshatra On October 10, Sun Transit Impact On Zodiac Signs (Rashi)


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget