बीजिंग, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो एक ऐसे फोन पर काम कर रहा है, जो अपने रियर केस के कलर को एक बटन दबाने के साथ बदल सकता है।
कम्पनी ने वीबो पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लोग देख सकते हैं कि किस तरह एक फोन बटन दबाने के साथ अपने रियर केस का रंग बदल सकता है।
इस स्मार्टफोन को अभी नाम नहीं दिया गया है और ना ही इसके रिलीज की तारीख तय की गई है।
वीवो का दावा है कि इलेक्ट्रोक्रोमिक ग्लास का उपयोग करते हुए यह इफेक्ट पाया जा सकता है। इसी तरह की तकनीक वनप्लस ने अपने कांसेप्ट वन फोन में आजमाया है।
इसके अलावा वीवो ने एक नए स्मार्टफोन का पेटेंट करा है, जिसमें पेरिस्कोप लगा है और जो डुअल टोन बैक से युक्त है।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment