जिन घरों में वास्तु दोष होते हैं, वहां रहने वाले लोगों को नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोषों से बचने के लिए घर में शुभ चीजें रखनी चाहिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोलकाता की वास्तु विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा राठी के अनुसार घर में सकारात्मकता रहती है तो इसका शुभ असर हमारी मानसिकता पर होता है। विचारों में भी सकारात्मकता बनी रहती है। जानिए वास्तु की कुछ खास टिप्स, जिनसे घर के वास्तु दोष दूर किए जा सकते हैं...
- घर में अग्नि से संबंधित चीजें, जैसे गैस, दीपक, पूजा में प्रयोग होने वाली चीजों को घर के आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।
- घर में भगवान श्रीगणेश की मूर्ति या तस्वीर रखनी चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेश की तस्वीर लगाना या मूर्ति रखना श्रेष्ठ रहता है।
- घर में तुलसी का पौधा घर की छत पर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
- रोज सुबह सूर्यदेव के दर्शन करने की परंपरा है। अगर सूर्य की मूर्ति रखना चाहते हैं तो सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्यदेव की तस्वीर या प्रतिमा रखनी चाहिए। ये फोटो या मूर्ति पूर्व दिशा में लगाएं। घर से निकलने से पहले सूर्यदेव के दर्शन करना चाहिए।
- घर के हॉल में पहाड़ या उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। हॉल में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर भी लगा सकते हैं।
- घर के मंदिर में श्रीयंत्र भी रखना चाहिए। श्रीयंत्र को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। अन्य देवी-देवताओं के साथ ही श्रीयंत्र की भी पूजा करनी चाहिए।
- अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो स्टडी टेबल पर छोटा सा पिरामिड रखना चाहिए।
- वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट भी लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ जाए या खराब हो जाए तो उन्हें हटा देना चाहिए। मनी प्लांट को जमीन पर नहीं फैलाना चाहिए।
- रोज सुबह-शाम के घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे सकारात्मकता बनी रहती है। गाय को रोटी रोज देनी चाहिए।
- मुख्य द्वार पर बाहर की ओर गणेशजी की छोटी सी मूर्ति या फोटो लगानी चाहिए। इसके साथ ही दरवाजे पर लाल रिबन में बांधकर वास्तु के तीन सिक्के भी लटकाना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment