बैंगलुरू, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। कर्नाटक के कांग्रेस विधायक बी. नारायण राव कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।
मणिपाल अस्पताल के निदेशक मनीष राय ने एक बयान में कहा, राव को 1 सितंबर को गंभीर कोविड संक्रमण के बाद हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक है। वे वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
58 वर्षीय राव, बेंगलुरु से लगभग 630 किलोमीटर दूर उत्तरी बिदर जिले में बसवकल्याण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।
राय ने कहा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम राव के उपचार में शामिल है और नियमित रूप से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment