header ads

पुरुषोत्तम मास में दान-पुण्य करने की परंपरा, किसी जरूरतमंद को अपनी शक्ति के अनुसार धन और अनाज देने से दानी के पूरे परिवार को मिलता है पुण्य

अभी अधिक मास चल रहा है, ये माह 16 अक्टूबर तक रहेगा। इसे पुरुषोत्तम मास और मलमास भी कहते हैं। इस माह में जरूरतमंद लोगों को धन और अनाज का दान करने की परंपरा है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार अधिक मास में किए गए दान का पुण्य दानी व्यक्ति के पूरे परिवार को मिलता है।

कल्याण के व्रतपर्वोत्सव अंक में लिखा है कि-

विधिवत सेवते यस्तु पुरुषोत्तममादरात्।

कुलं स्वकीयमुद्धृत्य मामेवैष्यत्यसंशयम।।

अर्थ- पुरुषोत्तम मास में जो व्यक्ति व्रत, उपवास, पूजा, दान आदि शुभ कर्म करता है। वह अपने पूरे परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करता है।

दान करते समय ये बातें भी ध्यान रखें

पुरुषोत्तम मास में व्रत, उपवास, पूजा और दान करने का महत्व काफी अधिक है। अपनी शक्ति के अनुसार जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए। ध्यान रखें दान किसी और की देखा-देखी नहीं करना चाहिए। रात में दान न करें। यज्ञ, विवाह, संक्रांति, चंद्र या सूर्य ग्रहण के समय रात में दान किए जा सकते हैं।

इस माह में राशिनुसार दान करने से कुंडली से संबंधित ग्रह दोषों को शांत किया जा सकता है। जानिए मेष से मीन राशि तक के लिए दान में देने योग्य चीजें...

मेष- मालपुए, घी, चांदी, लाल कपड़े, केले, अनार, सोना, तांबा, मूंगा और गेंहू, इस माह में दान कर सकते हैं।

वृषभ- सफेद वस्त्र, चांदी, सोना, मालपुए, मावा, शकर, चावल, केले, गाय, हीरा, मोती, वाहन दान में दिए जा सकते हैं।

मिथुन- पन्ना, मूंग की दाल, सोना, मूर्ति के लिए छत्र, तेल, कांसे के बर्तन, केले, सेवफल, मालपुए, कंगन, सिंदूर, साड़ी का दान कर सकते हैं।

कर्क- मोती, चांदी, किसी प्याऊ में मटके, तेल, सफेद कपड़े, सोना, गाय, मालपुए, मावा, दूध, शकर, चावल दान में दे सकते हैं।

सिंह- लाल कपड़े, तांबा, पीतल, सोना, चांदी, गेंहू, मसूर, माणिक्य, धार्मिक पुस्तकें, अनार, सेवफल दान में दिए जा सकते हैं।

कन्या- मूंग की दाल, सोना, छत्र, तेल, केले, सेवफल, गौशाला में धन और घास का दान कर सकते हैं।

तुला- सफेद कपड़े, मालपुए, मावा, शकर, चावल, केले का दान कर सकते हैं।

वृश्चिक- घी, लाल कपड़े, मौसमी फल, अनार, तांबा, मूंगा, गेंहू का दान कर सकते हैं।

धनु- पीले कपड़े, चने की दाल, लकड़ी के सामान, घी, तिल, अनाज, दूध का दान करें।

मकर और कुंभ राशि- तेल, दवाइयां, नीले कपड़े, केले, औजार, लोहा, मौसमी फल का दान करें।

मीन- पीले कपड़े, चने की दाल, घी, दूध और दूध से बनी मिठाई, शिक्षा से जुड़ी चीजें दान करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
adhikmas puja vidhi, purushottam mas and worship tips, vishnu puja in adhik mas, significance of purushottam month


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget