header ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले 6 लाख से ऊपर

अमरावती, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले 6 लाख से ऊपर चले गए हैं। यहां एक दिन में गुरुवार को 8,702 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या 6,01,462 हो गई है। सबसे ज्यादा पूर्वी गोदावरी और पश्चिमी गोदावरी में नए मामले सामने आए। उसके बाद चित्तूर, प्रकासम, कडापा और नेलोर का स्थान आता है।

आंध प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों में थोड़ी कमी आई है। अब ये 90,279 से घट कर 88,197 पर आ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यहां एक दिन में कोरोनावायरस से 72 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या राज्य में 5,177 हो गई है।

राज्य में इस वायरस से उबरने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यहां एक दिन में 10,712 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 5.08 लाख हो गई है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases in Andhra Pradesh above 6 lakh
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget