header ads

सैमसंग ने लेटेस्ट इंटेल चिप के साथ 5जी पावर्ड फ्लेक्सिबल लैपटॉप लॉन्च किया

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। सैमसंग ने गुरुवार को अपना पहला 5जी पावर्ड फ्लेक्सिबल लैपटॉप लॉन्च किया, जिसमें लेटेस्ट इंटेल 11वीं पीढ़ी का कोर प्रोससर लगा है।

नए इंटेल कोर प्रोसेसर के कारण यह लैपटॉप काफी तेज चलेगा और साथ ही इसकी बैटरी भी लम्बे समय तक परफॉर्म करेगी। यही नहीं, यह लैपटॉप पलक झपकते ही ऑन और ऑफ होगा।

सैमसंग ने इस लैपटॉप को 2 इन 1 गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी नाम दिया है। इसमें 11वीं पीढ़ी का इंटेल कोर मोबाइल पीसी चिप लगा है, जो इंटेल इरिस एक्सई ग्राफिक्स से भी सुसज्जित है।

कम्पनी ने अपने बयान में कहा है कि यह लैपटॉप वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आता है, जो ग्राहकों को शानदार अनुभव प्रदान करेगा।

इस डिवाइस में 13एमपी वर्ल्ड फेसिंग कैमरा लगा है, जो सैमसंग के 2 इन 1 लाइनअप में पहली बार लगाया गया है। साथ ही इसके साथ एक एस पेन भी आता है, जो काम करने के अनुभव को आसान बनाता है।

गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और गेमिंग के दौरान यह 60 फ्रेम्स प्रति सेकेंड पर फ्रेम्स देता है।

गैलेक्सी बुक फ्लेक्स 5जी में 720पी फ्रंट फेसिंग कैमरा भी लगा है।

इस लैपटॉप का वजन 1.26 किलोग्राम है और यह 69.7 डब्ल्यूएच बैटरी के साथ आता है। इसमें 16जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है।

जेएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Samsung launches 5G powered flexible laptop with latest Intel chip
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget