header ads

ओडिशा: अब तक के सर्वाधिक 4,330 एकदिवसीय कोविड मामले दर्ज

भुवनेश्वर, 20 सितंबर (आईएएनएस)। ओडिशा ने पिछले 24 घंटों में 4,330 नए मामले दर्ज किए हैं, जो कि अब तक का एकदिवसीय सर्वाधिक आंकड़ा है। इसके साथ ही राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 1,79,880 है।

इसी अवधि में 10 नई मौतों के बाद कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 701 हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि कटक और पुरी जिलों में 2-2 मौतें हुईं। इसके अलावा बलांगीर, गंजाम, कालाहांडी, खोरधा, मयूरभंज और संबलपुर जिलों में 1-1 मौत हुई।

नए मामलों में से 2,556 विभिन्न क्वारंटीन सेंटर्स के और बाकी 1,774 मामले स्थानीय संपर्क के हैं।

खोरधा जिले में सबसे अधिक 644 मामले, उसके बाद कटक में 549 और पुरी में 292 नए मामले दर्ज किए गए।

अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 37,469 हो गई है और कुल 1,41,657 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं।

एसडीजे/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Odisha: 4,330 ODI cases registered till date
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget