नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई टेक जाएंट सैमसंग ने सोमवार को कहा कि वह 23 सितम्बर को एक और गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की मेजबानी कर रहा है, जो दो महीने के भीतर उसका तीसरा लॉन्च इवेंट होगा।
कम्पनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि वह कौन सा डिवाइस लान्च करने जा रहा है लेकिन इंडस्ट्री इनसाइडर्स के मुताबिक सैमसंग 23 सितम्बर को गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन पर से पर्दा उठा सकता है।
गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन 6.4 इंच 1080पी डिस्प्ले का स्मार्टफोन होगा, जो 120हट्ज रिफ्रेश रेट से लैस होगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का उपयोग हुआ है। यह 5जी को सपोर्ट करेगा और 8जीबी रैम तथा 512जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ होगा।
यह सम्भवत: ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ होगा।
इसी इवेंट में सैमसंग सम्भवत: काफी वक्त से लंबित अपने गैलेक्सी होम स्पीकर पर से भी पर्दा उठा सकता है।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment