header ads

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर तक

आपकी लग्न राशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है और आपको क्या-कुछ देने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातक/जातिकाओं के लिए के लिए लाभ की स्थिति अच्छी बनेगी। नौकरीपेशा वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में तकलीफ हो सकती है। पारिवारिक जीवन ठीकठाक रहेगा। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापारिक जातकों के लिए लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातक/जातिकाओं के कार्य समय पर न हो पाने से मन व्यथित रह सकता है। पराक्रम में कमी तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। शरीर में कोई तकलीफ के होने से परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद संभव है। विद्यार्थी वर्ग को अनुकूल परिणाम प्राप्त न होने से दुखी हो सकते हैं।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातक/जातिकाओं को शारीरिक और मानसिक परेशानी बनी रह सकती है। सुखों में कमी रह सकती है। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान दें। आपके द्वारा बोले गए शब्द आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। कार्यो से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती है जो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है। रुके धन की प्राप्ति भी संभव है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातक/जातिकाओं को शुरुआत में स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। पेट संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है। हफ्ते के मध्य से इसमें सुधार होने लगेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों की लाभ प्राप्ति के साथ-साथ पदोन्नति भी संभव है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापारिक साझेदारों से मनमुटाव रह सकता है। शत्रुपक्ष से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।

सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातक/जातिकाओं को यात्राओं के योग अधिक रह सकते हैं तथा ये यात्राएं लाभकारी रहेंगी। अस्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं तथा दवाइयों पर खर्च हो सकता है। इस हफ्ते लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक बना रह सकता है। विद्यार्थी वर्ग की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक/जातिकाओं को कोई शारीरिक बीमारी परेशान कर सकती है। आप संतान को लेकर चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को मन चाहे परिणाम प्राप्त होने में अवरोध रह सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। इस हफ्ते प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच मतभेद उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातक/जातिकाओं के भाग्य के सहारे कार्य पूर्ण होते जाएंगे। यात्राओं के योग रहेंगे। स्वास्थ्य में किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर चलना पड़ सकता है। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के तनाव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाएं अपनी आय बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। लाभ की स्थिति सामान्य रह सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी शारीरिक तकलीफ के चलते मानसिक तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा पारवार व कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातक/जातिकाओं को कई तरह से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इस हफ्ते अपने कार्यक्षेत्र में सावधानी रखनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आपको पेट व दांतों के रोग से तकलीफ उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को अपने किए सभी कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेमभाव बनाए रखें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातक/जातिकाओं की नौकरी व व्यवसाय में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। माता से प्रेम बढ़ सकता है। मकान और जमीन से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी ठीकठाक बनी रहेगी। इस हफ्ते किसी न किसी प्रकार का मानसिक तनाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह इस राशि के जातक/जातिकाओं के पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के हिसाब से परिस्तिथि आपके पक्ष में हो सकती है। मानसिक उलझन बनी रह सकती है। नौकरी व व्यापार से संबंधित यात्रा के योग बन सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से दूर हो सकता है। प्रेम-संबंधों में अवरोध मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखनी पड़ सकती है।

मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक/जातिकाओं को कार्य क्षेत्र में साझेदारों के साथ किसी प्रकार का मनमुटाव रह सकता है। कामकाज का बोझ अधिक बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, आंख में किसी तरह की तकलीफ रह सकती है। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

एसजीके-एमएनएस Mobile No. 91-6261231618 Mail : kalashantijyotish @ gmail.com Website ; htp//https://ift.tt/3kzbMza



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kalashanti Astrology Weekly Horoscope (21 to 27 September)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget